30/10/2017
तकिया पर मुहल्ले में डकैतों ने मचाया तांडव । 15 लाख से अधिक की लूट । महिलाओं के साथ किया मारपीट।
18/20 की संख्या मे आये थे अपराधी।
बताया जा रहा है कि रात के दो बजे के करीब घर में घुसे थे डकैत. डकैती में कुल 35 भर सोने के जेवरात, 60 हज़ार नगद. 4 मोबाइल, कलर टीवी, कम्बल और कई अन्य सामान की लूट हुई है. उधर घर के लोगों को आशंका है कि मुहल्ले के कुछ लोगों ने इस वारदात में डकैतों की मदद की है. घर के मालिक आमिर ने जब एक डकैत का नकाब हटाया तो डकैत ने उसके साथ भी मारपीट करनी शुरू कर दी. इस घटना में उनको भी गंभीर चोट आई है.