15/09/2023
ढोंगी मोदी सरकार की बेशर्मी...
◙ राष्ट्रवाद का ढोंग करने वाली मोदी सरकार को देश की सुरक्षा करने वाले वीरों की जरा सी भी परवाह नहीं है। भारत माता के नाम पर वोट मांगने वाली भाजपा असल में देशद्रोही है। अगर मोदी जी या भाजपा को वीर जवानों से थोड़ा-बहुत भी लगाव होता तो शायद देश को आज जैसा वीरान मंजर न देखना पड़ता। डीएसपी हुमायूं भट के बूढ़े पिता की डबडबाई आंखें और कर्नल मनप्रीत की चीखती बिटिया का दर्द मोदी जी कभी नहीं समझ सकते। आज शहीद मेजर आशीष धौंचक की मां के सवाल मोदी सरकार की नीयत पर कलंक की तरह छप गए हैं। जिसका लाल भारत माता की आन-बान के लिए कुर्बान हो गया, वो मां चीख-चीखकर कह रही है कि सरकार यदि मेरे बेटे को बुलेटप्रूफ जैकेट दे देती तो आज वो जिंदा होता। ये कोई सामान्य बात नहीं बल्कि देश के बारे में सोचने के लिए गंभीर बात है।
◙ ये पुलवामा जैसा ही मामला नजर आ रहा है, जहां सरकार द्वारा सैनिकों को एयरलिफ्ट की जगह सडक मार्ग से जाने पर मजबूर किया गया। नतीजतन हमारे 40 जवानों को अपनी शहादत देनी पड़ी। इस कांड के बाद भी सरकार की मंशा पर गंभीर प्रश्न उठे। यदि सरकार सेना की मांग को मान लेती तो हमारे सारे जवान आज जिंदा होते। चार साल बीत जाने के बाद भी आज पुलवामा हमले की जांच के नाम पर क्या हुआ, किसी को कुछ पता नहीं। जब सरकार का रवैया ऐसा है तो शहीदों के परिवार के आंसू कौन पोंछेगा... सरकार से तो उम्मीद अब रही नहीं।
◙ अपने वीरों की शहादत पर देश गमगीन है, मगर तमाशे के शौकीन प्रधानमंत्री के लिए मातम मायने नहीं रखता। वीर जवानों की शहादत मायने नहीं रखती, क्योंकि उनके लिए सब कुछ तमाशा ही है। यह देश का कितना बडा दुर्भाग्य है कि जिस वक्त एक बूढ़ा पिता अपने जवान बेटे का जनाजा उठा रहा था, उस वक्त जश्न में डूबे प्रधानमंत्री अट्टहास कर रहे थे। आप दिल पर हाथ रख कर सोचिएगा कि क्या मोदी जी जो कर रहे हैं, वो किसी सभ्य समाज में शोभा देता है?
◙ आतंकवाद का खात्मा करने का फर्जी दावा करने वाली सरकार की असलियत जितनी घिनौनी है, उससे अधिक देश और देशवासियों के लिए खतरनाक। ये सरकार देश की सुरक्षा के लिहाज से, मानवता के लिहाज से, अपनी जवाबदेही के लिहाज से पूरी तरह फेल और निकम्मी है। आज देशवासी चिंतित हैं- आखिर मोदी सरकार इतनी निकम्मी और धूर्त कैसे हो सकती है?