EPFO SRO Nashik

EPFO SRO Nashik EPFO SRO Nashik caters to the social security needs of workers & We aim to provide information and u

Permanently closed.
Shri Devendra Sontake (APFC)  Addressed NASHIK JILLA EPF PENSIONER FEDERATION pensioners.He discussed regarding need of ...
12/11/2016

Shri Devendra Sontake (APFC) Addressed NASHIK JILLA EPF PENSIONER FEDERATION pensioners.He discussed regarding need of Registration of pensioners through DIGITAL life Certificate.Registration of pensioners was done and he handed over the acknowledgement slip of registration to pensioners.
When shared that out of 24500 pensioners SRO Nashik team has processed 2 years weight age of 11500 pensioners, It brought smile and happiness to all the Pensioners, they appreciated SRO Nashik initiative and promptness for processing weight age of 2 years for pensioners who had completed 2o years of service

सतर्कता जागरूकता सप्ताह, 2016 के दौरान उपक्षेत्रीय कार्यालय, नासिक में कार्यालय भवन, पेट्रोल पंप, रेल्वे स्टेशन, नासिक र...
04/11/2016

सतर्कता जागरूकता सप्ताह, 2016 के दौरान उपक्षेत्रीय कार्यालय, नासिक में कार्यालय भवन, पेट्रोल पंप, रेल्वे स्टेशन, नासिक रोड, बैंक इत्यादि स्थलों पर बैनर लगाये गये । इस दौरान 1000 पांफ्लेट भी यूनियन प्रतिनिधि, विभिन्न स्थापनाओं के नियोक्ता/कर्मचारी के मध्य वितरित किए गये । कार्यालय भवन में शिकायतों हेतु ड्रॉप बॉक्स भी जनसम्पर्क अनुभाग में रखा गया । उपक्षेत्रीय कार्यालय, नासिक में कर्मचारियों के मध्य जागरूकता फैलाने हेतु नैतिक मूल्यों, भ्रष्टाचार पर आधारित निबंध प्रतियोगिता एवं पोस्टर प्रतियोगिता आयोजित की गई ।

गांधी जयंती के उपलक्ष्य में दिनांक 02 अक्टूबर 2016 को कार्यालय में उपस्थित सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों द्वारा प्रधानम...
06/10/2016

गांधी जयंती के उपलक्ष्य में दिनांक 02 अक्टूबर 2016 को कार्यालय में उपस्थित सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों द्वारा प्रधानमंत्री द्वारा शुरू किए गए स्वच्छता अभियान के तहत कार्यालय के विभिन्न अनुभागों एवं कार्यालय परिसर की सफाई की गई । इसी स्वच्छता अभियान की कुछ झलकियाँ .........

कर्मचारी भविष्य निधि एवं विविध प्रकीर्ण उपबंध अधिनियम 1952 के अंतर्गत व्याप्त सभी म्युनिसिपल कॉर्पोरेशन  में नियोजित कर्...
04/10/2016

कर्मचारी भविष्य निधि एवं विविध प्रकीर्ण उपबंध अधिनियम 1952 के अंतर्गत व्याप्त सभी म्युनिसिपल कॉर्पोरेशन में नियोजित कर्मचारियों/कामगारों के संबंध में कर्मचारी भविष्य निधि एवं विविध प्रकीर्ण उपबंध अधिनियम 1952 के अंतर्गत अनुपालन सुनिश्चित के लिए दिनांकित 30 सितंबर 2016 दोपहर 3.00 आयोजित बैठक की झलकियाँ जिसमें कार्यालय के क्षेत्रीय भविष्य निधि आयुक्त-II/प्रभारी अधिकारी श्री अरुण कुमार द्वारा उपस्थित सभी म्युनिसिपल कॉर्पोरेशन के प्रतिनिधियों को कार्यालय द्वारा अप्रैल 2016 से अगस्त 2016 की अवधि हेतु प्रारम्भ किए गए 7-ए के आवश्यक सभी दस्तावेजों को 3 माह के भीतर कार्यालय में जमा करने हेतु निर्देश दिया गया जिससे उल्लेखित अवधि में व्याप्त सभी कर्मचारियों/कामगारों का अनुपालन सुनिश्चित किया जा सके तथा अप्रैल 2016 से पूर्व के 7-ए जो काफी समय से चल रहे हैं, के सभी संबन्धित दस्तावेजों को जल्द-से-जल्द प्रस्तुत करने हेतु निर्देश दिया गया । प्रभारी अधिकारी द्वारा चालान एवं भुगतान के प्रारूप एवं प्रक्रिया के बारे में भी विस्तृत जानकारी दी गई । क्षेत्रीय भविष्य निधि आयुक्त-II/प्रभारी अधिकारी श्री अरुण कुमार द्वारा ठेकेदारों के माध्यम से नियोजित कर्मचारियों के हित के लिए मुख्य नियोक्ता द्वारा नियोजित सभी ठेकदारों का विवरण ईपीएफ़ओ वैबसाइट में अपलोड की अनिवार्यता पर भी ज़ोर दिया गया एवं जल्द-से-जल्द ठेकेदारों का विवरण ईपीएफ़ओ वेबसाईट पर अपलोड सुनिश्चित करने हेतु अनुरोध किया गया । अध्यक्ष मदोदय द्वारा उपस्थित सभी प्रतिनिधियों को भविष्य में कर्मचारी भविष्य निधि एवं विविध प्रकीर्ण उपबंध अधिनियम 1952 के अंतर्गत प्राप्त होने लाभों के बारे विस्तृत जानकारी से अवगत कराया गया । माननीय मुख्य सचिव द्वारा दिये गए पत्र की प्रतिलिपि सभी 36 म्युनिसिपल कॉर्पोरेशन के प्रतिनिधियों को प्रदान की गई एवं उन्हें पत्रानुसार जल्द-से-जल्द अनुपालन सुनिश्चित करने हेतु अनुरोध किया गया ।

14 सितंबर 2016 को हिन्दी दिवस के उपलक्ष्य में आयोजित हिन्दी पखवाड़ा समापन समारोह में सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत करते ह...
18/09/2016

14 सितंबर 2016 को हिन्दी दिवस के उपलक्ष्य में आयोजित हिन्दी पखवाड़ा समापन समारोह में सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत करते हुए कार्यालय कर्मचारियों के नौनिहाल एवं उपक्षेत्रीय कार्यालय के कर्मचारी

उपक्षेत्रीय कार्यालय, नासिक में दिनांक 17 सितंबर 2016 को सुबह 11.00 बजे विश्वकर्मा दिवस मनाया गया जिसमें क्षेत्रीय भविष्...
18/09/2016

उपक्षेत्रीय कार्यालय, नासिक में दिनांक 17 सितंबर 2016 को सुबह 11.00 बजे विश्वकर्मा दिवस मनाया गया जिसमें क्षेत्रीय भविष्य निधि आयुक्त-II/प्रभारी अधिकारी श्री अरुण कुमार, सहायक भविष्य निधि आयुक्त श्री हेमंत राऊत एवं श्री देवेंद्र सोनटके द्वारा विभिन्न स्थापनाओं से पधारे कर्मचारी एवं यूनियन प्रतिनिधियों को शॉल, श्रीफल, बुके एवं प्रमाणपत्र देकर सम्मानित किया गया । कार्यक्रम में निम्नलिखित यूनियन प्रतिनिधि एवं विभिन्न स्थापनाओं के कर्मचारी उपस्थित हुए :
1. सीआईटीयू के श्री संतोष काकड़े, श्री तुकाराम सोनजे,
2. कामगार विकास मंच के श्री कैलास मोरे एवं दिनेश पवार
3. एमएसआरटीसी, नासिक के श्री डी एम गायकवाड, श्री आर डी गवली, श्रीमति सारिका ओहल
4. महिंद्रा अँड महिंद्रा के श्री नरेंद्र निकुंभ, श्री पोपट देवरे
5. दिव्य मराठी के श्री विष्णु भगत, श्री अनिल महाले
6. देशदूत के श्री सचिन लिंगायत
7. गोविंद दंडे & संस के श्री अमोलिक गेराड़
8. एप्कोस के श्री लक्ष्मण कुमकर, श्री मछिंद्र शेलके
9. श्रीरंग सारडा के श्री दिनेश तायडे
10. वीआईपी के श्री सोपान पवार
11. अटलस के श्री आर वी होल्कर
12. सेमसोनाईट के श्री गणेश नरखेड़े,
13. थायसेनक्रुप के श्री विजय वारवाड़कर
14. महिंद्रा अँड महिंद्रा, ईगतपुरी के श्री मारुति टी जाधव

उपस्थित सभी कर्मचारियों एवं यूनियन प्रतिनिधियों को क्षेत्रीय भविष्य निधि आयुक्त-II/प्रभारी अधिकारी श्री अरुण कुमार, सहायक भविष्य निधि आयुक्त श्री हेमंत राऊत एवं श्री देवेंद्र सोनटके के करकमलों द्वारा सम्मानित किया गया । (कार्यक्रम के छायाचित्र संलग्न किए जा रहे है)

16/09/2016
प्रत्येक वर्ष की तरह इस वर्ष भी कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (श्रम मंत्रालय, भारत सरकार), मुख्य कार्यालय, नई दिल्ली के निर...
15/09/2016

प्रत्येक वर्ष की तरह इस वर्ष भी कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (श्रम मंत्रालय, भारत सरकार), मुख्य कार्यालय, नई दिल्ली के निर्देशानुसार उपक्षेत्रीय कार्यालय, नासिक में 01 सितंबर से 15 सितंबर 2016 तक हिन्दी पखवाड़ा का आयोजन किया गया । हिन्दी पखवाड़ा के दौरान विभिन्न प्रतियोगिताओं जैसे - हिन्दी टिप्पण आलेखन प्रतियोगिता, हिन्दी निबंध प्रतियोगिता, राजभाषा प्रतियोगिता, कम्प्यूटर पर हिन्दी ज्ञान प्रतियोगिता, राजभाषा अधिनियम एवं भविष्य निधि अधिनियम पर आधारित प्रश्न मंच प्रतियोगिता एवं विचार प्रतियोगिता का आयोजन किया गया । श्री अरुण कुमार, क्षेत्रीय भविष्य निधि आयुक्त-II/प्रभारी अधिकारी, उपक्षेत्रीय कार्यालय, नासिक की अध्यक्षता , मुख्य अतिथि श्री प्रदीप शेणे, वरिष्ठ मण्डल प्रबन्धक, भारतीय जीवन बीमा निगम और कार्यालय के सहायक भविष्य निधि आयुक्त श्री हेमंत एम राऊत और देवेंद्र सोनटके की उपस्थिती में दिनांक 14 सितम्बर 2016 को हिन्दी दिवस के उपलक्ष्य में हिन्दी पखवाड़ा का समापन समारोह का भव्य आयोजन किया गया जिसमें हिन्दी पखवाड़ा के दौरान आयोजित प्रतियोगिताओं के विजेता कर्मचारियों/अधिकारियों को पुरस्कार वितरण के साथ-साथ विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम का भी आयोजन किया गया ।

विभिन्न केंद्र सरकार एवं राज्य सरकार के विभागों में ठेकेदारों के माध्यम से नियोजित कर्मचारियों के संबंध में कर्मचारी भवि...
01/09/2016

विभिन्न केंद्र सरकार एवं राज्य सरकार के विभागों में ठेकेदारों के माध्यम से नियोजित कर्मचारियों के संबंध में कर्मचारी भविष्य निधि एवं विविध प्रकीर्ण उपबंध अधिनियम 1952 के अंतर्गत अनुपालन हेतु जागरूकता लाने के लिए दिनांक 13/07/2016 को कार्यशाला का आयोजन NICE कोन्फ्रेंस हाल, एमआईडीसी, सातपुर, नासिक -422 007 में श्री अरुण कुमार, क्षेत्रीय भविष्य निधि आयुक्त-II/प्रभारी अधिकारी उपक्षेत्रीय कार्यालय, नासिक की अध्यक्षता में किया गया जिसमें कार्यालय के सहायक भविष्य निधि आयुक्त श्री एच. एम. राऊत और श्री देवेंद्र सोनटके एवं सरकारी एवं गैर-सरकारी स्थापनाओं के प्रतिनिधि उपस्थित हुए । इस कार्यालय के क्षेत्रीय भविष्य निधि आयुक्त-II/प्रभारी अधिकारी श्री अरुण कुमार द्वारा कर्मचारी भविष्य निधि एवं विविध प्रकीर्ण उपबंध अधिनियम 1952 के अंतर्गत ठेकेदारों के माध्यम से नियोजित कर्मचारियों को मिलने वाले लाभों जैसे भविष्य निधि योजना, पेंशन योजना एवं बीमा योजना के अंतर्गत प्रावधानों के बारे में विस्तृत जानकारी प्रदान की गई । क्षेत्रीय भविष्य निधि आयुक्त-II/प्रभारी अधिकारी श्री अरुण कुमार द्वारा ठेकेदारों के माध्यम से नियोजित कर्मचारियों के हित के लिए भविष्य निधि योजना, पेंशन योजना एवं बीमा योजना के अनुपालन की अनिवार्यता पर भी ज़ोर दिया गया । सभी से यह भी अनुरोध किया गया कि 15 दिनों में ठेकेदारों का विवरण वेबसाईट पर अपलोड करना सुनिश्चित करें । इस कार्यशाला का प्रमुख उद्देश्य सरकारी और गैर-सरकारी संस्था/स्थापनाओं में ठेकेदारों के माध्यम से कार्यरत कामगारों के लिए भविष्य निधि के प्रावधानों के प्रति प्रशिक्षित करना था ।

कर्मचारी भविष्य निधि संगठन में व्याप्त सभी कामगारों/हिस्सेदारों को बेहतर सेवा प्रदान करने, अधिनियम एवं धारा के अंतर्गत व...
01/09/2016

कर्मचारी भविष्य निधि संगठन में व्याप्त सभी कामगारों/हिस्सेदारों को बेहतर सेवा प्रदान करने, अधिनियम एवं धारा के अंतर्गत व्याप्त सभी लाभों को प्रदान करने हेतु उपलब्ध प्रणाली को सुलभ एवं सरल बनाने हेतु कर्मचारी भविष्य निधि संगठन ने नीतिगत सेवा प्रदान करने हेतु एक संकल्प लिया है और इस संकल्प द्वारा कर्मचारी भविष्य निधि संगठन सभी कामगारों/हिस्सेदारों/नियोक्ताओं को तकनीकी सुविधायें, ऑनलाइन सेवा प्रदान करने के साथ-साथ हिस्सेदारों/नियोक्ताओं को सामाजिक सुरक्षा योजना और उनके लाभ एवं दायित्व के प्रति जागरूक करना है ।

विभिन्न स्थापनाओं में ठेकेदारों के माध्यम से नियोजित कर्मचारियों के संबंध में कर्मचारी भविष्य निधि एवं विविध प्रकीर्ण उप...
01/09/2016

विभिन्न स्थापनाओं में ठेकेदारों के माध्यम से नियोजित कर्मचारियों के संबंध में कर्मचारी भविष्य निधि एवं विविध प्रकीर्ण उपबंध अधिनियम 1952 के अंतर्गत अनुपालन हेतु जागरूकता लाने के लिए दिनांक 04/08/2016 को कार्यशाला का आयोजन NICE कोन्फ्रेंस हाल, एमआईडीसी, सातपुर, नासिक -422 007 में श्री अरुण कुमार, क्षेत्रीय भविष्य निधि आयुक्त-II/प्रभारी अधिकारी उपक्षेत्रीय कार्यालय, नासिक की अध्यक्षता में किया गया जिसमें कार्यालय के सहायक भविष्य निधि आयुक्त श्री एच. एम. राऊत और श्री देवेंद्र सोनटके एवं 500 या अधिक कार्यरत सब्सक्राइबर के स्थापनाओं के प्रतिनिधि उपस्थित हुए । इस कार्यालय के क्षेत्रीय भविष्य निधि आयुक्त-II/प्रभारी अधिकारी श्री अरुण कुमार द्वारा कर्मचारी भविष्य निधि एवं विविध प्रकीर्ण उपबंध अधिनियम 1952 के अंतर्गत मुख्य नियोक्ताओं द्वारा ठेकेदारों के माध्यम से नियोजित कर्मचारियों को मिलने वाले लाभों को प्रत्येक कामगारों तक पहुंचाने हेतु मुख्य नियोक्ताओं को ठेकदारों का विवरण ईपीएफ़ओ वैबसाइट में अपलोड करने हेतु आग्रह किया गया । सभी नियोक्ताओं/प्रतिनिधियों को यूएएन सक्रियता, आधार लिंक केवायसी , एवं डिजिटल सिग्नेचर की अनिवार्यता एवं महत्वता और उससे सभी को भविष्य में कर्मचारी भविष्य निधि एवं विविध प्रकीर्ण उपबंध अधिनियम 1952 के अंतर्गत प्राप्त होने लाभों के बारे विस्तृत जानकारी से अवगत कराया गया । अध्यक्ष महोदय द्वारा लंबित प्रपत्र 11, ऑनलाइन प्रपत्र 5ए एवं डिजिटल सिग्नेचर की अनिवार्यता पर भी विशेष बल दिया गया । डाटा प्रोसेसिंग सहायक श्री एम. सतीश द्वारा प्रोजेक्टर प्रस्तुतीकरण के माध्यम से कर्मचारी भविष्य निधि एवं विविध प्रकीर्ण उपबंध अधिनियम 1952 के अंतर्गत मुख्य नियोक्ताओं के अंतर्गत व्याप्त सभी ठेकदारों का विवरण अपलोड करने, यूएएन सक्रिय करने, रजिस्ट्रेशन एवं नियोक्ता और प्रतिनिधि द्वारा मांगी गई अन्य जानकारी हेतु मार्गदर्शन प्रदान किया गया ।

श्री उदय बक्सी, क्षेत्रीय भविष्य निधि आयुक्त-I के प्रशासनिक निरीक्षण हेतु दिनांक 03/08/2016 को उपक्षेत्रीय कार्यालय, नास...
01/09/2016

श्री उदय बक्सी, क्षेत्रीय भविष्य निधि आयुक्त-I के प्रशासनिक निरीक्षण हेतु दिनांक 03/08/2016 को उपक्षेत्रीय कार्यालय, नासिक के आगमन पर आयोजित कार्यक्रम की झलक ।

Address

Nashik
422007

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when EPFO SRO Nashik posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Contact The Organization

Send a message to EPFO SRO Nashik:

Share