21/05/2026
https://www.facebook.com/share/1BErKF2a24/
*राष्ट्र निर्माण की दिशा में RPS का सशक्त कदम* 🇮🇳
*राष्ट्रीय समाचार पत्र* में आज प्रकाशित समाचार को साझा करते हुए मुझे अत्यंत गर्व की अनुभूति हो रही है।
हमारे *आरपीएस नारनौल* की छात्राओं द्वारा विकसित *'बायो फर्टिलाइज़र कैप्सूल'* को _विकसित भारत बिल्डाथॉन 2025_ की *प्रोटोटाइप श्रेणी* के लिए चयनित किया गया है। यह हर्ष का विषय है कि महेंद्रगढ़ जिले से *एकमात्र आरपीएस नारनौल* का चयन इस प्रतिष्ठित राष्ट्रीय आयोजन हेतु हुआ है।
हमारी प्रतिभाशाली छात्राएं - *अंशिका (कक्षा 7), अक्षिता, मोनिका, मानसी एवं दिव्यांशी (कक्षा 8)* - ने यह नवाचार कर यह सिद्ध कर दिया है कि संकल्प और वैज्ञानिक दृष्टिकोण से असंभव को भी संभव बनाया जा सकता है।
रासायनिक खादों से क्षरित हो रही कृषि भूमि के लिए यह नवाचार 'धरती अमृत' के समान है। *विज्ञान विभाग* के मार्गदर्शन में तैयार यह कैप्सूल पानी में घुलकर फसलों को प्राकृतिक पोषण प्रदान करेगा, जिससे मिट्टी की उर्वरता बढ़ेगी और किसानों की उत्पादन लागत भी घटेगी।
यह बताते हुए हर्ष हो रहा है कि सरकार द्वारा चयनित प्रत्येक छात्रा को *1000 रुपये* की प्रोत्साहन राशि प्रदान की जाएगी।
मैं इस गौरवपूर्ण उपलब्धि के लिए सभी छात्राओं, उनके अभिभावकों, समर्पित *विज्ञान विभाग* एवं *मिडिल विंग हेड श्रीमती राजेश्वरी* को हार्दिक बधाई देती हूँ। आपने यह प्रमाणित किया है कि *RPS* केवल शैक्षणिक उत्कृष्टता ही नहीं, बल्कि राष्ट्र निर्माण के संस्कार भी प्रदान करता है।
आप सभी का आशीर्वाद व स्नेह इन बच्चों पर बना रहे।