28/05/2026
नारनौल को मिलेगी बड़ी स्वास्थ्य सौगात : मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी
महर्षि च्यवन मेडिकल कॉलेज और राव तुलाराम अस्पताल में मिलेगी फ्री डायलिसिस सेवा*
नारनौल में “स्वस्थ नारी-स्वस्थ परिवार” क्लीनिक सहित कई स्वास्थ्य परियोजनाओं का होगा शुभारंभ
कल स्वास्थ्य सेवाओं से जुड़ी कई परियोजनाओं का होगा उद्घाटन
कल हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी पंचकूला स्थित PWD रेस्ट हाउस से स्वास्थ्य सेवाओं से जुड़ी 9 महत्वपूर्ण परियोजनाओं का उद्घाटन एवं शिलान्यास करेंगे। इन योजनाओं के तहत महिलाओं के स्वास्थ्य, ग्रामीण स्वास्थ्य सेवाओं और डिजिटल हेल्थ सुविधाओं को मजबूत करने पर विशेष ध्यान दिया गया है।
महेंद्रगढ़ जिले के लोगों के लिए स्वास्थ्य सेवाओं के क्षेत्र में बड़ी राहत की खबर है। महर्षि च्यवन मेडिकल कॉलेज एवं राव तुलाराम अस्पताल, कोरियावास, नारनौल में पब्लिक-प्राइवेट पार्टनरशिप (PPP Mode) के तहत अत्याधुनिक फ्री डायलिसिस सेवा की शुरुआत की गई है। यह सुविधा क्षेत्र के मरीजों के लिए विशेष स्वास्थ्य सेवाओं को सुलभ और किफायती बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम मानी जा रही है।
इस पहल से क्रोनिक किडनी डिजीज (CKD) से पीड़ित मरीजों को बड़ा लाभ मिलेगा। पहले मरीजों को डायलिसिस के लिए लंबी दूरी तय करनी पड़ती थी, जिससे उन्हें आर्थिक और शारीरिक परेशानियों का सामना करना पड़ता था। अब नारनौल में ही आधुनिक डायलिसिस सुविधा उपलब्ध होने से मरीजों को काफी राहत मिलेगी।
यह सुविधा नारनौल सिविल अस्पताल में मरीजों की बढ़ती भीड़ को कम करने में भी मददगार साबित होगी। साथ ही मेडिकल कॉलेज के छात्रों, जूनियर एवं सीनियर डॉक्टरों तथा मेडिकल एवं पैरामेडिकल स्टाफ को गुर्दे की बीमारियों के इलाज में व्यावहारिक प्रशिक्षण का अवसर मिलेगा।
इन परियोजनाओं का होगा उद्घाटन एवं शिलान्यास
1. महर्षि च्यवन मेडिकल कॉलेज और राव तुलाराम हॉस्पिटल कोरियावास नारनौल में शुरू होगी अत्याधुनिक डायलिसिस यूनिट
2. DCH नारनौल में “स्वास्थ्य नारी , स्वास्थ्य परिवार क्लिनिक ” का उद्घाटन
3. पूरे राज्य में Tele-ECG सेवा का उद्घाटन
4. आयुष्मान आरोग्य मंदिर, तिगरा का उद्घाटन
5. आयुष्मान आरोग्य मंदिर, बिहाली का उद्घाटन
6. आयुष्मान आरोग्य मंदिर, बजाड का उद्घाटन
7. आयुष्मान आरोग्य मंदिर, सीहोर का उद्घाटन
8. आयुष्मान आरोग्य मंदिर, स्याना का उद्घाटन
9. DCH नारनौल में अमृत फार्मेसी स्टोर का शिलान्यास