09/08/2024
आज 09/08/24 राजकीय महाविद्यालय नालागढ़ जिला सोलन में राष्ट्रीय सेवा योजना के अंतर्गत भारत के केंद्रीय बजट के विषय में एकदिवसीय कार्यक्रम का आयोजन किया गया। ।इसमें मुख्यातिथि महाविद्यालय की प्राचार्या श्रीमती डॉ सपना संजय पंडित जी रही ।इस अवसर पर एन एसएस प्रोग्राम ऑफीसर डॉक्टर शुक्ला रानी, महाविद्यालय के प्राध्यापक प्रोफेसर अंचला सिंह, प्रोफेसर दीपिका शर्मा, प्रोफेसर डॉ संदीपिका ठाकुर इत्यादि उपस्थित रहे । कार्यक्रम के मुख्य वक्ता प्रोफेसर शालू सहोता ने बजट संबंधी जानकारी दी। उन्होंने बताया कि बजट क्या है,2024-2025 के आम बजट में युवाओं से जुड़ी विभिन्न प्रकार कि योजनाओ मुद्रा ऋण योजना, कोशल प्रशिक्षण , रोजगार बैंकिंग एवं रोजगार योजनाओ के लाभ पर महत्वपूर्ण चर्चा की।