SDPI Neemuch-M.P.

SDPI Neemuch-M.P. Social Democratic Party of India District Neemuch (M.P.)
सोशल डेमोक्रेटिक पार्टी ऑफ़ इंडिया जिला नीमच

संकट की इस घड़ी में नेपाल के साथ है SDPI नेपाल में आई भयानक प्राकृतिक आपदा और विनाशकारी बाढ़ से हुए जान-माल के भारी नुकस...
28/08/2026

संकट की इस घड़ी में नेपाल के साथ है SDPI

नेपाल में आई भयानक प्राकृतिक आपदा और विनाशकारी बाढ़ से हुए जान-माल के भारी नुकसान पर सोशल डेमोक्रेटिक पार्टी ऑफ इंडिया (SDPI), मध्य प्रदेश गहरा दुःख व्यक्त करती है।

हमारी संवेदनाएं:
इस भीषण त्रासदी में जान गंवाने वाले परिवारों के प्रति हम अपनी हार्दिक संवेदना प्रकट करते हैं।

हमारी प्रार्थनाएं:
SDPI आपदा से प्रभावित सभी नागरिकों की सुरक्षा, शीघ्र बहाली और घायलों के जल्द स्वस्थ होने की कामना करती है।

हमारा संकल्प:
मानवता की कोई सीमा नहीं होती। दुख के इन कठिन क्षणों में SDPI पूरी तरह से पीड़ित नेपाली भाई-बहनों के साथ एकजुट खड़ी है।

आइए, हम सब मिलकर आपदा पीड़ितों की मदद और उनके हौसले के लिए प्रार्थना करें।

एडवोकेट विदयराज मालवीय
प्रदेश अध्यक्ष,
सोशल डेमोक्रेटिक पार्टी ऑफ इंडिया (SDPI), मध्य प्रदेश

आप सभी को रक्षा बंधन के पावन पर्व की हार्दिक बधाई शुभकामनाएंरक्षा बंधन का यह पावन पर्व भाई-बहन के अटूट प्रेम, विश्वास और...
28/08/2026

आप सभी को रक्षा बंधन के पावन पर्व की हार्दिक बधाई शुभकामनाएं

रक्षा बंधन का यह पावन पर्व भाई-बहन के अटूट प्रेम, विश्वास और सुरक्षा के बंधन का प्रतीक है। आइए, इस पवित्र रिश्ते को और मजबूत बनाएं एवं समाज में भाईचारा, सद्भाव और एकता को बढ़ाएं।

मैं देश, प्रदेश और जिले के समस्त वासियों को रक्षा बंधन के पर्व की दिल से मुबारकबाद देता हूँ। अल्लाह तआला हम सभी के रिश्तों में प्यार, विश्वास और बरकत अता फरमाए

आप सभी को और आपके परिवार को रक्षा बंधन की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं

इमरान हुसैन
जिला अध्यक्ष
SDPI जिला नीमच (म.प्र.)

रक्षा बंधन की हार्दिक शुभकामनाएं रक्षा बंधन भाई-बहन के प्रेम, विश्वास और स्नेह का पावन पर्व है।आइए, इस शुभ अवसर पर हम प्...
28/08/2026

रक्षा बंधन की हार्दिक शुभकामनाएं

रक्षा बंधन भाई-बहन के प्रेम, विश्वास और स्नेह का पावन पर्व है।

आइए, इस शुभ अवसर पर हम प्रेम, सौहार्द, भाईचारे और सामाजिक एकता को और मज़बूत करने का संकल्प लें।

आप सभी को रक्षा बंधन की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं। 🌸🙏

एडवोकेट विदयराज मालवीय
प्रदेश अध्यक्ष,
सोशल डेमोक्रेटिक पार्टी ऑफ इंडिया (SDPI)
मध्य प्रदेश

न्याय • समानता • भाईचारा

सोशल डेमोक्रेटिक पार्टी ऑफ़ इंडिया             SDPI एक परिचय1. SDPI क्या है?SDPI भारत के चुनाव आयोग में पंजीकृत एक राजनी...
27/08/2026

सोशल डेमोक्रेटिक पार्टी ऑफ़ इंडिया
SDPI एक परिचय

1. SDPI क्या है?
SDPI भारत के चुनाव आयोग में पंजीकृत एक राजनीतिक दल है, जो भारत के संवैधानिक, धर्मनिरपेक्ष और लोकतांत्रिक ढांचे के भीतर काम करता है। वैचारिक रूप से पार्टी खुद को समाजवाद और लोकतंत्र से जोड़ती है।

2. पार्टी का स्वरूप:
SDPI का संगठन बूथ स्तर से लेकर राष्ट्रीय स्तर तक समावेशी है। इसके नेतृत्व और कार्यकर्ताओं में मुस्लिम, हिंदू, ईसाई, सिख, दलित, आदिवासी, OBC और अन्य सभी समुदायों के लोग शामिल हैं।

3. जन-प्रतिनिधित्व:
देश के अलग-अलग राज्यों में स्थानीय निकायों में पार्टी के सैकड़ों निर्वाचित प्रतिनिधि हैं। पार्टी देशभर में विधानसभा और लोकसभा चुनाव लड़ती है और कई सीटों पर दूसरे और तीसरे स्थान पर भी रही है।

4. राजनीतिक स्वीकार्यता:
अलग-अलग समय और स्थानों पर SDPI के साथ कई राष्ट्रीय और क्षेत्रीय दलों के गठबंधन और समझौते हुए हैं, जिनमें कांग्रेस, DMK, CPI(M), समाजवादी पार्टी, BSP, आज़ाद समाज पार्टी, VBA, CPI, CPI(ML), IUML, और NDA के दल जैसे AIADMK, LJP, JD(U), JD(S) तक शामिल हैं।

5. राजनीतिक एजेंडा:
पार्टी का एजेंडा केवल एक समुदाय तक सीमित नहीं है। इसमें अल्पसंख्यकों, SC/ST, OBC, महिलाओं, युवाओं के साथ-साथ जल, जंगल, ज़मीन, किसानों, मज़दूरों और अन्य वंचित वर्गों के मुद्दे शामिल हैं।

6. SDPI का लक्ष्य:
एक ऐसी मजबूत और समावेशी राजनीतिक विचारधारा का निर्माण करना जो एक धर्मनिरपेक्ष, लोकतांत्रिक और कल्याणकारी भारतीय राज्य की कल्पना कर सके - जहाँ हर भारतीय सम्मान और सशक्तिकरण के साथ जी सके, और भारत सामाजिक न्याय का वैश्विक उदाहरण बन सके।

इमरान हुसैन
जिला अध्यक्ष: SDPI नीमच

तीन महीने पहले SDPI ने उठाई थी आवाज, अब डिप्टी कलेक्टर के निरीक्षण में फिर सामने आई अस्पताल की बदहाल तस्वीर27 अगस्त 2026...
27/08/2026

तीन महीने पहले SDPI ने उठाई थी आवाज, अब डिप्टी कलेक्टर के निरीक्षण में फिर सामने आई अस्पताल की बदहाल तस्वीर

27 अगस्त 2026‍ | नीमच

जिला अस्पताल की व्यवस्थाओं को लेकर प्रशासनिक स्तर पर किए गए हालिया औचक निरीक्षण ने उन सवालों को फिर सामने ला दिया है, जिन्हें करीब साढ़े तीन महीने पहले ही सोशल डेमोक्रेटिक पार्टी ऑफ इंडिया (SDPI) ने जिला प्रशासन के समक्ष उठाया था।

दिनांक 22 अगस्त 2026 को डिप्टी कलेक्टर के जिला अस्पताल के औचक निरीक्षण के दौरान अस्पताल की व्यवस्थाओं में कई गंभीर खामियां सामने आईं। निरीक्षण के दौरान अस्पताल परिसर में आवारा कुत्ते सोते मिले। बच्चों के वार्ड का शौचालय लंबे समय से जाम पाया गया। इसके अलावा अस्पताल में निर्धारित संख्या के मुकाबले सुरक्षा गार्डों और सफाई कर्मचारियों की भी भारी कमी सामने आई।

गौरतलब है कि 11 मई 2026 को SDPI जिला अध्यक्ष इमरान हुसैन ने जिला अस्पताल की व्यवस्थाओं को लेकर जिला प्रशासन को प्रेस विज्ञप्ति के माध्यम से अवगत कराया था। उस समय जारी किए गए SDPI के पोस्टर में जिला अस्पताल के वार्ड के अंदर आवारा कुत्तों के आराम से सोने की तस्वीरें सामने रखी गई थीं।

SDPI जिला अध्यक्ष इमरान हुसैन ने तब सवाल उठाया था कि जिस अस्पताल में मरीज इलाज और स्वास्थ्य लाभ के लिए आते हैं, वहां वार्ड के अंदर आवारा कुत्तों का पहुंचना अस्पताल की सफाई, सुरक्षा और प्रशासनिक निगरानी पर गंभीर सवाल खड़े करता है। संगठन ने अस्पताल परिसर की नियमित सफाई एवं सैनिटेशन, आवारा पशुओं की अस्पताल परिसर में एंट्री रोकने तथा मरीजों के लिए स्वच्छ एवं सुरक्षित वातावरण उपलब्ध कराने की मांग की थी।

अब औचक निरीक्षण में फिर सामने आई वही समस्या

मई में SDPI द्वारा मुद्दा उठाए जाने के बाद भी हालिया निरीक्षण में अस्पताल परिसर में कुत्तों की मौजूदगी सामने आना यह सवाल खड़ा करता है कि अस्पताल प्रबंधन और संबंधित जिम्मेदार विभागों द्वारा इस समस्या के स्थायी समाधान के लिए कितने प्रभावी कदम उठाए गए।

डिप्टी कलेक्टर के निरीक्षण में बच्चों के वार्ड का शौचालय भी जाम मिला। रिपोर्ट के अनुसार यह शौचालय लंबे समय से उपयोग योग्य स्थिति में नहीं था। बच्चों के वार्ड जैसे संवेदनशील स्थान पर शौचालय की ऐसी स्थिति अस्पताल की साफ-सफाई और रखरखाव व्यवस्था पर गंभीर प्रश्न खड़े करती है।

सुरक्षा व्यवस्था में भी बड़ी कमी

निरीक्षण के दौरान अस्पताल में सुरक्षा व्यवस्था की भी पोल खुली। जहां 30 सुरक्षा गार्ड निर्धारित बताए गए, वहां केवल 11 गार्ड ड्यूटी पर मिले। इसी तरह सफाई कर्मचारियों की संख्या भी निर्धारित संख्या से काफी कम पाई गई।

ऐसे में सवाल उठता है कि इतने बड़े जिला अस्पताल में मरीजों, उनके परिजनों, चिकित्सकीय संसाधनों और अस्पताल परिसर की सुरक्षा की जिम्मेदारी पर्याप्त संख्या में सुरक्षा कर्मचारियों के बिना कैसे सुनिश्चित की जा रही है।

मरीजों से भी लिया गया फीडबैक

औचक निरीक्षण के दौरान डिप्टी कलेक्टर ने मरीजों से बातचीत कर उन्हें मिलने वाले इलाज, दवाइयों और भोजन आदि के संबंध में भी जानकारी ली। इससे अस्पताल की व्यवस्थाओं को केवल कागजी रिकॉर्ड के आधार पर नहीं, बल्कि मरीजों के अनुभव के आधार पर भी परखने का प्रयास किया गया।

SDPI के पुराने सवाल अब फिर चर्चा में

मई में SDPI द्वारा जारी प्रेस विज्ञप्ति और हालिया प्रशासनिक निरीक्षण की परिस्थितियों को साथ देखा जाए तो यह स्पष्ट है कि अस्पताल की सफाई, आवारा कुत्तों की समस्या और मरीजों के लिए सुरक्षित वातावरण जैसे मुद्दे नए नहीं हैं।

SDPI जिला अध्यक्ष इमरान हुसैन ने मई में ही जिला प्रशासन से अस्पताल परिसर की नियमित सफाई, सैनिटेशन, आवारा पशुओं की एंट्री पर रोक, वार्डों में स्वच्छ एवं सुरक्षित वातावरण तथा जिम्मेदार अधिकारियों के विरुद्ध कार्रवाई की मांग की थी।

अब डिप्टी कलेक्टर के औचक निरीक्षण में भी अस्पताल की व्यवस्थाओं में इसी तरह की गंभीर कमियां सामने आने के बाद यह सवाल और महत्वपूर्ण हो गया है कि मई में उठाई गई शिकायतों के बाद अस्पताल प्रबंधन ने क्या सुधारात्मक कदम उठाए और यदि कदम उठाए गए तो उसके बावजूद वही समस्याएं दोबारा क्यों दिखाई दीं?

जनता को चाहिए जवाब

जिला अस्पताल जिले के सबसे महत्वपूर्ण सरकारी स्वास्थ्य संस्थानों में से एक है, जहां प्रतिदिन बड़ी संख्या में मरीज उपचार के लिए पहुंचते हैं। ऐसे में वार्डों के आसपास आवारा कुत्तों की मौजूदगी, लंबे समय तक जाम शौचालय, सफाई कर्मचारियों की कमी और सुरक्षा गार्डों की निर्धारित संख्या से कम तैनाती जैसे मामले केवल प्रशासनिक लापरवाही का विषय नहीं, बल्कि मरीजों की सुरक्षा और स्वास्थ्य से सीधे जुड़े मुद्दे हैं।

अब आवश्यकता इस बात की है कि हालिया निरीक्षण में सामने आई कमियों पर केवल निर्देश जारी करने तक कार्रवाई सीमित न रहे, बल्कि जिम्मेदारी तय करते हुए समयबद्ध तरीके से सुधार सुनिश्चित किया जाए, ताकि जिला अस्पताल वास्तव में मरीजों को स्वच्छ, सुरक्षित और बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध करा सके।
_______________________________________

डिप्टी कलेक्टर महोदय द्वारा 22 अगस्त 2026 को सिविल अस्पताल नीमच के औचक निरीक्षण‌ की संपूर्ण खबर इस लिंक पर पढ़िए।
https://dainik.bhaskar.com/YoFCensqO5b?ref=MjA5MjYwNjg4NTQ5MDY3NTcxMg%3D%3D

दलित विरोधी और मनुवादी मानसिकता के खिलाफ राष्ट्रव्यापी आक्रोश"प्रेस विज्ञप्ति | 27 अगस्त 2026 कथित पत्रकार अजीत भारती द्...
27/08/2026

दलित विरोधी और मनुवादी मानसिकता के खिलाफ राष्ट्रव्यापी आक्रोश"

प्रेस विज्ञप्ति | 27 अगस्त 2026

कथित पत्रकार अजीत भारती द्वारा दलितों पर अमर्यादित टिप्पणी एवं आरक्षण विरोधी आंदोलन के खिलाफ SDPI का कड़ा विरोध

कथित पत्रकार अजीत भारती द्वारा दलित समाज की माताओं, बहनों और हमारे पूजनीय महापुरुषों के खिलाफ दिया गया बयान न केवल उसकी घटिया और बीमार मानसिकता को दर्शाता है, बल्कि यह पूरे बहुजन समाज के आत्मसम्मान पर एक सीधा हमला है। दलित महिलाओं के खिलाफ यौन हिंसा और प्रताड़ना की वकालत करने वाला ऐसा घोर जातिवादी व्यक्ति समाज और मानवता के नाम पर कलंक है। जंतर-मंतर पर आरक्षण विरोधी आंदोलन चलाकर देश के संविधान और हक-अधिकारों को कुचलने की कोशिश करने वाले इस मनुवादी चेहरे को अब बेनकाब करना बेहद ज़रूरी हो गया है।

सोशल डेमोक्रेटिक पार्टी ऑफ इंडिया (SDPI) इस शर्मनाक और जातिवादी कृत्य की कड़े शब्दों में निंदा करती है। बहुजन समाज के आत्मसम्मान और हमारी बहनों-बेटियों की अस्मिता के साथ खिलवाड़ करने वाले किसी भी अपराधी को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

SDPI की मुख्य मांगें
कठोर कानूनी कार्रवाई: अजीत भारती के खिलाफ अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति (अत्याचार निवारण) अधिनियम (SC/ST Act) और महिलाओं के अपमान से संबंधित गंभीर धाराओं के तहत तुरंत FIR दर्ज कर उसे गिरफ्तार किया जाए।

सख्त सज़ा की मांग: समाज में नफरत और जातिवाद फैलाने वाले इस व्यक्ति को ऐसी सख्त सजा मिले जो आने वाले समय के लिए एक मिसाल बने।

संविधान की रक्षा: आरक्षण विरोधी ताकतों के खिलाफ हर स्तर पर वैचारिक और जमीनी संघर्ष जारी रहेगा।हम पूरे बहुजन और न्यायप्रिय समाज से अपील करते हैं कि इस मनुवादी सोच के खिलाफ एकजुट हों और शांतिपूर्ण तरीके से अपना विरोध दर्ज कराएं। हमारी खामोशी इन अपराधियों के हौसले बढ़ाती है। हम अपने महापुरुषों के सम्मान और महिलाओं के स्वाभिमान के लिए अंतिम सांस तक लड़ेंगे।

एडवोकेट विदयराज मालवीय
प्रदेश अध्यक्ष,
सोशल डेमोक्रेटिक पार्टी ऑफ इंडिया (SDPI) मध्य प्रदेश

नीमच में जश्न-ए-ईद मीलाद-उन-नबी ﷺ के मौके पर निकले जुलूस-ए-मोहम्मदी का शहर के फोर-ज़ीरो चौराहे का एक मनोरम दृश्य। रथ पर ...
26/08/2026

नीमच में जश्न-ए-ईद मीलाद-उन-नबी ﷺ के मौके पर निकले जुलूस-ए-मोहम्मदी का शहर के फोर-ज़ीरो चौराहे का एक मनोरम दृश्य।
रथ पर मौजूद शहर क़ाज़ी साहब को माला पहना कर SDPI नीमच जिला अध्यक्ष इमरान हुसैन सम्मानित कर रहे हैं।

नीमच में जश्न-ए-ईद मीलाद-उन-नबी ﷺ के मौके पर SDPI जिला नीमच द्वारा फवारा चौक के पास बारादरी के सामने लगाए गए स्वागत मंच ...
26/08/2026

नीमच में जश्न-ए-ईद मीलाद-उन-नबी ﷺ के मौके पर SDPI जिला नीमच द्वारा फवारा चौक के पास बारादरी के सामने लगाए गए स्वागत मंच का दृश्य, जहां जुलूस में शामिल लोगों का इस्तकबाल किया गया।

जय भीम! जय महाराजा बली!"जब न्यायप्रिय, प्रजापालक और समतावादी शासक महाराजा बली का राज था, तब न कोई छोटा था, न बड़ा; सब एक...
26/08/2026

जय भीम! जय महाराजा बली!

"जब न्यायप्रिय, प्रजापालक और समतावादी शासक महाराजा बली का राज था, तब न कोई छोटा था, न बड़ा; सब एक समान थे।"

आप सभी देशवासियों और विशेषकर मूलनिवासी समाज को महान ओणम त्योहार की हार्दिक शुभकामनाएं!

ओणम का यह पावन पर्व हमारे जम्बूद्वीप के महान शासक, बोधि प्राप्त पूर्वज, चक्रवर्ती सम्राट महाराजा बली के अपनी प्रिय जनता से मिलने के आगमन की खुशी का प्रतीक है। छल-कपट और अन्याय के खिलाफ महाराजा बली का त्याग, लोक-कल्याण और न्याय की राजनीति आज भी हम सबके लिए प्रेरणा है।

आइए, इस 10 दिवसीय पावन उत्सव (16 अगस्त से 26 अगस्त) के अवसर पर हम सब मिलकर महाराजा बली के समतामूलक, समृद्ध और भयमुक्त समाज के सपने को साकार करने का संकल्प लें।

सद्भावना, न्याय और भाईचारे का संदेश लेकर आया ओणम!

शुभेच्छुक:
एडवोकेट विदयराज मालवीय
प्रदेश अध्यक्ष,
सोशल डेमोक्रेटिक पार्टी ऑफ इंडिया (SDPI), मध्य प्रदेश

सोशल डेमोक्रेटिक पार्टी ऑफ़ इंडियाSDPI जिला नीमच की ओर से12 रबी उल अव्वलजश्ने ईद मिलाद उन नबी के पुरनूर मौके परआप सभी को...
25/08/2026

सोशल डेमोक्रेटिक पार्टी ऑफ़ इंडिया
SDPI जिला नीमच की ओर से
12 रबी उल अव्वल
जश्ने ईद मिलाद उन नबी के पुरनूर मौके पर
आप सभी को दिली मुबारकबाद

इमरान हुसैन
जिला अध्यक्ष, SDPI नीमच, मध्य प्रदेश

Address

Neemuch (M. P. )
Neemuch
458441

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when SDPI Neemuch-M.P. posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Contact The Organization

Send a message to SDPI Neemuch-M.P.:

Shortcuts

Share