29/05/2025
अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी एवं प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देशानुसार 30 मई 2025 को प्रातः 10 बजे, पुराना बस स्टेंड, कांकरोली, राजसमंद में *सविधान बचाओ रैली और जातिगत जनगणना को जल्द संपन्न करवाने की मांग को लेकर जनसभा और रैली का आयोजन किया गया है जिसको मुख्य अतिथि आदरणीय पूर्व राजस्थान विधानसभा अध्यक्ष डॉ सीपी जोशी साहब, एआईसीसी सचिव व प्रदेश सहप्रभारी श्री रित्विक जी मकवाना, जिला प्रभारी डॉ विजेन्द्र सिंह जी सिद्धू व अन्य वरिष्ठ नेता गण संबोधित करेंगे।* जिसमें जिले के निवासरत प्रदेश कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारीगण, सदस्य गण, एआईसीसी के सदस्य गण, सांसद प्रत्याशी, जिला प्रभारी, पीसीसी पदाधिकारी, विधायक प्रत्याशी, जिला कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारी गण, अग्रिम संगठन के पदाधिकारी गण, प्रधान, उप प्रधान,नगर निकाय चेयरमैन, वाइस चेयरमैन, ब्लॉक अध्यक्ष , नगर अध्यक्ष , पार्षद गण,मण्डल अध्यक्ष गण, सरपंच गण और सभी कांग्रेस के जन प्रतिनिधीगण,पदाधिकारी गण एवं कार्यकर्ता गण से निवेदन है कि आवश्यक रूप से उक्त कार्यक्रम में जरूर पधारे।
निवेदन
हरि सिंह राठौड़
अध्यक्ष जिला कांग्रेस कमेटी राजसमंद।
hath se hath jodo