14/07/2026
बिहार को वैश्विक व्यापार के नक्शे पर स्थापित करने का संकल्प!
बिहार की तरक्की और औद्योगिक क्रांति अब केवल फाइलों तक सीमित नहीं है, बल्कि यह बहुत तेज गति से जमीन पर उतरने को तैयार है। G3 के 'Future Course of Action' और बिहार में बड़े वैश्विक निवेश को लेकर हाल ही में केंद्रीय खाद्य प्रसंस्करण उद्योग मंत्री आदरणीय चिराग पासवान जी से नई दिल्ली में अत्यंत महत्वपूर्ण और विस्तृत चर्चा हुई।
मुलाकात के दौरान मैंने चिराग जी को G3 के पटना, दिल्ली और दुबई कॉर्पोरेट कार्यालयों के निर्माण कार्य की प्रगति (Progress) से अवगत कराया। बिहार में रोजगार, निर्माण और निवेश को बढ़ावा देने के लिए चिराग जी की संस्था BITO वर्षों से सराहनीय काम कर रही है। हमने उनके अनुभवों को साझा किया और चर्चा की कि कैसे G3 और BITO मिलकर बिहार के युवाओं के लिए नए अवसर पैदा कर सकते हैं।
उन्हें मैंने बिहार में अगले एक साल के भीतर डिलीवर होने वाले G3 के 4 बड़े मेगा प्रोजेक्ट्स के बारे में विस्तार से बताया, जिसे जानकर उन्होंने हमारे प्रयासों की दिल से सराहना की। वैश्विक निवेशकों और बड़े कॉरपोरेट लीडर्स को G3 में बतौर 'मेंटर' (Mentor) जोड़ने की हमारी पहल पर भी गंभीर विमर्श हुआ, जिसके लिए चिराग जी ने कुछ बेहद प्रतिष्ठित नाम भी सुझाए। इसके साथ ही, उनके मंत्रालय MOFPI (Ministry of Food Processing Industries) के तहत हम बिहार में दो बड़े प्रोजेक्ट्स लाने जा रहे हैं, जिसके लिए उन्होंने हर संभव विभागीय सहयोग का भरोसा दिया है।
युवा नेतृत्व का शानदार विजन: चिराग जी और सम्राट जी की जुगलबंदी
इतने बड़े और ऐतिहासिक (Monumental) प्रयास कभी अकेले संभव नहीं होते। इसके लिए एक अनुभवी टीम, ईमानदार नीयत और एक ऐसे लीडर की जरूरत होती है जिसके पास स्पष्ट विजन हो। यह बिहार का सौभाग्य है कि हमारे पास एक तरफ केंद्रीय स्तर पर बिहार फर्स्ट विजन वाले आदरणीय चिराग जी की आधुनिक सोच है, तो दूसरी तरफ राज्य में युवाओं के हमदर्द माननीय मुख्यमंत्री श्री सम्राट चौधरी जी का मजबूत नेतृत्व है, जो युवा उद्यमियों को लगातार आगे बढ़ा रहे हैं।
इसी सिलसिले में, पिछले कुछ दिनों में माननीय मुख्यमंत्री श्री सम्राट चौधरी जी से भी मेरी दो-तीन दौर की गंभीर बातचीत हुई है। सम्राट जी ने G3 के इस विजन को गहराई से समझा, सराहा और बहुत जल्द हम बिहार सरकार के साथ एक '