NARAYANPUR POLICE

NARAYANPUR POLICE Narayanpur Police Chhattisgarh

03/06/2026

अब हर साक्ष्य की होगी डिजिटल निगरानी,
हर केस की होगी मजबूत बुनियाद।

e-मालखाना 2.0 — SMART पुलिसिंग की नई क्रांति।
.0

🏛️✨ अबुझमाड़ में विकास और विश्वास का नया अध्यायमाननीय मंत्री श्री केदार कश्यप द्वारा नवीन थाना कोहकामेटा भवन का लोकार्पण...
03/06/2026

🏛️✨ अबुझमाड़ में विकास और विश्वास का नया अध्याय

माननीय मंत्री श्री केदार कश्यप द्वारा नवीन थाना कोहकामेटा भवन का लोकार्पण किया गया। वर्ष 1980 में पुलिस चौकी के रूप में शुरू हुई यह यात्रा आज एक आधुनिक थाना भवन के रूप में नई पहचान पा रही है।

यह भवन केवल पुलिस अधोसंरचना का विस्तार नहीं, बल्कि अबुझमाड़ में बढ़ती प्रशासनिक पहुंच, मजबूत होती सुरक्षा व्यवस्था, सुशासन और जनविश्वास का प्रतीक है। आधुनिक सुविधाओं से युक्त यह थाना आमजन को बेहतर एवं त्वरित पुलिस सेवाएं प्रदान करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।

शांति, सुरक्षा और विकास के साथ अबुझमाड़ लगातार मुख्यधारा से जुड़ रहा है।

🚔 “अबुझमाड़ बदल रहा है, आगे बढ़ रहा है और विकास की नई इबारत लिख रहा है।”

🏋️‍♂️💪 माड़ मैत्री अभियान के तहत नारायणपुर में पहली बार आयोजित पावरलिफ्टिंग प्रतियोगिता ने युवाओं के जोश, अनुशासन और शक्...
03/06/2026

🏋️‍♂️💪 माड़ मैत्री अभियान के तहत नारायणपुर में पहली बार आयोजित पावरलिफ्टिंग प्रतियोगिता ने युवाओं के जोश, अनुशासन और शक्ति का शानदार प्रदर्शन किया।

30 से अधिक खिलाड़ियों ने स्क्वाट, बेंचप्रेस और डेडलिफ्ट स्पर्धाओं में हिस्सा लेकर अपनी प्रतिभा का परिचय दिया। विनीत यादव ने कुल 521 किलोग्राम वजन उठाकर “पावर मैन” का खिताब अपने नाम किया। 🏆

नारायणपुर पुलिस युवाओं को खेल, फिटनेस और सकारात्मक गतिविधियों से जोड़ते हुए “विग्रह से विश्वास” की भावना को मजबूत कर रही है।

🚔✨ अबुझमाड़ में SMART पुलिसिंग की नई क्रांति ✨🚔नारायणपुर पुलिस द्वारा विकसित ‘e-मालखाना 2.0’ का शुभारंभ, जिले के सभी 14 ...
02/06/2026

🚔✨ अबुझमाड़ में SMART पुलिसिंग की नई क्रांति ✨🚔

नारायणपुर पुलिस द्वारा विकसित ‘e-मालखाना 2.0’ का शुभारंभ, जिले के सभी 14 थानों में सफलतापूर्वक प्रारंभ।

अब प्रत्येक जब्त संपत्ति एवं केस प्रॉपर्टी को मिलेगी यूनिक डिजिटल पहचान, जिससे एक स्कैन में उपलब्ध होगी संपूर्ण जानकारी। बारकोड आधारित यह अत्याधुनिक प्रणाली मालखाना प्रबंधन को अधिक सुरक्षित, पारदर्शी, जवाबदेह एवं प्रभावी बनाएगी।

नारायणपुर पुलिस का यह नवाचार केवल एक सॉफ्टवेयर नहीं, बल्कि पारंपरिक व्यवस्था से आधुनिक, स्मार्ट और तकनीक-संचालित पुलिसिंग की ओर एक ऐतिहासिक कदम है।

💻📦 e-मालखाना 2.0
🔹 डिजिटल रिकॉर्ड प्रबंधन
🔹 यूनिक बारकोड ट्रैकिंग
🔹 त्वरित एवं पारदर्शी निगरानी
🔹 स्मार्ट पुलिसिंग की नई पहचान

“नवाचार, पारदर्शिता और तकनीक के साथ — नारायणपुर पुलिस भविष्य की ओर बढ़ते कदम।”

DPR Chhattisgarh Chhattisgarh Police छत्तीसगढ़ पुलिस

30/05/2026

🏋️‍♂️ अबुझमाड़ पावरलिफ्टिंग चैंपियनशिप 2026 🏋️‍♀️

💪 ताकत, अनुशासन और संघर्ष का महाकुंभ!

नारायणपुर पुलिस के “माड़ मैत्री अभियान” के अंतर्गत आयोजित अबुझमाड़ पावरलिफ्टिंग चैंपियनशिप में भाग लेकर अपनी शक्ति और प्रतिभा का प्रदर्शन करें।

📅 01 जून 2026 (सोमवार)
🕔 शाम 5:00 बजे
📍 शहीद खोटेलराम कोर्राम पुलिस परफॉर्मेंस सेंटर, नारायणपुर

🔥 बेंच प्रेस | स्क्वाट | डेडलिफ्ट

📢 नारायणपुर जिले के सभी खेल प्रेमियों एवं युवाओं से सादर आमंत्रण।

अपने आप को चुनौती दें, अपनी हदें पार करें!

23/05/2026

दुर्गम जंगल, कठिन रास्ते और समय के खिलाफ जंग…
फिर भी 29वीं वाहिनी आईटीबीपी के जवानों ने मानवता को सबसे ऊपर रखते हुए गंभीर रूप से बीमार महिला का सफल रेस्क्यू कर सुरक्षित उपचार सुनिश्चित किया। 🇮🇳🫡

मोटरसाइकिल से दुर्गम क्षेत्र में एवैक्यूएशन, त्वरित मेडिकल सहायता और सभी सीसी कैंपो के बेहतरीन समन्वय ने ऑपरेशन को बनाया सफल।

*“वर्दी सिर्फ सुरक्षा नहीं, इंसानियत की पहचान भी है।”*
DPR ChhattisgarhChhattisgarh Police छत्तीसगढ़ पुलिसITBP

“पुलिस लाइन नारायणपुर में आयोजित जनरल परेड में पुलिस अधीक्षक रॉबिंसन गुड़िया द्वारा परेड का निरीक्षण किया गया।परेड में अ...
23/05/2026

“पुलिस लाइन नारायणपुर में आयोजित जनरल परेड में पुलिस अधीक्षक रॉबिंसन गुड़िया द्वारा परेड का निरीक्षण किया गया।
परेड में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक से लेकर कांस्टेबल स्तर तक कुल 541 अधिकारी-कर्मचारी शामिल हुए। इस दौरान सभी जवानों को अनुशासन, फिटनेस एवं ड्यूटी के प्रति सदैव सजग, संवेदनशील और मर्यादित रहने का संदेश दिया गया। 🇮🇳🚔✨”
DPR ChhattisgarhChhattisgarh Police छत्तीसगढ़ पुलिस

🇮🇳 अमर शहीद वीर जवान खोटलू राम कोर्राम को भावपूर्ण श्रद्धांजलि 🇮🇳अबूझमाड़ के ऐतिहासिक नक्सल विरोधी अभियान में अद्वितीय स...
22/05/2026

🇮🇳 अमर शहीद वीर जवान खोटलू राम कोर्राम को भावपूर्ण श्रद्धांजलि 🇮🇳

अबूझमाड़ के ऐतिहासिक नक्सल विरोधी अभियान में अद्वितीय साहस, वीरता एवं कर्तव्यपरायणता का परिचय देते हुए मातृभूमि की रक्षा में अपना सर्वोच्च बलिदान देने वाले शहीद गोपनीय सैनिक खोटलू राम कोर्राम को नारायणपुर पुलिस परिवार की ओर से कोटिशः नमन एवं भावभीनी श्रद्धांजलि।

राष्ट्र की सुरक्षा एवं शांति के लिए दिया गया आपका यह सर्वोच्च बलिदान सदैव स्मरणीय रहेगा।
आपकी वीरता, समर्पण एवं मातृभूमि के प्रति अटूट निष्ठा आने वाली पीढ़ियों को निरंतर प्रेरित करती रहेगी।

नारायणपुर पुलिस परिवार इस दुःख की घड़ी में शहीद जवान के परिजनों के प्रति गहरी संवेदनाएं व्यक्त करता है तथा ईश्वर से दिवंगत आत्मा की शांति हेतु प्रार्थना करता है।

🙏 विनम्र श्रद्धांजलि 🙏

“जो मातृभूमि की रक्षा में अपना सर्वस्व अर्पित कर देते हैं,
वे कभी नहीं मरते…
वे राष्ट्र के गौरव और इतिहास में सदैव अमर रहते हैं।”

Address

Narayanpur
494661

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when NARAYANPUR POLICE posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Share