Chormale - Gazal Library

Chormale - Gazal Library Gazals of renowned Gazalkar

07/02/2014

आये थे मुझसे मिलने मगर मै न जब मिला
वो मेरी बेखुदी से मुलाकात कर गए
मै उम्रभर "अदम" न कोई दे सका जवाब
वो एक नजर में इतने सवालात कर गए -- अदम"

07/02/2014

सिर्फ एक कदम उठा था गलत राहे- शौक में
मंजिल तमाम उम्र मुझे ढूंढती रही - - अदम

04/02/2014

दस्त में प्यास बुझते हुए मर जाते है
हम परिंदे कही जाते हुए मर जाते है
हम है सूखे हुए तालाब पे बैठे हुए हंस
जो तालुक को निभाते हुए मर जाते है
उनके भी कत्ल का इल्जाम हमारे सर है
जो हमें जहर पिलाते हुए मर जाते है
ये मोहबत कि कहानी नही मरती लेकिन
लोग किरदार निभात हुए मर जाते है - अब्बास ताबिस

04/02/2014

ये जो है फूल हथेली पे, इसे फूल न जान
मेरा दिल जिस्म से बाहर भी तो हो सकता है
क्या जरुरी है के हम हार के जीते ताबीज
इश्क़ का खेल बराबर भी तो हो सकता है - अब्बास ताबिस

04/02/2014

बैठता उठता था मै यारों के बिच
हो गया दिवार मै दीवारों के बिच
मेरे इस कोशिश मेरे बाजु कट गए
चाहता था सुलह तलवारों के बिच - अब्बास ताबिस

04/02/2014

हसने नहीं देता, कभी रोने नहीं देता
ये दिल तो कोई काम भी होने नहीं देता
तुम मांग रहे हो मेरे दिल से मेरी ख्वाहिश
बच्चा तो कभी अपने खिलोने नहीं देता - अब्बास ताबिस

03/02/2014

वो मेरे घर नहीं आता , मै उसके घर नहीं जाता
मगर इन ऐहतियातो से ताल्लुक मर नहीं जाता
बुरे अच्छे हो, जैसे भी हो ,सब रिश्ते यही के है
किसी को साथ दुनियासे कोई लेकर नहीं जाता - वसीम बरेलवी

03/02/2014

मै ये नहीं कहता के मेरा सर न मिलेगा
लेकिन मेरी आँखों में तुझे डर न मिलेगा
सर पर तो बिठाने को है तैयार जमाना
लेकिन तेरे रहनेको यहाँ घर न मिलेगा - वसीम बरेलवी

03/02/2014

यहाँ बस्ती बसनेकी अगर अब आरजू करना
तो पहले आग के शोलों से जाकर गुफ़तगू करना //-- वसीम बरेलवी

03/02/2014

हर तमन्ना दिल से रुखसत हो गई
अब तो आ जाओ के ख़लवत हो गई //

29/01/2014

क़यामत के दीवाने कहते है हमसे
चलो उनके चेहरे से पर्दा हटा दे
अगर हम कहे और वो मुस्कुरा दे
हम उनके लिए जिंदगानी लुटा दे //

29/01/2014

अगर खुद को भूले तो कुछ भी न भूले
के चाहत में उनकी खुदा को भुला दे
अगर हम कहे और वो मुस्कुरा दे
हम उनके लिए जिंदगानी लुटा दे //

Address

Nanded
431602

Telephone

8408828000

Website

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Chormale - Gazal Library posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Share

Category