Neelam Krishan Pahalwan

Neelam Krishan Pahalwan page of Neelam Krishan Pahalwan Member of legislative assembly Najafgarh vidhansabha, Delhi.

"आशीर्वाद का दिया — सेवा संकल्प उत्सव"हमारे यशस्वी प्रधानमंत्री श्री Narendra Modi जी के जन्मदिवस के अवसर पर ‘सेवा संकल्...
17/09/2026

"आशीर्वाद का दिया — सेवा संकल्प उत्सव"

हमारे यशस्वी प्रधानमंत्री श्री Narendra Modi जी के जन्मदिवस के अवसर पर ‘सेवा संकल्प अभियान 2026’ के अंतर्गत Shaheed Bhagat Singh CM SHRI School, Jharoda Kalan में आयोजित ‘सेवा संकल्प उत्सव’ के अंतर्गत ‘आशीर्वाद का दिया’ कार्यक्रम में सम्मिलित होने का अवसर प्राप्त हुआ। इस भव्य कार्यक्रम का आयोजन दिल्ली सरकार के द्वारा किया गया था।

इस अवसर पर विद्यार्थियों, शिक्षकों एवं विद्यालय परिवार के साथ दीप प्रज्वलित कर प्रधानमंत्री जी के जन्मदिवस पर शुभकामनाएँ प्रेषित कीं। कार्यक्रम के माध्यम से विद्यार्थियों को विकसित भारत@2047 के लिए अपनी सोच, प्रतिभा और रचनात्मकता को अभिव्यक्त करने का अवसर मिला।

विद्यालय में आयोजित भाषण, पेंटिंग एवं Reel Making प्रतियोगिताओं के माध्यम से बच्चों की प्रतिभा और विचारों को मंच प्रदान किया गया। विद्यार्थियों के साथ यह दीपोत्सव मनाना सुखद अनुभव रहा।

हर दीप बने सेवा का प्रकाश,
हर प्रतिभा से बढ़े भारत का विकास।





Amit Shah Nitin Nabin CMO Delhi Rekha Gupta Harsh Malhotra Pavan Rana Dr. Alka Gurjar

नजफगढ़ विधानसभा के अंतर्गत ढांसा बॉर्डर पर श्री जतिन डागर जी द्वारा पशु आहार भंडार का शुभारंभ किया गया। यह शुभारंभ देश क...
17/09/2026

नजफगढ़ विधानसभा के अंतर्गत ढांसा बॉर्डर पर श्री जतिन डागर जी द्वारा पशु आहार भंडार का शुभारंभ किया गया।
यह शुभारंभ देश के यशस्वी प्रधानमंत्री आदरणीय श्री Narendra Modi जी के जन्मदिवस के उपलक्ष्य में आयोजित सेवा एवं जनकल्याण के कार्यक्रमों की श्रृंखला के अंतर्गत किया गया।

इस अवसर पर सम्मिलित होकर श्री जतिन डागर जी को नए प्रतिष्ठान के शुभारंभ पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ प्रेषित कीं।

ईश्वर से कामना है कि उनका यह नया व्यवसाय निरंतर प्रगति करे और सफलता की नई ऊँचाइयों को प्राप्त करे।

नई शुरुआत, नई उड़ान—
सफलता बने हर कदम की पहचान!



Amit Shah Nitin Nabin CMO Delhi Rekha Gupta Harsh Malhotra Pavan Rana Dr. Alka Gurjar

नजफगढ़ विधानसभा के अंतर्गत लक्ष्मी विहार कॉलोनी में पिछले 18 वर्षों से लंबित गली के निर्माण कार्य का सपना अब साकार हुआ।द...
17/09/2026

नजफगढ़ विधानसभा के अंतर्गत लक्ष्मी विहार कॉलोनी में पिछले 18 वर्षों से लंबित गली के निर्माण कार्य का सपना अब साकार हुआ।

देश के यशस्वी प्रधानमंत्री आदरणीय श्री Narendra Modi जी के जन्मदिवस के उपलक्ष्य में आयोजित सेवा एवं विकास कार्यों की श्रृंखला के अंतर्गत आज इस नवनिर्मित गली का विधिवत उद्घाटन किया गया।

माननीय मुख्यमंत्री श्रीमती Rekha Gupta जी द्वारा विकास कार्य के लिए आवश्यक फंड उपलब्ध कराए जाने के बाद गली का निर्माण कार्य पूर्ण हुआ। इस विकास कार्य के लिए समस्त क्षेत्रवासियों की ओर से माननीय मुख्यमंत्री श्रीमती रेखा गुप्ता जी का हृदय से आभार।

यह कार्य क्षेत्रवासियों की लंबे समय से चली आ रही मांग को पूरा करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। बेहतर सड़क एवं सुगम आवागमन की सुविधा मिलने से स्थानीय नागरिकों को निश्चित रूप से राहत मिलेगी।

18 साल का इंतज़ार हुआ समाप्त,
विकास की नई राह पर लक्ष्मी विहार हुआ सशक्त!



Amit Shah Nitin Nabin Dr. Alka Gurjar Pavan Rana CMO Delhi Harsh Malhotra BJP Delhi

सृष्टि के रचयिता, वास्तुकला एवं शिल्पकला के अधिष्ठाता भगवान श्री विश्वकर्मा जी की जयंती के पावन अवसर पर समस्त देश एवं प्...
16/09/2026

सृष्टि के रचयिता, वास्तुकला एवं शिल्पकला के अधिष्ठाता भगवान श्री विश्वकर्मा जी की जयंती के पावन अवसर पर समस्त देश एवं प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं।

भगवान श्री विश्वकर्मा जी की कृपा से सभी के जीवन में सुख, समृद्धि, उन्नति एवं सफलता का वास हो।

जय भगवान श्री विश्वकर्मा जी! 🙏

#विश्वकर्मा_जयंती

माँ भारती का गौरव विश्व पटल पर बढ़ाने वाले, विकसित एवं आत्मनिर्भर भारत के संकल्प को साकार करने वाले यशस्वी प्रधानमंत्री ...
16/09/2026

माँ भारती का गौरव विश्व पटल पर बढ़ाने वाले, विकसित एवं आत्मनिर्भर भारत के संकल्प को साकार करने वाले यशस्वी प्रधानमंत्री श्री Narendra Modi जी को जन्मदिन की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं। 💐

ईश्वर से आपके उत्तम स्वास्थ्य एवं दीर्घायु की कामना करती हूँ।

16/09/2026

आशीर्वाद का दिया — सेवा और संकल्प का उजाला

आदरणीय प्रधानमंत्री श्री Narendra Modi जी के जन्मदिवस पर दिल्ली परिवार एक साथ होकर 1.25 लाख ‘आशीर्वाद का दिया’ जलाएगा।

आइए, 17 सितंबर को शाम 6 से 7 बजे अपने घर पर एक दीप जलाकर हमारे प्रधानसेवक श्री नरेंद्र मोदी जी के उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु और राष्ट्रसेवा के लिए मंगलकामनाएँ करें।

हमारे इन दीपों का प्रकाश बनेगा पूरी दिल्ली के आशीर्वाद का प्रतीक।

एक दिया आशीर्वाद का, उजाला राष्ट्रसेवा के संकल्प का!

जनता से सीधा संवाद, जनसमस्याओं के समाधान का निरंतर प्रयास!आज कार्यालय में क्षेत्रवासियों से मुलाकात कर उनकी समस्याओं, सु...
16/09/2026

जनता से सीधा संवाद, जनसमस्याओं के समाधान का निरंतर प्रयास!

आज कार्यालय में क्षेत्रवासियों से मुलाकात कर उनकी समस्याओं, सुझावों एवं क्षेत्र से जुड़े विषयों को सुना और त्वरित समाधान के लिए आवश्यक कदम उठाए।

जनता की सेवा, क्षेत्र का विकास और नजफगढ़ की प्रगति—यही हमारा संकल्प है।

जनता के बीच, जनता के साथ—निरंतर जनसेवा, निरंतर विकास।


Amit Shah Nitin Nabin CMO Delhi Rekha Gupta Harsh Malhotra Pavan Rana Dr. Alka Gurjar

आज नजफगढ़ विधानसभा के अंतर्गत रोशनपुरा में वीर शहीद राजेश गिल जी के स्मृति दिवस के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में सम्मिलित...
16/09/2026

आज नजफगढ़ विधानसभा के अंतर्गत रोशनपुरा में वीर शहीद राजेश गिल जी के स्मृति दिवस के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में सम्मिलित होकर उन्हें श्रद्धापूर्वक नमन किया।

इस अवसर पर मेरे साथ निगम पार्षद श्रीमती Rekha Inderjeet Shokeen जी एवं समाज के अन्य गणमान्य व्यक्ति भी उपस्थित रहे।

राष्ट्र की सेवा में अपना सर्वोच्च बलिदान देने वाले वीर शहीदों की स्मृति सदैव हम सभी को प्रेरणा देती रहेगी।

नजफगढ़ विधानसभा के अंतर्गत मधुवन बैंक्वेट हॉल में पत्रकार श्री सुनील बाल्यान जी की सुपुत्री की रिंग सेरेमनी कार्यक्रम मे...
16/09/2026

नजफगढ़ विधानसभा के अंतर्गत मधुवन बैंक्वेट हॉल में पत्रकार श्री सुनील बाल्यान जी की सुपुत्री की रिंग सेरेमनी कार्यक्रम में सम्मिलित होकर नवयुगल को सुखद एवं मंगलमय भविष्य की हार्दिक शुभकामनाएँ प्रेषित कीं।

इस अवसर पर निगम पार्षद श्रीमती Rekha Inderjeet Shokeen जी भी साथ रहीं।

ईश्वर से प्रार्थना है कि नवयुगल का जीवन प्रेम, सुख और समृद्धि से सदैव परिपूर्ण रहे।

Address

Najafgarh

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Neelam Krishan Pahalwan posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Contact The Organization

Send a message to Neelam Krishan Pahalwan:

Shortcuts

Share