District Administration, Nalanda

District Administration, Nalanda This is the official Facebook Account of District Administration, Nalanda. This is the Official page of District Administration, Nalanda
(1)

Our aim is to disseminate information in a manner that turns out to be beneficial to the maximum population.

Samrat Choudhary Information & Public Relations Department, Government of Bihar
06/08/2026

Samrat Choudhary
Information & Public Relations Department, Government of Bihar

06/08/2026
06/08/2026

02.प्रेस विज्ञप्ति
नालंदा।
-----------------
दिनांक: 06 अगस्त 2026

**मोगलकुँआ पुल के निकट क्षतिग्रस्त सड़क की मरम्मत पूरी**

समाचार पत्र में प्रकाशित खबर पर जिला प्रशासन नालंदा द्वारा त्वरित कार्रवाई की गई।

पटना-राँची मार्ग पर मोगलकुँआ पुल के निकट सड़क धँसने की शिकायत के संबंध में आवश्यक कार्रवाई करते हुए क्षतिग्रस्त सड़क की मरम्मत का कार्य पूर्ण कर लिया गया है।

कार्यपालक अभियंता, पथ प्रमंडल, बिहारशरीफ बताया है कि बिहार-बख्तियारपुर (पटना-राँची रोड) पथ पर मोगलकुँआ पुल के निकट सड़क का एक हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया था। विभाग द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए इसकी मरम्मत करा दी गई है।

जिला प्रशासन ने बताया कि आमजन की सुविधा एवं सुरक्षित आवागमन सुनिश्चित करने के लिए प्राप्त शिकायतों पर त्वरित कार्रवाई की जा रही है तथा सड़क मार्गों की नियमित निगरानी भी की जा रही है।
Samrat Choudhary CMO Bihar
Information & Public Relations Department, Government of Bihar
Road Construction Department, Government of Bihar

06/08/2026
06/08/2026

भूमि संबंधी सेवाओं और राजस्व प्रक्रियाओं को बेहतर ढंग से समझने के लिए आइए जानते हैं, राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग में प्रचलित प्रमुख शब्दों का सरल अर्थ।

Samrat Choudhary
Dilip Jaiswal
Information & Public Relations Department, Government of Bihar






प्रेस विज्ञप्ति-1स्थान- नालन्दादिनांक : 06 अगस्त 2026जिला जनसंपर्क कार्यालय, नालंदा*हरनौत बाजार में पीएम सूर्य घर: मुफ्त...
06/08/2026

प्रेस विज्ञप्ति-1
स्थान- नालन्दा
दिनांक : 06 अगस्त 2026
जिला जनसंपर्क कार्यालय, नालंदा

*हरनौत बाजार में पीएम सूर्य घर: मुफ्त बिजली योजना के तहत जागरूकता एवं आवेदन शिविर आयोजित*
बिहारशरीफ: प्रधानमंत्री की महत्वाकांक्षी "पीएम सूर्य घर: मुफ्त बिजली योजना" के व्यापक प्रचार-प्रसार एवं अधिकाधिक लाभुकों को योजना से जोड़ने के उद्देश्य से आज हरनौत बाजार में विशेष जागरूकता एवं ऑन-द-स्पॉट आवेदन शिविर का आयोजन किया गया।
शिविर में स्थानीय नागरिकों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया तथा योजना के संबंध में विस्तृत जानकारी प्राप्त की। उपस्थित सहायक अभियंता एवं कनीय अभियंता ने लोगों को योजना के उद्देश्य, पात्रता, केंद्र सरकार द्वारा दी जाने वाली सब्सिडी, रूफटॉप सोलर प्रणाली की स्थापना, आवेदन प्रक्रिया तथा इससे होने वाली बिजली बिल में बचत के बारे में विस्तार से जानकारी दी।
शिविर के दौरान इच्छुक उपभोक्ताओं को पीएम सूर्य घर पोर्टल पर आवेदन करने के लिए प्रेरित किया गया तथा आवश्यक दस्तावेजों एवं आवेदन प्रक्रिया में तकनीकी सहायता भी उपलब्ध कराई गई। बड़ी संख्या में लोगों ने योजना में रुचि दिखाई तथा आवेदन कराने के लिए अपना पंजीकरण कराया।
जिला प्रशासन एवं विद्युत विभाग द्वारा बताया गया कि इस प्रकार के जागरूकता एवं आवेदन शिविरों का आयोजन जिले के विभिन्न प्रखंडों एवं बाजार क्षेत्रों में निरंतर किया जा रहा है, ताकि अधिक से अधिक पात्र परिवार पीएम सूर्य घर: मुफ्त बिजली योजना का लाभ प्राप्त कर सकें और स्वच्छ एवं हरित ऊर्जा को अपनाकर ऊर्जा आत्मनिर्भरता की दिशा में अपना योगदान दे सकें।
जिला प्रशासन, नालंदा ने सभी पात्र उपभोक्ताओं से अपील की है कि वे इस योजना का अधिकाधिक लाभ उठाएं तथा अपने घरों पर रूफटॉप सोलर स्थापित कर बिजली बिल में बचत के साथ पर्यावरण संरक्षण में भी अपनी महत्वपूर्ण भागीदारी सुनिश्चित करें।
Samrat Choudhary
CMO Bihar
Information & Public Relations Department, Government of Bihar
Energy Department, Bihar
Bihar State Power Holding Company Limited

06/08/2026
🎨 Paint Nalanda 🇮🇳80वाँ स्वतंत्रता दिवस (15 अगस्त 2026) के शुभ अवसर पर जिला प्रशासन, नालंदा द्वारा "Paint Nalanda" अभिया...
06/08/2026

🎨 Paint Nalanda 🇮🇳
80वाँ स्वतंत्रता दिवस (15 अगस्त 2026) के शुभ अवसर पर जिला प्रशासन, नालंदा द्वारा "Paint Nalanda" अभियान का आयोजन किया जा रहा है।
इस अभियान के अंतर्गत छात्र-छात्राओं द्वारा सार्वजनिक स्थलों की दीवारों पर देशभक्ति, सांस्कृतिक विरासत, धरोहर, ऐतिहासिक स्मारक, प्राकृतिक धरोहर तथा आध्यात्मिक धरोहर जैसे विषयों पर आकर्षक चित्र बनाए जाएंगे।
प्रतिभागियों के लिए विशेष बातें:
🖌️ पेंटिंग हेतु सभी आवश्यक सामग्री जिला प्रशासन द्वारा उपलब्ध कराई जाएगी।
🏆 उत्कृष्ट चित्रों को सम्मानित एवं पुरस्कृत किया जाएगा।
📜 सभी प्रतिभागियों को सहभागिता प्रमाण-पत्र प्रदान किया जाएगा।
यदि आप इस रचनात्मक एवं राष्ट्रभक्ति से ओत-प्रोत अभियान का हिस्सा बनना चाहते हैं, तो कृपया इस Google Form के माध्यम से अपना पंजीकरण अवश्य करें।
https://forms.gle/9TVDH3HKdEyx9Uaa8
Samrat Choudhary
CMO Bihar
Information & Public Relations Department, Government of Bihar

प्रेस विज्ञप्तिस्थान- नालन्दादिनांक : 05 अगस्त 2026*प्रधानमंत्री सूर्य घर योजना की समीक्षा: आवेदन, अधिष्ठापन और स्ट्रक्च...
05/08/2026

प्रेस विज्ञप्ति
स्थान- नालन्दा
दिनांक : 05 अगस्त 2026
*प्रधानमंत्री सूर्य घर योजना की समीक्षा: आवेदन, अधिष्ठापन और स्ट्रक्चर निर्माण में तेजी लाने के निर्देश*
• न्यूनतम 150 नए आवेदन दर्ज कराने का लक्ष्य निर्धारित किया गया।
• ⁠विद्युत विभाग के अधिकारियों को प्रत्येक सप्ताह 100 सोलर संयंत्र अधिष्ठापन सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया
• ⁠साप्ताहिक आधार पर न्यूनतम 1500 स्ट्रक्चर निर्माण तथा 1000 सोलर पैनलों के अधिष्ठापन का लक्ष्य निर्धारित किया गया।

*बिहारशरीफ (नालंदा):* आज समाहरणालय में विद्युत विभाग से संबंधित केंद्र सरकार की महत्वाकांक्षी प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना की प्रगति की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में विद्युत विभाग के अधीक्षण अभियंता, कार्यपालक अभियंता एवं अन्य संबंधित पदाधिकारी उपस्थित रहे।
समीक्षा के दौरान जिलाधिकारी श्रीमती उदिता सिंह ने प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना के अंतर्गत पिछले तीन दिनों में दर्ज किए गए 48 आवेदनों पर संतोष व्यक्त किया। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिया कि अब से प्रत्येक सप्ताह न्यूनतम 150 नए आवेदन दर्ज कराए जाएं तथा प्रति सप्ताह 100 सोलर संयंत्रों का अधिष्ठापन सुनिश्चित किया जाए।
बैठक में कुटीर ज्योति उपभोक्ताओं के परिसरों में सोलर संयंत्र स्थापना हेतु आवश्यक स्ट्रक्चर निर्माण कार्य की भी विस्तार से समीक्षा की गई। इस दौरान कार्यरत एजेंसी 'सेन एंड पंडित' के स्थानीय प्रतिनिधि को निर्माण कार्य में तेजी लाने का निर्देश दिया गया।
जिलाधिकारी ने स्पष्ट निर्देश दिया कि प्रत्येक सप्ताह न्यूनतम 1500 स्ट्रक्चर का निर्माण तथा 1000 सोलर पैनलों का अधिष्ठापन सुनिश्चित किया जाए, ताकि योजना का लाभ अधिक से अधिक पात्र परिवारों तक समयबद्ध ढंग से पहुंच
प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना स्वच्छ ऊर्जा को बढ़ावा देने के साथ-साथ आम नागरिकों के बिजली व्यय में कमी लाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है।
सभी संबंधित पदाधिकारियों को निर्धारित लक्ष्यों की नियमित निगरानी करते हुए समयबद्ध प्रगति सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए।

• टीबी मुक्त भारत अभियान की समीक्षा करते हुए जिलाधिकारी ने टीबी मरीजों की शीघ्र पहचान, समयबद्ध उपचार एवं नियमित फॉलो-अप सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
• ⁠स्वच्छ भारत मिशन (शहरी) के अंतर्गत ठोस अपशिष्ट प्रबंधन (SWM) एवं अन्य परियोजनाओं के लिए आवश्यक भूमि की शीघ्र पहचान एवं उपलब्धता सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया।
• ⁠राशन कार्ड से संबंधित लंबित मामलों, नए आवेदनों एवं त्रुटियों के सुधार की समीक्षा करते हुए पात्र लाभुकों को समय पर लाभ उपलब्ध कराने तथा शिकायतों के त्वरित निष्पादन पर बल दिया गया।
• ⁠राजस्व महा-अभियान के तहत दाखिल-खारिज, परिमार्जन, जमाबंदी, भू-अभिलेखों के अद्यतन एवं भूमि विवादों के निष्पादन की प्रगति की विस्तृत समीक्षा की गई।

*बिहारसरीफ (नालंदा):* जिलाधिकारी ने टीबी मुक्त भारत अभियान की समीक्षा करते हुए संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिया कि जिले में टीबी मरीजों की शीघ्र पहचान, समय पर उपचार तथा नियमित फॉलो-अप सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य विभाग एवं अन्य संबंधित विभाग आपसी समन्वय के साथ कार्य करते हुए जिले को टीबी मुक्त बनाने के लक्ष्य की प्राप्ति हेतु पूरी प्रतिबद्धता से कार्य करें।

स्वच्छ भारत मिशन (शहरी) के अंतर्गत ठोस अपशिष्ट प्रबंधन (SWM) एवं अन्य योजनाओं के लिए भूमि की उपलब्धता की समीक्षा करते हुए जिलाधिकारी ने सभी संबंधित अंचल अधिकारियों एवं नगर निकायों को आवश्यक भूमि की पहचान कर शीघ्र उपलब्ध कराने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि भूमि उपलब्ध होने से कचरा प्रबंधन की स्थायी व्यवस्था विकसित होगी तथा शहरी क्षेत्रों में स्वच्छता व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाया जा सकेगा।

राशन कार्ड से संबंधित मामलों की समीक्षा के दौरान जिलाधिकारी ने पात्र लाभुकों के आवेदन, लंबित मामलों एवं त्रुटियों के सुधार की स्थिति की जानकारी ली। उन्होंने निर्देश दिया कि योग्य लाभुकों का राशन कार्ड निर्धारित समय के भीतर बनाया जाए तथा अपात्र व्यक्तियों के मामलों का नियमानुसार निष्पादन सुनिश्चित किया जाए। साथ ही राशन कार्ड से संबंधित शिकायतों का त्वरित एवं पारदर्शी समाधान करने के भी निर्देश दिए।

राजस्व महा-अभियान की समीक्षा के दौरान जिलाधिकारी ने दाखिल-खारिज, परिमार्जन, जमाबंदी, भू-अभिलेखों के अद्यतन, भूमि विवादों के निष्पादन एवं अन्य राजस्व संबंधी मामलों की प्रगति की समीक्षा की।

साथ ही जिले के डिग्री कॉलेजों से संबंधित आधारभूत संरचना, भूमि उपलब्धता एवं निर्माण कार्यों की भी समीक्षा की गई।
Samrat Choudhary
CMO Bihar
Information & Public Relations Department, Government of Bihar
Energy Department, Bihar
Bihar Health Department
State Health Society, Bihar
Bihar Education Department

05/08/2026

माननीय मुख्यमंत्री श्री सम्राट चौधरी जी की अध्यक्षता में बिहार कैबिनेट की बैठक में कुल 17 एजेंडों पर लगी मुहर।

Samrat Choudhary
Cabinet Secretariat Department, Govt. of Bihar



Address

Near Amber Chowk Biharsharif
Nalanda
803101

Opening Hours

Monday 9am - 5pm
Tuesday 10am - 5pm
Wednesday 10am - 5pm
Thursday 10am - 5pm
Friday 10am - 5pm
Saturday 9am - 5pm

Telephone

06112-235203

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when District Administration, Nalanda posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Contact The Organization

Send a message to District Administration, Nalanda:

Shortcuts

Share