Srijan Yadav

Srijan Yadav Indian National Congress

15/02/2026

हर हर महादेव 🕉️

मन में अटूट शांति, जीवन में संतुलन,
और हर कदम पर साहस व सद्बुद्धि का आशीर्वाद मिले।

महाशिवरात्रि आपके लिए नई ऊर्जा, नई आशा और आंतरिक शक्ति लेकर आए।
हार्दिक शुभकामनाएँ 🙏

11/02/2026
हाल ही में हुई भारत–अमेरिका टैरिफ डील में एक बात खास तौर पर चिंता की है।भारत एक कृषि प्रधान देश है और हरियाणा में तो लगभ...
04/02/2026

हाल ही में हुई भारत–अमेरिका टैरिफ डील में एक बात खास तौर पर चिंता की है।

भारत एक कृषि प्रधान देश है और हरियाणा में तो लगभग हर घर की आमदनी किसी न किसी रूप में खेती से जुड़ी है।

इसीलिए यह समझना भी ज़रूरी है और खुलकर बोलना भी ज़रूरी है कि “इस टैरिफ डील का सीधा असर हमारे किसान पर क्या पड़ेगा”
……….

अमेरिका की बात बिल्कुल साफ़ है:

• उसका ज़्यादा से ज़्यादा अनाज, दूध, पशू समग्री और कृषि उत्पाद भारत में बिकें
• भारत अपने टैक्स (शुल्क) कम करे
• ताकि अमेरिकी किसान को बेहतर दाम मिलें

मतलब साफ़ है:
अमेरिका सबसे पहले अपने किसान का फायदा देख रहा है।
……….

हमारे किसान को खतरा कहाँ है?

अगर भारत ने अपने कृषि बाज़ार बिना सुरक्षा के खोल दिए:

• बाहर का सस्ता अनाज भारत में भर जाएगा
• हमारी फसलों के दाम गिरेंगे
• छोटे और सीमांत किसान टिक नहीं पाएँगे
• दूध, गेहूं, मक्का, सरसों सब पर असर पड़ेगा

आज ही किसान लागत और कर्ज़ से परेशान है,
ऊपर से अगर सस्ता विदेशी माल आ गया, तो हालत और बिगड़ जाएगी।
……….

हम चाहते हैं:

सरकार किसान के साथ मज़बूती से खड़ी रहे
देश की खेती बाहर वालों के हाथ न जाए
खेति से जुड़ी सभी लागत, क़ीमत तथा खेती में हुए नुकसान के प्रति सुरक्षा बनी रहे।

ये लड़ाई पैसों की नहीं है,
ये लड़ाई किसान की इज़्ज़त, पेट और भविष्य की है।

किसान मजबूत होगा, तभी देश मजबूत होगा। 🇮🇳

जय हिन्द

सृजन यादव

मकर संक्रांति की हार्दिक शुभकामनाएँ।रेवाड़ी स्थित अपने आवास पर साथियों के साथ 77वीं जनता पंचायत का आयोजन किया।
14/01/2026

मकर संक्रांति की हार्दिक शुभकामनाएँ।
रेवाड़ी स्थित अपने आवास पर साथियों के साथ 77वीं जनता पंचायत का आयोजन किया।

नववर्ष 2026 के पावन अवसर पर आप एवं आपके परिवार को ढेरों शुभकामनाएं।ईश्वर आपको वैभव, ऐश्वर्य, सकारात्मक ऊर्जा और दीर्घायु...
01/01/2026

नववर्ष 2026 के पावन अवसर पर आप एवं आपके परिवार को ढेरों शुभकामनाएं।
ईश्वर आपको वैभव, ऐश्वर्य, सकारात्मक ऊर्जा और दीर्घायु प्रदान करें तथा जीवन पथ पर निरंतर प्रगति की ओर ले जाएं। 🙏🌸

असत्य पर सत्य, अत्याचार पर सदाचार, अंधकार पर प्रकाश की विजय के महापर्व दीपावली की प्रदेश वासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभ...
20/10/2025

असत्य पर सत्य, अत्याचार पर सदाचार, अंधकार पर प्रकाश की विजय के महापर्व दीपावली की प्रदेश वासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं! 🙏
प्रभु श्री राम व माता जानकी की कृपा से यह पावन पर्व आप सभी के जीवन को सुख, समृद्धि, सौभाग्य एवं आरोग्यता के धवल प्रकाश से दीप्त करे। 🪔

आपको और आपके परिवार को धनतेरस की हार्दिक शुभकामनाएँ। इस पावन पर्व पर माँ लक्ष्मी और भगवान कुबेर आपके जीवन में सुख, शांति...
18/10/2025

आपको और आपके परिवार को धनतेरस की हार्दिक शुभकामनाएँ। इस पावन पर्व पर माँ लक्ष्मी और भगवान कुबेर आपके जीवन में सुख, शांति और समृद्धि लाएँ। 🙏🙏

04/10/2025

Haryana News 24

25/09/2025

सिंधु संधि पर सारे तथ्यों की गंभीर पड़ताल जल युद्ध के लिए चर्चित रघु यादव की कलम से। "सिंधु संधि का सत्य" बहुत से सन्दर्भों को उजागर करता है जैसे अयूब खान पाकिस्तान की नाजुक स्थिति से वाकिफ थे और उन्होंने भारत के बिदक जाने से पहले सिंधु जल को लेकर संधि करने की सहमति जता दी। ज्यों-ज्यों संधि का मसौदा तैयार होता रहा, त्यों-त्यों उन्होंने अंग्रेजीभाषी मुल्कों से आर्थिक मदद में इजाफा कराने के लिए पैतरेंबाजी में कोई कसर बाकी न छोड़ी। एक तरफ वो संयुक्त सुरक्षा की बात कहते रहे और दूसरी तरफ भारत के लिए कश्‍मीर के घाव को नासूर में बदलने की जुगत भी बैठाते रहे। सिन्‍धु जल संधि वर्ल्ड बैंक की आड़ में पाकिस्तान के लिए पानी व पैसा दोनों मुहैया कराने की अमेरिकन चाल की सफलता का दस्तावेज है।

किताब के लिए लिंक : https://shorturl.at/8u2P5

Address

Shiv Colony, Opposite Panchayat Bhawan
Narnaul
123001

Telephone

+919416252880

Website

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Srijan Yadav posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Contact The Organization

Send a message to Srijan Yadav:

Share

Category