Nainital Police

Nainital Police Mitrata Seva Suraksha
Uttarakhand police
District Nainital Please give us feedback so as to serve you better!

Nainital Police has set up 14 tourist police booths all over the district along important tourist destinations. Tourists will be able to get important information, directions relating to their travel, problems, grievances.

04/08/2026
04/08/2026

विश्वसनीय App Store का मतलब हमेशा विश्वसनीय App नहीं होता।
फर्जी लोन ऐप्स आपकी व्यक्तिगत जानकारी चुरा सकते हैं, आपके डेटा का दुरुपयोग कर सकते हैं या छिपे हुए शुल्क और धमकी/उत्पीड़न के जाल में फंसा सकते हैं।
लोन ऐप डाउनलोड करने से पहले इन बातों का ध्यान रखें: ✅ डेवलपर और कंपनी की जानकारी अवश्य जांचें।
✅ रिव्यू ध्यान से पढ़ें और संदिग्ध पैटर्न पर नज़र रखें।
✅ केवल विश्वसनीय वित्तीय संस्थानों या RBI द्वारा विनियमित (Regulated) ऋणदाताओं के ऐप ही डाउनलोड करें।
✅ अपने संवेदनशील दस्तावेज़ साझा न करें और अनावश्यक ऐप परमिशन न दें।
यदि आप साइबर धोखाधड़ी के शिकार हो गए हैं, तो तुरंत 1930 पर कॉल करें या cybercrime.gov.in पर शिकायत दर्ज करें।

Almora Police Uttarakhand
Bageshwar Police Uttarakhand
Nainital Police
Pithoragarh Police Uttarakhand
Champawat police
Udham Singh Nagar Police Uttarakhand

🚨 नैनीताल पुलिस अलर्ट 🚔नैनीताल पुलिस का सघन चेकिंग अभियान लगातार जारी।🎡 हल्द्वानी नुमाइश में सुरक्षा के पुख्ता इंतज़ाम क...
03/08/2026

🚨 नैनीताल पुलिस अलर्ट 🚔

नैनीताल पुलिस का सघन चेकिंग अभियान लगातार जारी।

🎡 हल्द्वानी नुमाइश में सुरक्षा के पुख्ता इंतज़ाम किए गए हैं।
संदिग्ध एवं असामाजिक तत्वों पर पुलिस की पैनी नज़र बनी हुई है।

🚓 पुलिस टीमों द्वारा लगातार गश्त, सघन चेकिंग और निगरानी की जा रही है, ताकि आमजन सुरक्षित वातावरण में मेले का आनंद ले सकें।

03/08/2026
🚨 एसएसपी नैनीताल डॉ. मंजूनाथ टी.सी. के निर्देशन में ऑपरेशन प्रहार का बड़ा प्रहार! हल्द्वानी पुलिस ने जुए के अड्डे पर मार...
03/08/2026

🚨 एसएसपी नैनीताल डॉ. मंजूनाथ टी.सी. के निर्देशन में ऑपरेशन प्रहार का बड़ा प्रहार!

हल्द्वानी पुलिस ने जुए के अड्डे पर मारा छापा, 13 जुआरी गिरफ्तार

💵 कार्रवाई के दौरान ₹58,950 नकद एवं ताश के पत्ते बरामद किए गए।
सभी आरोपियों के विरुद्ध जुआ अधिनियम के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत कर वैधानिक कार्रवाई की गई।

अवैध जुआ-सट्टे के विरुद्ध चलाए जा रहे ऑपरेशन प्रहार के तहत कोतवाली हल्द्वानी पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए रामलीला मोहल्ला स्थित एक गोदाम में छापा मारकर 13 जुआरियों को रंगे हाथ गिरफ्तार किया

🚔 नैनीताल पुलिस का स्पष्ट संदेश— अपराध चाहे किसी भी रूप में हो, कानून से बचना संभव नहीं। ऑपरेशन प्रहार लगातार जारी है।

Uttarakhand Police
Kumaun Range Uttarakhand Police

🚨 ऑपरेशन प्रहार का असर जारी 🚨अवैध हथियार रखने वालों पर चोरगलिया पुलिस का कड़ा प्रहार!👮 एसएसपी नैनीताल डॉ. मंजूनाथ टी.सी....
03/08/2026

🚨 ऑपरेशन प्रहार का असर जारी 🚨
अवैध हथियार रखने वालों पर चोरगलिया पुलिस का कड़ा प्रहार!

👮 एसएसपी नैनीताल डॉ. मंजूनाथ टी.सी. के सख़्त निर्देशों पर चोरगलिया पुलिस ने कार्रवाई करते हुए एक युवक को 01 देशी तमंचा (.315 बोर) एवं 01 जिंदा कारतूस के साथ गिरफ्तार किया।

✅ अवैध हथियार रखने वालों के विरुद्ध नैनीताल पुलिस की कार्रवाई लगातार जारी है। कानून तोड़ने वालों के लिए जनपद में कोई जगह नहीं।

Uttarakhand Police
Kumaun Range Uttarakhand Police

02/08/2026

🚨 कुछ घंटों में सफलता, सुरक्षित घर वापसी! 👦❤️
15 वर्षीय गुमशुदा किशोर को काठगोदाम पुलिस ने सकुशल किया बरामद
एसएसपी नैनीताल डॉ. मंजूनाथ टी.सी. के निर्देशन में त्वरित कार्रवाई से परिजनों के चेहरे पर लौटी मुस्कान

📍 दमुवाढूंगा क्षेत्र से लापता हुए 15 वर्षीय किशोर की सूचना मिलते ही काठगोदाम पुलिस तत्काल एक्शन मोड में आ गई। पुलिस टीम ने सीसीटीवी फुटेज, रेलवे स्टेशन, टैक्सी स्टैंड, बस स्टेशन सहित संभावित स्थानों पर लगातार तलाश अभियान चलाया।
✅ पुलिस के अथक प्रयासों से महज कुछ घंटों के भीतर किशोर को रोडवेज बस स्टेशन, हल्द्वानी से सकुशल बरामद कर परिजनों के सुपुर्द किया गया।

🛡️ काउंसिलिंग के दौरान पता चला कि मां की डांट से नाराज़ होकर किशोर घर छोड़कर चला गया था और दूसरे शहर जाने की योजना बना रहा था। समय रहते पुलिस की सक्रियता ने उसे सुरक्षित वापस परिवार तक पहुंचा दिया।

🤝 नैनीताल पुलिस की अपील:
यदि आपका बच्चा किसी बात से परेशान या नाराज़ हो, तो उससे खुलकर संवाद करें। किसी भी आपात स्थिति में तुरंत 112 या अपने निकटतम पुलिस स्टेशन से संपर्क करें।

Uttarakhand Police
Kumaun Range Uttarakhand Police

02/08/2026

🚨 तेज रिस्पॉन्स, त्वरित कार्यवाही:
चंद मिनट में मौके पर पहुंची पुलिस, फायर व एसडीआरएफ टीम, यातायात सुचारू

रूसी बाईपास बल्दियाखान के पास हल्द्वानी रोड पर विशाल पेड़ गिरने से मार्ग अवरुद्ध होने की सूचना मिलते ही नैनीताल पुलिस तत्काल एक्शन मोड में आ गई।

एसपी संचार श्री रेवाधर मठपाल ने कंट्रोल रूम से स्वयं पूरे ऑपरेशन की कमान संभालते हुए पुलिस, फायर सर्विस, एसडीआरएफ एवं आपदा कंट्रोल रूम के बीच त्वरित समन्वय स्थापित किया।
🚔 कोतवाली तल्लीताल पुलिस
🚒 फायर सर्विस मल्लीताल
⛑️ एसडीआरएफ

संयुक्त टीम महज 15 मिनट में घटनास्थल पर पहुंची और लगातार राहत कार्य करते हुए करीब 30 मिनट के भीतर मार्ग को वन-वे यातायात के लिए सुचारु कर दिया, जिससे यात्रियों एवं स्थानीय नागरिकों को बड़ी राहत मिली।

👏 इस उत्कृष्ट रिस्पॉन्स टाइम और प्रभावी समन्वय की कुमाऊँ कमिश्नर श्री दीपक रावत ने सराहना करते हुए सभी टीमों की कार्यकुशलता की प्रशंसा की।

नैनीताल पुलिस हर आपदा और हर आपात स्थिति में आपकी सुरक्षा एवं सहायता के लिए 24×7 प्रतिबद्ध और तत्पर है।

Uttarakhand Police
Kumaun Range Uttarakhand Police

02/08/2026

🚦 एक हेलमेट... अनमोल जीवन की सुरक्षा! ⛑️

घर पर कोई आपका इंतज़ार कर रहा है।दोपहिया वाहन चलाते समय हेलमेट से दोस्ती करें और हर सफर को सुरक्षित बनाएं।

यातायात नियमों का पालन करें, स्वयं सुरक्षित रहें और दूसरों को भी सुरक्षित रहने के लिए प्रेरित करें।

आपकी सुरक्षा, हमारी प्राथमिकता।

कुमाऊँ रेंज उत्तराखण्ड पुलिस


Udham Singh Nagar Police Uttarakhand
Nainital Police
Almora Police Uttarakhand
Pithoragarh Police Uttarakhand
Bageshwar Police Uttarakhand
Champawat police

02/08/2026

🚨 झपटमारों पर नैनीताल पुलिस का करारा प्रहार!

एसएसपी डॉ. मंजूनाथ टी.सी. के निर्देशन में SOG एवं मुखानी पुलिस ने 02 आरोपियों को दबोचा,
बुजुर्ग महिला का लूटा गया सोने का कुंडल बरामद

सीसीटीवी फुटेज, टेक्निकल सर्विलांस और सटीक पुलिस कार्रवाई के दम पर लूटा गया सोने का कुंडल सकुशल बरामद किया गया।

उत्कृष्ट कार्य के लिए एसएसपी ने पुलिस टीम को ₹2,500 नगद पुरस्कार देने की घोषणा की।

🚨 नैनीताल पुलिस का संदेश:
"अपराधियों के लिए जनपद में कोई जगह नहीं। कानून से बचने की हर कोशिश नाकाम होगी, क्योंकि नैनीताल पुलिस हर चुनौती का जवाब त्वरित कार्रवाई से देती है।"

Uttarakhand Police
Kumaun Range Uttarakhand Police


Address

Nainital

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Nainital Police posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Contact The Organization

Send a message to Nainital Police:

Shortcuts

Share