Uttarakhand view

Uttarakhand view SO JUST LIKE THIS PAGE. TY

Hi...guys i just created a new page ...where u can get various post related to UK ....
1.Information related to historical places and tourism in uttarakhand (INDIA).
2.Local fests, Latest news of uttarakhand are daily updated.

उत्तराखंड को किसकी नजर लग गई...जो इस हफ्ते ये 3 बड़े हादसे हुए
06/08/2025

उत्तराखंड को किसकी नजर लग गई...
जो इस हफ्ते ये 3 बड़े हादसे हुए

19/04/2025
18/03/2025

पहाड़ी देशी विवाद जल्दी खत्म होना चाहिए। हम सब उत्तराखंडी हैं।
ये पहाड़ विरोधी पार्टियां पहाड़ और प्लेंस वालो को लड़ा रहे है
सतर्क रहे सकुशल रहे
जय देवभूमि

नमस्कार दोस्तो, आप सभी को नए साल की हार्दिक शुभकामनाएं... नए साल का जश्न मनाने के लिए इस समय सेलानी बड़ी तदाद में घूमने ...
02/01/2025

नमस्कार दोस्तो,
आप सभी को नए साल की हार्दिक शुभकामनाएं... नए साल का जश्न मनाने के लिए इस समय सेलानी बड़ी तदाद में घूमने को हिल स्टेशनों की तलाश में हैं। जिसका सबसे ज्यादा प्रभाव हमारे पहाड़ों पर पड़ा है...हर आने वाले दिन सड़क दुर्घटना देखने को मिल रहे हैं, जिसका मुख्य कारण है पर्यटक या उनकी गाड़िया। हाल ही में हुआ भीमताल रोडवेज बस हादसा जो हुआ वो भी इन्ही पर्यटकों के कारण से हुआ है। मेरी सरकार से निवेदन है कि नैनीताल-कैंचीधाम की लोकप्रियता अब हर दिन बढ़ रही है...जो भविष्य में आम जनमानस या स्थानीय लोगों के लिए बहुत बड़ी समस्या बनने वाली है अगर इसका समाधान अभी नहीं निकला तो भविष्य में पहाड़ों के लिए बहुत खतरनाक है मैं अपनी या एक छोटा सा सुझाव देना चाहूँगा जिसे कुछ सीमा तक समस्या का समाधान हो सकता है वो ये कि अगर हम हल्द्वानी या गोलापार स्टेडियम में ही सारी बाहर की गाड़ियों को पार्क करा दे...या उनको वहीं से स्थानीय बस परिवहन प्रदान कर दे पहाड़ों में जिधर 10 गाड़ी मेरे जितने लोग जाते हैं उतने ही लोग एक ही बस में आ जायेंगे .... इससे दो फायदे होंगे पहला स्थानीय रोजगार बढ़ेगा + दूसरा पहाड़ो में ट्रैफिक कम होगा, दुर्घटना कम होगी, समय की बचत या फिर भी कुछ... इस पोस्ट को इतना शेयर करें ताकि उत्तराखंड सरकार, पुलिस प्रशासन सभी इस पर विचार विमर्श करें। धन्यावद

14/06/2024

Emergency

Urgently need blood saai hospital Haldwani

8755589249

समय निकाल कर एक बार जरूर पढ़े 🙏जब मैं बूढ़ा हो जाऊँगा!जब मैं बूढ़ा हो जाऊँगा, एकदम जर्जर बूढ़ा, तब तू क्या थोड़ा मेरे पास रह...
10/05/2024

समय निकाल कर एक बार जरूर पढ़े 🙏

जब मैं बूढ़ा हो जाऊँगा!

जब मैं बूढ़ा हो जाऊँगा, एकदम जर्जर बूढ़ा, तब तू क्या थोड़ा मेरे पास रहेगा? मुझ पर थोड़ा धीरज तो रखेगा न? मान ले, तेरे महँगे काँच का बर्तन मेरे हाथ से अचानक गिर जाए या फिर मैं सब्ज़ी की कटोरी उलट दूँ टेबल पर, मैं तब बहुत अच्छे से नहीं देख सकूँगा न! मुझे तू चिल्लाकर डाँटना मत प्लीज़! बूढ़े लोग सब समय ख़ुद को उपेक्षित महसूस करते रहते हैं, तुझे नहीं पता?

एक दिन मुझे कान से सुनाई देना बंद हो जाएगा, एक बार में मुझे समझ में नहीं आएगा कि तू क्या कह रहा है, लेकिन इसलिए तू मुझे बहरा मत कहना! ज़रूरत पड़े तो कष्ट उठाकर एक बार फिर से वह बात कह देना या फिर लिख ही देना काग़ज़ पर। मुझे माफ़ कर देना, मैं तो प्राकृति के नियम से बुढ़ा गया हूँ, मैं क्या करूँ बता?

और जब मेरे घुटने काँपने लगेंगे, दोनों पैर इस शरीर का वज़न उठाने से इनकार कर देंगे, तू थोड़ा-सा धीरज रखकर मुझे उठ खड़ा होने में मदद नहीं करेगा, बोल? जिस तरह तूने मेरे पैरों के पंजों पर खड़ा होकर पहली बार चलना सीखा था, उसी तरह?

कभी-कभी टूटे रेकॉर्ड प्लेयर की तरह मैं बकबक करता रहूँगा, तू थोड़ा कष्ट करके सुनना। मेरी खिल्ली मत उड़ाना प्लीज़। मेरी बकबक से बेचैन मत हो जाना। तुझे याद है, बचपन में तू एक गुब्बारे के लिए मेरे कान के पास कितनी देर तक भुनभुन करता रहता था, जब तक मैं तुझे वह ख़रीद न देता था, याद आ रहा है तुझे?

हो सके तो मेरे शरीर की गंध को भी माफ़ कर देना। मेरी देह में बुढ़ापे की गंध पैदा हो रही है। तब नहाने के लिए मुझसे ज़बर्दस्ती मत करना। मेरा शरीर उस समय बहुत कमज़ोर हो जाएगा, ज़रा-सा पानी लगते ही ठंड लग जाएगी। मुझे देखकर नाक मत सिकोड़ना प्लीज़! तुझे याद है, मैं तेरे पीछे दौड़ता रहता था क्योंकि तू नहाना नहीं चाहता था? तू विश्वास कर, बुड्ढों को ऐसा ही होता है। हो सकता है एक दिन तुझे यह समझ में आए, हो सकता है, एक दिन!

तेरे पास अगर समय रहे, हम लोग साथ में गप्पें लड़ाएँगे, ठीक है? भले ही कुछेक पल के लिए क्यों न हो। मैं तो दिन भर अकेला ही रहता हूँ, अकेले-अकेले मेरा समय नहीं कटता। मुझे पता है, तू अपने कामों में बहुत व्यस्त रहेगा, मेरी बुढ़ा गई बातें तुझे सुनने में अच्छी न भी लगें तो भी थोड़ा मेरे पास रहना। तुझे याद है, मैं कितनी ही बार तेरी छोटे गुड्डे की बातें सुना करता था, सुनता ही जाता था और तू बोलता ही रहता था, बोलता ही रहता था। मैं भी तुझे कितनी ही कहानियाँ सुनाया करता था, तुझे याद है?

एक दिन आएगा जब बिस्तर पर पड़ा रहूँगा, तब तू मेरी थोड़ी देखभाल करेगा? मुझे माफ़ कर देना यदि ग़लती से मैं बिस्तर गीला कर दूँ, अगर चादर गंदी कर दूँ, मेरे अंतिम समय में मुझे छोड़कर दूर मत रहना, प्लीज़!

जब समय हो जाएगा, मेरा हाथ तू अपनी मुट्ठी में भर लेना। मुझे थोड़ी हिम्मत देना ताकि मैं निर्भय होकर मृत्यु का आलिंगन कर सकूँ। चिंता मत करना, जब मुझे मेरे सृष्टा दिखाई दे जाएँगे, उनके कानों में फुसफुसाकर कहूँगा कि वे तेरा कल्याण करें। तुझे हर अमंगल से बचायें। कारण कि तू मुझसे प्यार करता था, मेरे बुढ़ापे के समय तूने मेरी देखभाल की थी।

मैं तुझसे बहुत-बहुत प्यार करता हूँ रे, तू ख़ूब अच्छे-से रहना। इसके अलावा और क्या कह सकता हूँ, क्या दे सकता हूँ भला।🌷

For sale .... contact
07/10/2023

For sale .... contact

Guess the location 🌲🌲
19/09/2022

Guess the location 🌲🌲

24/08/2022

Manners ❤️

Address

Haldwani
Nanital
263139

Website

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Uttarakhand view posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Share