Yuva Ekta shakti sangthan

Yuva Ekta shakti sangthan social welfare and village development

30/09/2024
प्रैस विज्ञप्ति   क्षेत्र पाल स्थान जय श्री राम के नारों से गूंज उठा           उप मण्डल नारायणगढ़ के गांव नन्हेडा में आज...
07/01/2024

प्रैस विज्ञप्ति
क्षेत्र पाल स्थान जय श्री राम के नारों से गूंज उठा
उप मण्डल नारायणगढ़ के गांव नन्हेडा में आज श्री अयोध्या जी से श्री राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा के उपलक्ष में वहां से प्राप्त अक्षत कलश का विधी पूर्वक श्री श्याम लाल कौशिक जी ने स्वस्ति वाचन, पुष्प वर्षा और शंख ध्वनि से अक्षत वितरण का कार्य आरम्भ किया। यह आयोजन युवा शक्ति संगठन से जुड़े युवकों द्वारा आरम्भ किया गया। इस कार्यक्रम के आचार्य श्री कौशिक ने बताया कि लगभग 495 वर्ष पूर्व मुग़ल शासक बाबर ने उस स्थान पर स्थित श्री राम मंदिर का विध्वंस किया था।उस समय बहुत से हिन्दूओं ने विध्वंश का विरोध किया था तथा लाखों हिन्दूओं ने अपनी शहीदी दी थी। आज सभी शहीदों को श्रद्धांजलि देने का समय है जिन्होंने अपने धर्म की रक्षा के लिए अपना सर्वस्व बलिदान कर दिया, उन्हें शत शत नमन। आज की पीढ़ी बहुत भाग्यशाली हैं जिनके जीवन काल में दिनांक 22-1-2024 को श्री राम मन्दिर को उनका नया भवन मिला और प्राण प्रतिष्ठा होने जा रही है।
इस अवसर पर युवा शक्ति के स्वयंम सेवकों सतीश सैनी, डाक्टर बलदेव सैनी, मिंटू सैनी, शुभम् सैनी, सुखदेव सैनी, संजीव सैनी, शिव कुमार सैनी, सुरेन्द्र सैनी,राज कुमार सैनी नम्बरदारों ने समस्त देशवासियों को बधाई दी। महिलाओं ने इस अवसर पर बढ़ चढ़ कर भाग लिया। कीर्तन मंडली नन्हेडा की प्रधान सुनीता रानी की अगुवाई में महिलाओं ने घर घर जाकर अक्षत वितरण किया और श्री राम जी का जयकारे लगाए।
श्री सतीश सैनी, डाक्टर बलदेव सैनी, मिंटू सैनी ने बताया कि दिनांक 21-1-2024को श्री राम मंदिर अयोध्या जी में प्राण प्रतिष्ठा की खुशी में शौभा यात्रा निकाली जाएगी, दिनांक 22-1-2024 को सामुदायिक भवन नन्हेडा में भजन संध्या का आयोजन होगा, रात्री समय में हर घर में दिवाली मनाई जाएगी, घरों में मिट्टी के दीपकों की रोशनी की जाय�

श्रीमद भागवत कथा
02/08/2022

श्रीमद भागवत कथा

26/06/2022
09/09/2021

खुशियो की होली

÷÷नये वर्ष के अवसर पर वरिष्ट जनो के सम्मान की एक नई परम्परा का आगाज÷÷     आज हमारे समाज मे वृद्ध शक्ति जो सम्मान पाने की...
03/01/2021

÷÷नये वर्ष के अवसर पर वरिष्ट जनो के सम्मान की एक नई परम्परा का आगाज÷÷
आज हमारे समाज मे वृद्ध शक्ति जो सम्मान पाने की हकदार है वह उसे या तो मिल नही रही अथवा अपेक्षा कृत कम हे ।
नारायणगढ उप मण्डल के गांव नन्हेडा के युवा शक्ति एकता संगठन के मन मे कुछ नया करके नये वर्ष मनाने का ख्याल आया ।हमारे गांव का युवा वर्ग हमेशा ही समाजिक कार्य करने के प्रति सजग रहा हे ।गांव मे सफाई व्यवस्था, धार्मिक आयोजनो की अनुशासित व्यवस्था, वर्ष मे कम से कभ दो बार स्वर्ग आश्रम की सफाई व्यवस्था करना इनके कार्यक्रम मे शामिल होता हे ।ऐसी गतिविधियो के चलने युवक अपने काम मे व्यस्तता के चलते नशे व शराब आदी से दुर रहते हे । नये वर्ष की खुशी मे दिनांक 1-1-2021 को गांव के इतिहास मे पहली बार 70 वर्ष ओर उससे अधिक आयु के लगभग 120 वरिष्ट व वृद्ध महिलाओ व पुरूषो को शाल व फूलो की माला पहना कर सम्मानित करते हुये समाज को वृद्ध जनो के प्रति आदरभाव रखते हुये उनका अभिवादन करते हुये उनसे आशिर्वाद गृहण करने का निर्णय संगठन का एक प्रशंसा बटोरने का एक सुनदर अवसर लिए रहा । कार्यक्रम का आरम्भ राष्ट्रीय गीत, जन,गन ,मन गाकर आरम्भ किया ओर दृष्य उस समय ओर भी भावपूर्ण व मनोरम हो गया जब गाव की नवयुवतीयो व नवयुवको ने हाल मे प्रवेश करते हुये बुजुर्गो पर फूल बरसाये ।इस समय गांव के दिवयागों को भी सम्मानित करने के लिए बुलाया गया था ।
कार्यक्रम के आरम्भ मे सर्व प्रथम श्री श्याम लाल कौशिक ने सभी वृद्धो की उपस्थिति पर उनका स्वागत करते हुये कार्यक्रम मे उपस्थित सभी को नये वर्ष की शुभ कामना देकर उनकी दीर्घायु होने व स्वास्थ्य रहने की बधाई दी व सभी को अपने वृद्धो का सम्मान करने का आह्वान करते हुये इनके दुख दर्द को इनके साथ बैठकर सांझा करते हुये दुर करने की आवाह्न किया । बच्चो को भी अपने दादा-दादी, माता-पिता का सम्मान करते हुये सुबह प्रत्येक कार्य उनके चरणसपरश के साथ अशिरवाद लेकर आरम्भ करने का आह्वान किया व उनकी सेवा करने वालो की तुलना चारधाम यात्रा से की । मंच संचालन मास्टर जसमत सिंह सैनी ने किया व मां की ममता से ओतप्रोत कविता गाकर सबका मन मोह लिया ।
उस समय सभागार तालियो से गुंज उठा जब ex सूबेदार बलवंत सिंह व उनकी धर्मपत्नी को एक साथ मंच पर सम्मानित करने के लिए बुलाया गया ओर उन्होने युवा शक्ति एकता संगठन के सभी सदस्यो की प्रशंसा की व संगठन को 2100रूपये देकर सम्मानित किया ।गांव के ऐसे पति पत्नी के बहुत से जोडो को एकसाथ सम्मानित करने का शोभागय संगठन को मिला । संगठन ने वृद्ध महिलाओ को युवानारी शक्ति और वृद्धो को युवाओ से सम्मानित करने की व्यवस्था की थी । संगठन ने शयाम लाल कोशिक को अपने मार्ग दर्शक का दर्जा देकर शोल व स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया इसी तरह युवा नारी शक्ति को भी लोई व स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया ।उन्हे भविष्य मे युवाओ की तरह समाज सेवा के लिए गांव की लडकियो की एक बड़ी टीम को संगठित करने को प्रेरित किया गया ।इस अवसर पर बलवंत सिंह सैनी व उनकी धर्मपत्नी, मनीरामसैनी उनकी धर्मपत्नी, संतराम व उनकी धर्मपत्नी, रिखी राम,मेहरचंद,अंगरेजो देवी,आज्ञा राम,जमेरो देवी सहित सेकडो अनय को भी सम्मानित किया गया ।इस कार्यक्रम मे युवा एकता शक्ति संगठन के डाकटर बलदेव सिंह सैनी, सतीश सैनी,मिनटु,एडवोकेट नारायण,जसवंत सेनी,विक्की, जितेंद्र, लककी,संदीप राणा, कमल सैनी,उमेश सैनी,विनोद कुमारप्रियंस,हेमन,दीपक ,संदीप,रजत,भजन लाल,सतना,रामपाल,कार्तिक कुमारीसिमरन,शालु,पायल,दृष्टि, प्रियंका, निशु, रमन,कोमल,दिव्या एव सेकडो स्वयंसेवी उपस्थित रहे । गांव के सभी वासियो ने इस कार्यक्रम की बहुत बहुत प्रशंसा की ,युवा एकता शक्ति संगठन को भविष्य मे भी ऐसे आयोजन आयोजित करने का अनुरोध किया ।
संगठन का यह कार्य प्रशंसा के योग्य व समाज के लिए एक प्रेरणा दाई हे जिसे समाज के हर युवा को अपना कर अपने घर के सभी वृद्धो को सम्मान देना चाहिए ।यदि इस लेख के पाठक गण इस कार्यक्रम से सहमत हे तो अपने इष्ट मित्रो को भी प्रेषित करे व सर्दी के इस मौसम मे सभी वृद्ध जनो की ओर अधिक सेवा करके उनका अशिरवाद ले ।
आपको वर्ष 2021 की शुभकामना देते हुये आपकी दीर्घायु होने की कामना करता हुं ।
आपका शुभचिंतक, श्याम लाल कौशिक, नन्हेडा, नारायणगढ, अम्बाला, हरियाणा । 2-1-2021

Address

Village Nanhera
Narayangarh
134203

Telephone

+919416395259

Website

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Yuva Ekta shakti sangthan posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Contact The Organization

Send a message to Yuva Ekta shakti sangthan:

Share

Category