09/04/2025
#मुंडावर निवासी सत्येंद्र सिंह यादव सीआरपीएफ के असिस्टेंट कमांडेंट को कल वीरता पदक से सम्मानित किया गया।
यह सम्मान समारोह 9 अप्रैल 2025 को सीआरपीएफ दिल्ली मुख्यालय में आयोजित किया गया।
सत्येंद्र सिंह पिछले 14 वर्षों से सीआरपीएफ में सेवारत हैं। वे 5 सालों से कश्मीर घाटी में एक विशेष टीम का नेतृत्व कर रहे हैं। उन्होंने अपने कार्यकाल में 18 सफल आतंकवाद विरोधी अभियानों का नेतृत्व किया है। इसी वीरता के लिए राष्ट्रपति ने उन्हें 2023 में शौर्य चक्र से सम्मानित किया गया था।
सत्येंद्र सिंह मूल रूप से मुंडावर के गांव #भिखावास के रहने वाले हैं। वर्तमान में वे चंदन-केसर सोसायटी, हाल उपवन में निवास करते हैं।