Cmho office neemuch

Cmho office neemuch Cmho office neemuch

दिनांक 18.02.2026 को नीमच जिले में ANM केडर के प्रथम बैच का आयोजन किया गया जिसमें जिला टीकाकरण डाटा मैनेजर के द्वारा समस...
18/02/2026

दिनांक 18.02.2026 को नीमच जिले में ANM केडर के प्रथम बैच का आयोजन किया गया जिसमें जिला टीकाकरण डाटा मैनेजर के द्वारा समस्त ANM को एचपीवी वैक्सीन करने हेतु प्रशिक्षण प्रदान किया गया जिसमें प्रीटेस्ट व पोस्ट आईटीएमआईएस पोर्टल पर लिंक के माध्यम से करवाये गये।

अति उच्‍च जोखिम वाली गर्भवती महिलाओं का बेहतर प्रबंधन सुनिश्चित करें- श्री चंद्रा ◾◾◾◾◾◾◾◾◾◾◾◾◾मातृ मृत्‍यु समीक्षा बैठक...
13/01/2026

अति उच्‍च जोखिम वाली गर्भवती महिलाओं का बेहतर प्रबंधन सुनिश्चित करें- श्री चंद्रा
◾◾◾◾◾◾◾◾◾◾◾◾◾
मातृ मृत्‍यु समीक्षा बैठक में कलेक्‍टर ने दिए निर्देश
◾◾◾◾◾◾◾◾◾◾◾◾◾
जिले में प्रसव पूर्व जांच के दौरान चिंहित की गई अति उच्‍च जोखिम वाली गर्भवती महिला के बेहतर प्रबंधन के लिए तहसील स्‍तर पर स्‍वास्‍थ्‍य शिविर लगाकर बेहतर प्रबंधन सुनिश्चित करें। उक्‍त निर्देश कलेक्‍टर श्री हिमांशु चंद्रा ने जिला स्‍तरीय मातृ मृत्‍यु समीक्षा बैठक को संबोधित करते हुए मुख्‍य चिकित्‍सा एवं स्‍वास्‍थ्‍य अधिकारी को दिए। श्री चंद्रा ने निर्देशित किया, कि चिकित्‍सकीय आपात स्थिति में किसी भी मरीज या गर्भवती महिला को परिवहन के लिए नि:शुल्‍क 108 रोगी वाहन की सुविधा उपलब्‍ध होने में देरी होती है, तो रोगी कल्‍याण समिति से तत्‍काल अन्‍य वैकल्पिक रोगी वाहन की व्‍यवस्‍था सुनश्चित करे।
बैठक में कलेक्‍टर श्री चंद्रा ने कहा, कि प्रत्‍येक गर्भवती महिला की प्रसव काल के दौरान ए.एन.सी.जाचं में उच्‍च जोखिम पाये जाने पर स्‍त्री रोग विशेषज्ञ से उसका बेहतर प्रबंधन करवाये । प्रसव काल के दौरान एनिमिया, उच्‍च रक्‍तचाप का भी समुचित स्‍वास्‍थ्‍य देखभाल सुनिश्चित की जाए।
कलेक्‍टर श्री हिमांशु चंद्रा ने जिले में हुई मातृ मृत्‍यु के प्रकरणों की विस्‍तार से समीक्षा की और इन प्रकरणों में पीडित परिजनों से भी चर्चा कर, उपचार व्‍यवस्‍था की जानकारी ली। उन्‍होने कुकडेश्‍वर के ईश्‍वर गाडी लौहार के नवजात शिशु के भरण पोषण, देखभाल के लिए रेडक्रास से तत्‍कालिक आर्थिक सहायता प्रदान करने के निर्देश दिए। साथ ही नीमच जिला चिकित्‍सालय के बजाए उक्‍त शिशु को मनासा में चिकित्‍सक को दिखाने की नि:शुल्‍क व्‍यवस्‍था करने के निर्देश भी दिए। कलेक्‍टर ने जिला स्‍वास्‍थ्‍य अधिकारी डॉ.बी.एल.सिसोदिया को जिले में चिंहित हाई रिस्‍क गर्भवती महिलाओं के बेहतर प्रबंधन एवं आवश्‍यकतानुसार रैफर करने हेतु विस्‍तृत कार्ययोजना बनाने के भी निर्देश दिए।
समीक्षा में कुछ लोगो द्वारा 108 एम्‍बुलेंस सेवा का दुरूपयोग करने संबंधी तथ्‍य संज्ञान में आने पर कलेक्‍टर ने ऐसे लोगो को चिंहित कर, उनके विरूद्ध सख्‍त कार्यवाही करने के निर्देश भी दिए।
बैठक में मुख्‍य चिकित्‍सा एवं स्‍वास्‍थ्‍य अधिकारी डॉ.आर.के.खद्योत, सिविल सर्जन डॉ.महेन्‍द्र पाटिल, जिला स्‍वास्‍थ्‍य अधिकारी डॉ.बी.एल.सिसोदिया, सभी खण्‍ड चिकित्‍सा अधिकारी, सेक्‍टर मेडिकल आफिसर, स्‍वास्‍थ्‍य कार्यकर्ता, आशा कार्यकर्ता सहित प्रसूता महिला के परिजन उपस्थित थे।

Jansampark Madhya Pradesh
Directorate of Health Services, Madhya Pradesh

26/12/2025
प्रशासन गांव की ओर अभियान के प्रथम दिवस 680 लोगों ने लिया स्वास्थ्य परीक्षण का लाभ प्रशासन की अभिनव पहल का आमजन उठा रहे ...
25/12/2025

प्रशासन गांव की ओर अभियान के प्रथम दिवस 680 लोगों ने लिया स्वास्थ्य परीक्षण का लाभ
प्रशासन की अभिनव पहल का आमजन उठा रहे फायदा
जिला प्रशासन नीमच की अभिनव पहल प्रशासन गांव की ओर अभियान का आज से शुभारंभ किया गया प्रथम दिवस ग्राम पंचायत दारू, जवासा, भरवड़िया ,बोरखेड़ी पानेरी, मालखेड़ा एवं बोर्दियाँ कला पंचायत के 17 गांव में शिविर का आयोजन किया गया, उक्त शिविर में 680 व्यक्तियों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया। उक्त जानकारी देते हुए मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ आर के खद्योत ने बताया कि ग्रामीण क्षेत्रों में आयोजित शिविर में 191 व्यक्तियों का हीमोग्लोबिन टेस्ट किया गया तथा 36 गर्भवती महिलाओं की जांच की गई जिसमें से 2 महिलाओं को गंभीर एनीमिया चिन्हित कर आवश्यक उपचार हेतु रेफर किया गया। इसी प्रकार 63 व्यक्तियों का टी बी बीमारी के लिए स्क्रीनिंग किया गया। टीकाकरण से छुटे हुए 19 बच्चों का टीकाकरण किया गया । 8 नवीन गर्भवती महिलाओं का प्रसव पूर्व पंजीयन कर सेवाएं प्रदाय की गई , 6 व्यक्तियों के आयुष्मान कार्ड बनाए गए। तीन गर्भवती महिलाओं की ई केवाईसी अपडेट की गई । 389 व्यक्तियों की बीपी ,शुगर की जांच की गई ।ग्राम स्तर पर आयोजित शिविर में लोगों का उत्साह दिखाई दे रहा हे ओर ग्रामीण जन अपनी जांच करवाने उत्साह के साथ आ रहे हे । आगामी 24 दिसम्बर को गिरदोड़ा ,कानाखेड़ा ,जमुनिया कला ,जावी, थड़ोली ,भादवा माता , घसुंडी बामनी,बिसलवास कला पिपलोन, बिसलवास सोनगरा, चंपी, सावन आमली खेड़ा, सेमली मेवाड़ , छायन , मुंडला ,झालरी, डूंगलावदा, कनावटी, बरूखेड़ा, धनेरिया कला ,जयसिंहपुरा पिपलिया बाग और जमुनिया खुर्द में स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया जाएगा ।मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ खद्योत ने आम जन से अपील की हे कि स्वास्थ्य परीक्षण शिविर का अधिक से अधिक लाभ उठाए ।

जिला टीकाकरण टीम (जिला टीकाकरण अधिकारी डॉ मनीष यादव सर ,जिला वैक्सीन कोल्ड चैन मैनेजर, जिला कोल्ड चैन टेक्नीशियन ,संभागी...
25/12/2025

जिला टीकाकरण टीम (जिला टीकाकरण अधिकारी डॉ मनीष यादव सर ,जिला वैक्सीन कोल्ड चैन मैनेजर, जिला कोल्ड चैन टेक्नीशियन ,संभागीय कार्यालय से संभागीय टेक्नीशियन इब्राहिम ) द्वारा टीकाकरण सत्र स्थल एवं कोल्ड चैन पॉइंट बिसलवास कलां PHC ,नायगांव PHC , बोर्दियाकलां PHC का निरीक्षण किया गया । उक्त संस्था कोल्ड चैन हैंडलर के द्वारा वैक्सीन का भौतिक सत्यापन करवाया गया, स्टॉक रजिस्टर eVIN में वैक्सीन सामान्य पाई गई ,लॉगर को रीसेट किया गया । UWIN पोर्टल की समीक्षा की गई । eVIN मे वैक्सीन ,सिरिंज,एवं ओपन वाइल की एंट्री करने के निर्देश दिया गया ।

कल दिनांक 09 अक्टूबर 2025 को जिला टीकाकरण टीम ( वैक्सीन कोल्ड चैन मैनेजर /जिला कोल्ड चैन टेक्नीशियन) द्वारा जावद सिविल अ...
10/10/2025

कल दिनांक 09 अक्टूबर 2025 को जिला टीकाकरण टीम ( वैक्सीन कोल्ड चैन मैनेजर /जिला कोल्ड चैन टेक्नीशियन) द्वारा जावद सिविल अस्पताल कोल्ड चैन पॉइंट पर कोल्ड चैन का निरीक्षण किया गया । निरीक्षण के दौरान प्रथम कोल्ड चैन हैंडलर एवं लिंक पर्सन के साथ पल्स पोलियो (SNID ) अभियान की तैयारी को लेकर समीक्षा की गई अभियान के दौरान पवार बैकप, आईस पेक की संख्या एवं बूथ पर वैक्सीन कैरियर वितरण हेतु माइक्रोप्लान को देखा गया । नियमित टीकाकरण के दौरान संस्था पर टीकाकरण किया जा रहा है लेकिन सितम्बर 2025 से UWIN पोर्टल में एंट्री नहीं की जा रही है । इस हेतु आवश्यक निर्देश दिए गए ।

जिले में चल रहे स्वस्थ नारी सशक्त परिवार योजना जो दिनांक 17.09.2025 से 2.10.2025 में  तक जिला नीमच को मिला 5 वा स्थान .....
09/10/2025

जिले में चल रहे स्वस्थ नारी सशक्त परिवार योजना जो दिनांक 17.09.2025 से 2.10.2025 में तक जिला नीमच को मिला 5 वा स्थान ....

दिनांक 09 अक्टूबर 2025 को जिले में EMBED परियोजना (Elimination of Mosquito Borne Endemic Diseases) के अंतर्गत फैमिली हेल...
09/10/2025

दिनांक 09 अक्टूबर 2025 को जिले में EMBED परियोजना (Elimination of Mosquito Borne Endemic Diseases) के अंतर्गत फैमिली हेल्थ इंडिया के जिला समन्वयक श्री टीकम नागर एवं यूथ वॉलेंटियर कु.पूजा मेघवाल द्वारा ग्राम आलोरीगरवाडा एवं खजुरिया में मच्छर जनित बीमारियों के नियंत्रण हेतु जनजागरूकता एवं वैक्टर नियंत्रण संबंधी गतिविधियां संपादित की गई -
*1. स्कूल गतिविधि –* बच्चों एवं शिक्षकों की सहभागिता के साथ मलेरिया जनजागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसमें मलेरिया के कारण, लक्षण और बचाव के उपायों पर जानकारी दी गई।
*2. लार्वा सर्वे संबंधी जागरूकता –* स्थानीय निवासियों ,बच्चों को यह समझाया गया कि घर में व आसपास पानी जमा न होने दें ताकि मच्छर प्रजनन न कर सकें। लार्वा नष्टिकरण के महत्व पर विशेष जोर दिया गया।
*3. जनजागरूकता कार्यक्रम –* समुदाय के लोगों को मलेरिया से बचाव के उपाय, इसके लक्षणों की पहचान, सतर्कता अपनाने एवं प्राथमिक उपचार की प्रक्रिया के बारे में विस्तार से समझाया गया।
*4. स्वास्थ्य एवं स्वच्छता पर बल –* जलभराव रोकने के उपाय, मच्छरदानी के उपयोग, समय पर उपचार एवं स्वच्छता बनाए रखने के महत्व पर चर्चा की गई।
*5. स्कूल अवेयरनेस गतिविधि –* बच्चों को मलेरिया रोकने के उपाय समझाने हेतु चित्रांकन, एवं प्रश्नोत्तर के माध्यम से जनजागरूकता बढ़ाई गई। स्कूल में बच्चों को बुखार पाए जाने पर सीएचओ के द्वारा मलेरिया जांच की गई l

समुदाय आधारित शिशु मृत्यु समीक्षा रामपुरिया ओर विरवा खेड़ा (बिसलवास खेड़ा) Aam सीरखेड़ा ब्लॉक पालसोड़ा
04/10/2025

समुदाय आधारित शिशु मृत्यु समीक्षा रामपुरिया ओर विरवा खेड़ा (बिसलवास खेड़ा) Aam सीरखेड़ा ब्लॉक पालसोड़ा

स्वस्थ नारी सशक्त परिवार अभियान अंतर्गत सिविल हॉस्पिटल रामपुरा पर दिनांक 2.10.2025  गुरुवार को रक्तदान शिविर का आयोजन कि...
03/10/2025

स्वस्थ नारी सशक्त परिवार अभियान अंतर्गत सिविल हॉस्पिटल रामपुरा पर दिनांक 2.10.2025 गुरुवार को रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया रक्तदान शिविर में 52 रक्तदाताओं ने रक्तदान किया गया🙏🙏

आज दिनांक 1.10.2025 को जिला चिकित्सालय में वृद्धजन शिविर  आयोजित किया गया , जिसमें सभी  प्रकार की जांचे एवं उपचार ओर दवा...
01/10/2025

आज दिनांक 1.10.2025 को जिला चिकित्सालय में वृद्धजन शिविर आयोजित किया गया , जिसमें सभी प्रकार की जांचे एवं उपचार ओर दवाईयां निःशुल्क रहेगी शिविर में श्री मान मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी सर, आर एम ओ सर एवम जिला चिकित्सालय के स्वास्थ्य कर्मचारी उपस्थित रहे

स्वच्छता पखवाड़ा के अंतर्गत जिला चिकित्सालय नीमच में चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन रखा गया जिसमें जिला चिकित्सालय के समस्...
01/10/2025

स्वच्छता पखवाड़ा के अंतर्गत जिला चिकित्सालय नीमच में चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन रखा गया जिसमें जिला चिकित्सालय के समस्त स्टॉफ ने भागलीय और जिले को स्वच्छ बनाने नए नए तरीके एवं सुझाव दिए ।

Address

District Hospital Campus
Neemuch
458441

Opening Hours

Monday 9am - 5pm
Tuesday 9am - 5pm
Wednesday 9am - 5pm
Thursday 9am - 5pm
Friday 9am - 5pm
Saturday 9am - 5pm

Website

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Cmho office neemuch posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Share