Manish Sharma bachhodiya

Manish Sharma bachhodiya Mahendergarh District Co-ordinator, Haryana Youth Congress
Activist INC,& Secretary of AMG
(1)

25/02/2026

जब बेजुबान भी श्रद्धा से पैदल चलकर आया था, तो उसे भी दर्शन का हक था।वो भी तो आस्था लेकर आया था… उसे भी दर्शन मिलते तो अच्छा होता।

इंसानियत की असली पहचान यही है कि हम सिर्फ अपने जैसे लोगों के लिए नहीं, बल्कि हर उस जीव के लिए भी दिल में जगह रखें जो बोल नहीं सकता। भगवान के दरबार में कभी भेदभाव नहीं होता — वहाँ न कोई बड़ा होता है, न छोटा, न अमीर, न गरीब, न इंसान, न बेजुबान।
जो बेजुबान इतनी दूर से श्रद्धा लेकर पैदल चलकर आया, वो सिर्फ एक जानवर नहीं था, वो आस्था, विश्वास और मासूमियत की मिसाल था। अगर हम सच में धर्म और भक्ति को मानते हैं, तो सबसे पहले हमें दया, करुणा और प्रेम को मानना होगा।
क्योंकि पूजा सिर्फ मंदिर के अंदर हाथ जोड़ने से नहीं होती, पूजा तब होती है जब हमारे दिल में हर जीव के लिए सम्मान और संवेदना हो। इंसानियत ही सबसे बड़ा धर्म है — और जहाँ इंसानियत खत्म हो जाए, वहाँ कोई भी आस्था अधूरी रह जाती है।

21/02/2026

सभी कच्चे कर्मचारी सुप्रीम कोर्ट ✔️
के जजमेंट को लाइक करें 😱👋
📢 बड़ी खबर: कच्चे कर्मचारियों की जीत! 28 फरवरी तक पक्का करने का आखिरी अल्टीमेटम! ⚖️
हरियाणा के कच्चे कर्मचारियों के लिए न्याय की घड़ी आ गई है! पंजाब और हरियाणा हाईकोर्ट ने साफ कर दिया है कि अब 'तारीख पर तारीख' नहीं चलेगी।
✅ मुख्य बातें:
10 साल का नियम: जिन कर्मचारियों ने 31 दिसंबर 2025 तक 10 साल की सेवा पूरी कर ली है, उन्हें पक्का करना ही होगा।
ब्याज के साथ एरियर: सिर्फ पक्का ही नहीं, बल्कि पात्रता की तारीख से 6% ब्याज के साथ पिछला पूरा वेतन (Arrears) भी मिलेगा।
पद नहीं तो पद बनाओ: कोर्ट ने सख्त लहजे में कहा है कि 'पद खाली नहीं है' वाला बहाना अब नहीं चलेगा। सरकार को नए पद सृजित करने होंगे।
28 फरवरी की डेडलाइन: अगर 28 फरवरी 2026 तक आदेश लागू नहीं हुआ, तो सरकार पर कोर्ट की अवमानना (Contempt of Court) की गाज गिर सकती है।
अब सरकार के पास भागने का रास्ता बंद है। इस खबर को हर कच्चे कर्मचारी तक पहुंचाएं! ✊


🔗: qhttps://whatsapp.com/channel/0029Va679wQI7Be8kMJW5k1D

प्रियंका गांधी जी को असम विधानसभा चुनाव 2026 के लिए बनाई गई स्क्रीनिंग कमेटी की अध्यक्ष (head) बनाया है। नई जिम्मेदारी म...
21/02/2026

प्रियंका गांधी जी को असम विधानसभा चुनाव 2026 के लिए बनाई गई स्क्रीनिंग कमेटी की अध्यक्ष (head) बनाया है। नई जिम्मेदारी मिलने पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ।
हम कामना करते हैं कि आपके नेतृत्व में संगठन और भी मजबूत बने तथा आप इसी तरह देश और समाज की सेवा करती रहें।
आपके उज्ज्वल भविष्य के लिए ढेरों शुभकामनाएँ।

श्री विनोद जाखड़ जी को भारतीय राष्ट्रीय छात्र संगठन (NSUI) के राष्ट्रीय अध्यक्ष नियुक्त होने पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामन...
21/02/2026

श्री विनोद जाखड़ जी को भारतीय राष्ट्रीय छात्र संगठन (NSUI) के राष्ट्रीय अध्यक्ष नियुक्त होने पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ।

यह आपके समर्पण, मेहनत और संगठन के प्रति निष्ठा का परिणाम है। हमें पूर्ण विश्वास है कि आपके नेतृत्व में NSUI नई ऊर्जा के साथ छात्रों के हितों की आवाज़ को मजबूती से आगे बढ़ाएगा और संगठन को नई ऊँचाइयों तक ले जाएगा।

आपके सफल कार्यकाल के लिए अनंत शुभकामनाएँ।

Vinod Jakhar Nsui
National Students' Union of India (नेशनल स्टूडेंट्स यूनियन ऑफ इंडिया)
Indian National Congress - Haryana

05/02/2026

ब्रेकिंग न्यूज़: समान काम-समान वेतन पर हाई कोर्ट का ऐतिहासिक फैसला!
पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट (हालिया फैसले)
“नीति बनाकर नियमितीकरण पर विचार करना सरकार की जिम्मेदारी”
➡️ कोर्ट ने कहा कि कर्मचारी वर्षों से काम कर रहे हों तो सरकार आँख बंद नहीं कर सकती।
आउटसोर्सिंग का मतलब कर्मचारियों का शोषण नहीं हो सकता — सुप्रीम कोर्ट
सुप्रीम कोर्ट ने कहा — कच्चे कर्मचारियों का नियमितीकरण नहीं टाला जा सकता
सुप्रीम कोर्ट ने स्पष्ट किया है कि कच्चे कर्मचारियों को अस्थायी नाम पर वर्षों काम करवाकर नियमित करने से इंकार करना मनमाना और अनुचित है। सरकारें अब ‘बजट की कमी’ जैसे बहाने नहीं बना सकतीं।

02/02/2026

प्रेस नोट
दिनांक : 01 फ़रवरी 2026
केंद्रीय बजट 2026 जनविरोधी और निराशाजनक : मनीष बाछोदिया
हरियाणा यूथ कांग्रेस के जिला कॉर्डिनेटर चेयरमैन मनीष बाछोदिया ने केंद्रीय बजट 2026 पर कड़ी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा कि इस बजट से हरियाणा सहित पूरे देश की जनता को बड़ी उम्मीदें थीं, लेकिन यह बजट एक बार फिर भाजपा सरकार की नीति-विहीनता और दिशाहीन सोच को उजागर करता है।
मनीष बाछोदिया ने कहा कि केंद्रीय बजट 2026 में युवाओं के लिए रोजगार को लेकर कोई ठोस रोडमैप नहीं दिया गया है। हर साल लाखों युवा रोजगार की तलाश में हैं, लेकिन न तो स्थायी नौकरियों की बात की गई है और न ही सरकारी भर्तियों पर कोई स्पष्ट नीति सामने रखी गई है। केवल आंकड़ों और घोषणाओं से युवाओं का भविष्य सुरक्षित नहीं हो सकता।
उन्होंने कहा कि महंगाई और टैक्स राहत के मोर्चे पर भी बजट पूरी तरह विफल रहा है। आम जनता रोजमर्रा की आवश्यक वस्तुओं—दाल, आटा, दूध, गैस और पेट्रोल-डीजल—की बढ़ती कीमतों से परेशान है, लेकिन बजट में महंगाई पर नियंत्रण को लेकर कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया। मध्यम वर्ग को टैक्स में वास्तविक राहत देने के बजाय भ्रमित करने वाली घोषणाएं की गई हैं।
उन्होंने आगे कहा कि स्वास्थ्य और शिक्षा जैसे बुनियादी क्षेत्रों में बजट बढ़ाने की बजाय कटौती जैसी सोच दिखाई देती है। सरकारी अस्पतालों की बदहाल स्थिति, डॉक्टरों और स्टाफ की कमी तथा शिक्षा संस्थानों में संसाधनों के अभाव पर सरकार ने आंखें मूंद ली हैं, जिसका सीधा असर गरीब और मध्यम वर्ग के परिवारों पर पड़ेगा।
मनीष बाछोदिया ने कहा कि छोटे व्यापारी, MSME और स्टार्टअप्स के लिए यह बजट निराशाजनक है। आसान ऋण, ब्याज दरों में राहत और बाजार में मांग बढ़ाने के लिए कोई प्रभावी योजना नहीं लाई गई। नोटबंदी और जीएसटी से पहले ही परेशान छोटे कारोबारियों को इस बजट से कोई राहत नहीं मिली।
उन्होंने कहा कि ग्रामीण भारत और हरियाणा के गांवों को इस बजट में फिर से नजरअंदाज किया गया है। मनरेगा, ग्रामीण आवास, सिंचाई और गांवों की आधारभूत सुविधाओं के लिए बजट अपर्याप्त है, जिससे ग्रामीण बेरोजगारी और पलायन और बढ़ेगा।
उन्होंने अंत में कहा कि यह बजट केवल चुनावी प्रबंधन का दस्तावेज है, न कि देश की जनता के भविष्य का। भाजपा सरकार हर बार बड़े वादे करती है, लेकिन जमीन पर नतीजे शून्य रहते हैं।

सारे जहां से अच्छा, हिंदुस्तान हमारा।लोकतंत्र के महापर्व गणतंत्र दिवस की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं।
26/01/2026

सारे जहां से अच्छा, हिंदुस्तान हमारा।

लोकतंत्र के महापर्व गणतंत्र दिवस की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं।

पूर्व मंत्री राव बंशी सिंह की 30वीं पुण्यतिथि 21 जनवरी को मंढाना मेंश्रद्धांजलि कार्यक्रम की तैयारियां पूर्णमंडी अटेली। ...
19/01/2026

पूर्व मंत्री राव बंशी सिंह की 30वीं पुण्यतिथि 21 जनवरी को मंढाना में
श्रद्धांजलि कार्यक्रम की तैयारियां पूर्ण
मंडी अटेली। सिटी न्यूज नेटवर्क 🔸
हरियाणा कांग्रेस पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष राव नरेंद्र सिंह के पिता एवं प्रदेश के पूर्व पंचायत एवं विकास मंत्री स्वर्गीय राव बंशी सिंह की 30वीं पुण्यतिथि 21 जनवरी, बुधवार को ग्राम मंढाना में श्रद्धा, सम्मान एवं स्मरण के साथ मनाई जाएगी। इस अवसर पर प्रातः 10 बजे हवन, पुष्पांजलि एवं श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया जाएगा।
इस कार्यक्रम में दक्षिणी हरियाणा सहित आसपास के क्षेत्रों से हजारों गणमान्य नागरिक, जनप्रतिनिधि, सामाजिक कार्यकर्ता, बुद्धिजीवी वर्ग एवं कांग्रेसजन पहुंचकर स्व. राव बंशी सिंह को श्रद्धासुमन अर्पित करेंगे।
कांग्रेस नेता मनीष बाछोदिया ने जानकारी देते हुए बताया कि स्वर्गीय राव बंशी सिंह ने अपने राजनीतिक जीवन में दक्षिणी हरियाणा जैसे उपेक्षित एवं पिछड़े क्षेत्र के सर्वांगीण विकास के लिए ऐतिहासिक कार्य किए। उनके कार्यकाल में गांव-गांव तक बिजली पहुंचाने, पेयजल योजनाओं को सुदृढ़ करने, सड़कों के जाल बिछाने, स्कूलों व स्वास्थ्य केंद्रों की स्थापना तथा पंचायतों को सशक्त बनाने जैसे अनेक दूरगामी कार्य संपन्न हुए।
उन्होंने कहा कि स्व. राव बंशी सिंह ने ग्रामीण विकास, गरीब कल्याण, किसानों के हित, महिलाओं के उत्थान और शिक्षा के विस्तार को अपनी सर्वोच्च प्राथमिकता बनाया। उनके प्रयासों से क्षेत्र में अनेक प्राथमिक व माध्यमिक विद्यालय खुले, पंचायत भवनों का निर्माण हुआ और ग्रामीण आधारभूत ढांचे को मजबूती मिली।
स्वर्गीय राव बंशी सिंह न केवल एक दूरदर्शी और कुशल प्रशासक थे, बल्कि वे धार्मिक, आध्यात्मिक एवं मानवीय मूल्यों से ओत-प्रोत व्यक्तित्व के धनी थे। “नर सेवा ही नारायण सेवा” के सिद्धांत को उन्होंने अपने जीवन में आत्मसात किया और राजनीति को जनसेवा का माध्यम बनाया।
उन्होंने कहा कि स्व. राव बंशी सिंह का सादा जीवन, उच्च विचार और जनहित के प्रति समर्पण आज भी समाज के लिए प्रेरणास्रोत है। उनके सिद्धांतों एवं मूल्यों की झलक उनके सुपुत्र राव देवेंद्र सिंह तथा हरियाणा कांग्रेस के वर्तमान प्रदेश अध्यक्ष राव नरेंद्र सिंह के सार्वजनिक जीवन और कार्यशैली में स्पष्ट रूप से दिखाई देती है।
इसी कारण जनता उन्हें आज भी श्रद्धा के साथ “विकास पुरुष” के रूप मे

दक्षिण हरियाणा के विकास पुरुष, जनसेवा और सादगी के प्रतीक स्वर्गीय राव बंसी सिंह जी (पूर्व मंत्री हरियाणा सरकार) की 30वीं पुण्यतिथि पर आयोजित "हवन व पुष्पांजलि समारोह" में आप सभी सादर आमंत्रित हैं।

🗓️ दिनांक: 21 जनवरी 2026
⏰ समय: प्रातः 10:00 बजे
📍 स्थान: गांव मण्ढाणा

आज 📍 महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी अधिनियम (मनरेगा) को कमजोर करने के प्रयासों के विरुद्ध अखिल भारतीय कां...
11/01/2026

आज 📍 महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी अधिनियम (मनरेगा) को कमजोर करने के प्रयासों के विरुद्ध अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी द्वारा चलाए जा रहे देशव्यापी ‘मनरेगा बचाओ आंदोलन’ के अंतर्गत, जिला कांग्रेस कमेटी महेंद्रगढ़ द्वारा आयोजित प्रेस वार्ता को संबोधित किया।

कांग्रेस पार्टी मनरेगा के माध्यम से ग्रामीण श्रमिकों के रोजगार, सम्मान और अधिकारों की रक्षा के लिए प्रतिबद्ध है और जनहित से जुड़े इस संघर्ष को पूरी मजबूती से आगे बढ़ाती रहेगी।
हमारी मांग है कि-

1️⃣VB GRAM G क़ानून वापस लिया जाए
2️⃣MGNREGA को अधिकार आधारित कानून के तौर पर बहाल किया जाए
3️⃣काम के अधिकार और पंचायतों के अधिकार को बहाल किया जाए

इस अवसर पर युवा कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष श्री निशित कटारिया जी, जिला कांग्रेस अध्यक्ष महेंद्रगढ़ श्री सत्यवीर यादव जी, महिला जिला अध्यक्ष डॉ० राज सुनेश जी सहित अनेक वरिष्ठ कांग्रेसजन एवं पदाधिकारी उपस्थित रहे।




Rao Narender Singh
Deepender Singh Hooda

प्रेस नोटमाननीय कांग्रेस अध्यक्ष श्री मल्लिकार्जुन खरगे जी द्वारा ‘मनरेगा बचाओ संग्राम’ के क्रियान्वयन, निगरानी, मार्गदर...
07/01/2026

प्रेस नोट
माननीय कांग्रेस अध्यक्ष श्री मल्लिकार्जुन खरगे जी द्वारा ‘मनरेगा बचाओ संग्राम’ के क्रियान्वयन, निगरानी, मार्गदर्शन एवं समन्वय के लिए एक समन्वय समिति का गठन किया गया है, जो तत्काल प्रभाव से लागू होगी। यह निर्णय ऐसे समय में लिया गया है जब केंद्र सरकार की नीतियों से यह स्पष्ट संकेत मिल रहे हैं कि मनरेगा जैसी ऐतिहासिक और अधिकार-आधारित योजना को धीरे-धीरे कमजोर कर बंद करने की दिशा में कदम बढ़ाए जा रहे हैं।
इस संबंध में युवा कांग्रेस जिला कोऑर्डिनेटर मनीष शर्मा बाछोदिया ने कहा कि मनरेगा केवल एक योजना नहीं, बल्कि देश के करोड़ों गरीब, मजदूर और ग्रामीण परिवारों के लिए रोजगार का कानूनी अधिकार है। लेकिन वर्तमान सरकार द्वारा लगातार बजट में कटौती, समय पर मजदूरी का भुगतान न होना, काम की मांग के बावजूद रोजगार न देना और अब मनरेगा को किसी नई योजना से बदलने की चर्चा — यह सभी संकेत देते हैं कि सरकार इस योजना से अपना पल्ला झाड़ना चाहती है।
मनीष शर्मा बाछोदिया ने कहा कि यदि मनरेगा कमजोर हुआ या बंद किया गया तो इसका सीधा असर ग्रामीण अर्थव्यवस्था, पलायन, भुखमरी और बेरोज़गारी पर पड़ेगा। सरकार की नीयत साफ नहीं है और वह गरीबों के अधिकारों को समाप्त कर उन्हें फिर से दया और योजनाओं पर निर्भर बनाना चाहती है।
उन्होंने स्पष्ट शब्दों में कहा कि कांग्रेस पार्टी मनरेगा को खत्म नहीं होने देगी। ‘मनरेगा बचाओ संग्राम’ के माध्यम से पार्टी सड़क से संसद तक संघर्ष करेगी और सरकार को मजदूर-विरोधी फैसले वापस लेने के लिए मजबूर करेगी। गठित समन्वय समिति इस आंदोलन को राष्ट्रीय स्तर पर मजबूती, दिशा और गति देने का कार्य करेगी।
अंत में मनीष शर्मा बाछोदिया ने देश के सभी मजदूरों, किसानों, ग्रामीण परिवारों और जनपक्षधर संगठनों से अपील की कि वे इस आंदोलन से जुड़ें और मनरेगा जैसे अधिकार आधारित कानून की रक्षा के लिए एकजुट होकर आवाज बुलंद करें।

Address

Narnaul

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Manish Sharma bachhodiya posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Contact The Organization

Send a message to Manish Sharma bachhodiya:

Share

Category