Indian National Lok Dal - INLD

Indian National Lok Dal - INLD Indian National Lok Dal (INLD) is a political party of Haryana, led by Ex-CM Ch. Om Prakash Chautala

Indian National Lok Dal (INLD) is the principal political party in Haryana and is always working in the interest of farming community and rural people. INLD was constituted in the year 1998 and under supervision of Ch. Om Parkash Chautala it is constantly working for the welfare of the society. INLD is dedicated to the all-round uplift of farmers, labourers, rural and urban areas and the downtrodd

en and exploited. It draws inspiration from Gandhian principles, our rich heritage and the noble traditions of our struggle for national independence. The party considers the right of peaceful and democratic dissent including Satyagrah or non-violent resistance as a fundamental right of the people.

03/08/2026

गाँव धांगड़ से श्रीमती Sunaina Chautala जी Live…

इनेलो वरिष्ठ नेत्री श्रीमती सुनैना जी चौटाला ने फतेहाबाद विधानसभा के मताना,MP रोही,काजल हेड़ी,खजूरी जाटी,ढाणी मांजरा,बीस...
03/08/2026

इनेलो वरिष्ठ नेत्री श्रीमती सुनैना जी चौटाला ने फतेहाबाद विधानसभा के मताना,MP रोही,काजल हेड़ी,खजूरी जाटी,ढाणी मांजरा,बीसला,माजरा,गाँव में आयोजित जनसभाओं को संबोधित कर सम्मानित ग्रामीणों से मुलाकात की तथा 10 अगस्त को चौधरी अभय सिंह चौटाला जी के कार्यक्रम में शामिल होने का निमंत्रण दिया।

जनता का उत्साह, कार्यकर्ताओं का जोश और ग्रामीणों का अपार समर्थन इस बात का संकेत है कि जनविश्वास लगातार मजबूत हो रहा है। आप सभी का स्नेह और आशीर्वाद अमूल्य है।

02/08/2026

जननायक के सिद्धांतों के अडिग प्रहरी, जनसंघर्ष के लोहपुरुष और जनविश्वास के प्रतीक थे चौ. ओमप्रकाश जी चौटाला…

01/08/2026

जेबीटी भर्ती पर हाई कोर्ट के फैसले से साफ हो गया है कि यह मामला राजनीतिक दुर्भावना से प्रेरित था: चौ. रामपाल माजरा

प्रेस विज्ञप्तिइंडियन नेशनल लोकदलइंडियन नेशनल लोकदल के प्रदेश अध्यक्ष रामपाल माजरा ने शुक्रवार को चंडीगढ़ में प्रेस वार्...
31/07/2026

प्रेस विज्ञप्ति
इंडियन नेशनल लोकदल

इंडियन नेशनल लोकदल के प्रदेश अध्यक्ष रामपाल माजरा ने शुक्रवार को चंडीगढ़ में प्रेस वार्ता कर 3206 जेबीटी अध्यापकों की भर्ती पर कोर्ट के निर्णय, गेस्ट टीचर्स को नियमित न करने, हरियाणा में वकील साथियों के हड़ताल पर बैठने, एचकेआरएन में सेवा सुरक्षा वादा, फसल बीमा और जंतर-मंतर पर बैठे युवाओं के साथ की गई वादाखिलाफी जैसे ज्वलंत मुद्दों को उठाया

जेबीटी भर्ती पर हाई कोर्ट के फैसले से साफ हो गया है, कि यह मामला राजनीतिक दुर्भावना से प्रेरित था: रामपाल माजरा

एचकेआरएन पूरी तरह से फ्रॉड है, घोटालों के कारण इसके डायरेक्टर को जेल जाना पड़ा था

बीजेपी कर्मचारी विरोधी है, गेस्ट टीचर्स को कोर्ट के फैसले के बाद भी पक्का नहीं किया जा रहा

चंडीगढ़, 31 जुलाई। साल 2000 में इनेलो की सरकार में 3206 जेबीटी अध्यापकों की भर्ती को पंजाब और हरियाणा हाई कोर्ट ने निष्पक्ष ठहराया है। तब कांग्रेस ने सीबीआई का दुरुपयोग कर चौधरी ओम प्रकाश चौटाला को जेल भेजने की साजिश रची थी। सवाल उठता है कि जब भर्ती मेरिट पर हुई थी तो पूर्व मुख्यमंत्री ओम प्रकाश चौटाला और उनके साथियों को जेल की सजा क्यों काटनी पड़ी?। हाई कोर्ट के हाल में आए फैसले से साफ हो गया है, कि यह मामला राजनीतिक दुर्भावना से प्रेरित था। कोर्ट ने बचे हुए 150 जेबीटी अभ्यर्थियों को बैक डेट से पूरे लाभ देने के निर्देश दिए हैं। साल 2000 में लगे 3206 अध्यापकों को प्रमोशन भी मिले हैं। तब कुल 7700 अभ्यर्थियों के इंटरव्यू लेने के बाद 3206 अभ्यर्थियों का चयन किया गया था।
रामपाल माजरा ने बीजेपी को कर्मचारी विरोधी बताते हुए कहा कि बीजेपी ने 2014 की घोषणा पत्र में गेस्ट टीचरों को नियमित करने का वादा किया था। जंतर-मंतर पर धरना दे रहे गेस्ट टीचर्स को भाजपा ने लेटर हेड पर समर्थन भी दिया था। लेकिन आज तक गेस्ट टीचर नियमित नहीं हुए। पिछले दिनों जब हाई कोर्ट ने गेस्ट टीचर्स को नियमित करने के निर्देश दिए। उसके बाद अब सरकार डबल बेंच में चली गई है। सरकार गेस्ट टीचरों को नियमित करने में आनाकानी कर रही है। मतलब साफ है कि सरकार की नीयत ठीक नहीं है। मुख्यमंत्री नायब सैनी जब भी पंजाब में राजनीतिक प्रचार के लिए जाते हैं तो खुद को कर्मचारी हितेषी बताते हैं जो बेहद हास्यास्पद है।
उन्होंने कहा कि सरकार ने हरियाणा कौशल रोजगार निगम के जरिए लगाए गए 120000 कर्मचारियों को सेवा सुरक्षा का वादा किया था। 2 साल पहले सेवा सुरक्षा का कानून विधानसभा से पारित भी हो गया है। लेकिन अभी तक कोई कार्यवाही नहीं हुई। एचकेआरएन पूरी तरह से फ्रॉड है। इसमें पिक एंड चूज से भारी घोटाले हो रहे हैं। घोटालों के चक्कर में इसके एक डायरेक्टर और अधिकारियों को जेल जाना पड़ा था। नेशनल हेल्थ मिशन के कर्मचारियों को नियमित करने को लेकर भी हाईकोर्ट ने नियमित करने के निर्देश दिए थे। लेकिन सरकार ने समय पर कदम नहीं उठाये। सरकार के खिलाफ हाई कोर्ट में अब अवमानना का केस भी चल रहा है।
रामपाल माजरा ने कहा कि पंजाब और हरियाणा हाईकोर्ट में पंजाब और हरियाणा में सभी वकील साथी हड़ताल पर बैठे हैं। इसका मुख्य कारण यह है कि जितने भी नए वकील होते थे उन्हें लीगल एड डिफेंस काउंसिल सिस्टम में रखा जाता था। सभी जिला कोर्ट में 40-50 वकीलों को पैनल पर रखा जाता था। लेकिन अब मिलीभगत करके मात्र 5-7 वकीलों को ही यह काम दिया जाता है।
रामपाल माजरा ने कहा कि सरकार से आज सभी वर्ग बुरी तरीके से परेशान है। सरकार ने किसानों के लिए फसल बीमा योजना शुरू की थी। लेकिन किसानों को कोई फायदा नहीं हुआ। उल्टा आम जनता के ऊपर वजन बढ़ा दिया है। सरकार ने प्रॉपर्टी टैक्स बढ़ा दिया।
जंतर मंतर मामले में हुए समझौते को लेकर रामपाल माजरा ने बीजेपी पर वादाखिलाफी के आरोप लगाए। बीजेपी ने जो वादे किए थे, उनसे पीछे हट रही है। पहले युवाओं के ऊपर लाठी चलाई। बाद में सरकार घुटनों के बल पर बैठी। सभी मुकदमे वापस लेने और मृतक के परिजनों को मुआवजा देने पर सहमति बनी थी। लेकिन सभी वादे पूरे नहीं हुए।

प्रेस विज्ञप्तिइंडियन नेशनल लोकदलभाजपा सरकार का प्रॉपर्टी टैक्स को कलेक्टर रेट पर वसूलने का फैसला जनता के साथ खुली लूट क...
30/07/2026

प्रेस विज्ञप्ति
इंडियन नेशनल लोकदल

भाजपा सरकार का प्रॉपर्टी टैक्स को कलेक्टर रेट पर वसूलने का फैसला जनता के साथ खुली लूट का तुगलकी फरमान है: चौधरी अभय सिंह चौटाला

बड़े ही शर्म की बात है कि अब शरहदों की रक्षा करने वाले फौजियों और अंतरराष्ट्रीय खेलों में मेडल लाकर देश का नाम रौशन करने वाले खिलाडिय़ों से भी वसूला जाएगा भारी भरकम प्रॉपर्टी टैक्स

चंडीगढ़, 30 जुलाई। भारतीय जनता पार्टी की हरियाणा सरकार ने कैबिनेट बैठक में जो प्रॉपर्टी टैक्स को कलेक्टर रेट पर चार्ज करने का जनविरोधी फैसला लिया है, वह न सिर्फ तानाशाही फैसला है बल्कि आम जनता, किसानों, मध्यम वर्ग और देश सेवकों के साथ सीधी धोखाधड़ी है। यह फैसला भाजपा सरकार की असली जन विरोधी चेहरा उजागर करता है।
इंडियन नेशनल लोकदल के राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी अभय सिंह चौटाला ने इस फैसले की कड़ी निंदा करते हुए कहा कि पहले नाममात्र का हाउस टैक्स था, फिर कांग्रेस ने प्रॉपर्टी टैक्स लगाया और अब भाजपा ने उसे कलेक्टर रेट से जोडक़र जनता की कमर तोडऩे का काम किया है। इस फैसले के बाद अब पांच गुना ज्यादा टैक्स वसूला जाएगा। जैसे-जैसे कलेक्टर रेट बढ़ेगा, प्रॉपर्टी टैक्स भी उसी अनुपात में बढ़ेगा। मकान की हर मंजिल का अलग से मूल्यांकन करके भारी-भरकम टैक्स वसूला जाएगा। महंगाई की चक्की में पिस रही आम जनता की जेब में अब कुछ भी नहीं बचेगा। भाजपा सरकार ने स्पष्ट रूप से आम आदमी को लूटने की ठान ली है।
सबसे शर्मनाक और निंदनीय बात यह है कि भाजपा सरकार अब देश की रक्षा करने वाले फौजियों और अंतरराष्ट्रीय मेडल जीतकर देश का गौरव बढ़ाने वाले खिलाडिय़ों को भी इस लूट से नहीं बख्श रही है। जो जवान सीमा पर दुश्मन से लड़ते हैं और जो खिलाड़ी विश्व पटल पर देश का झंडा फहराते हैं, उनके रिहायशी या इंडस्ट्रियल प्लॉट पर भी अब भारी प्रॉपर्टी टैक्स वसूला जाएगा। यह फैसला न केवल फौजियों और खिलाडिय़ों का अपमान है, बल्कि पूरे राष्ट्र का अपमान है। भाजपा सरकार ने वीर सपूतों और गौरवशाली खिलाडिय़ों के सम्मान को भी टैक्स के चंगुल में जकड़ लिया है। यह बेहद घटिया और संकीर्ण मानसिकता का परिचायक है।
चौधरी अभय सिंह चौटाला ने कहा कि भाजपा सरकार जनता के खून-पसीने की कमाई लूटने वाली सरकार है। यह तुगलकी फरमान वापस लिया जाए, अन्यथा जनता इसका जवाब देने के लिए सडक़ों पर उतर आएगी और इनेलो पार्टी जनता का पूरी तरह से साथ देगी।

आज गांव खाण्डा हल्का खरखौदा में विभिन्न राजनीतिक दलों को छोड़कर दर्जनों युवाओं ने इंडियन नेशनल लोकदल की नीतियों और इनेलो...
28/07/2026

आज गांव खाण्डा हल्का खरखौदा में विभिन्न राजनीतिक दलों को छोड़कर दर्जनों युवाओं ने इंडियन नेशनल लोकदल की नीतियों और इनेलो सुप्रीमो चौधरी अभय सिंह चौटाला जी के नेतृत्व में विश्वास जताते हुए पार्टी का दामन थामा।

इनेलो शहरी प्रधान प्रवीन खरखौदा जी के विशेष प्रयासों से पार्टी को नई मजबूती मिली है।पार्टी का दामन थामने वाले प्रमुख युवाओं में आशीष चौलका,विपिनखाण्डा,सिवा खाण्डा,आशु खाण्डा,सनी खांडा,रोहित खाण्डा,गौरव सिसाना,तरुण बदाना,सागर खाण्डा,सागर झरोठ,हितेश झरोठी,बबलू सेहरी,सनी जवाली,विजय खरखोदा,मुकुल खरखोदा,अजय पीपली,बलराम खांडा,नितिनसेहरी,विशाल निर्याण,लविंग निर्याण,ऋषभ बिड़लान,साहिल खाण्डा,हिमांशु सेहरी,आशीष सेहरी,अक्षय सेहरी,गोविंद रोहना,सुमित रोहणा,मुकुल खरखोदा,राजीव खंड,मोंटी खांडा,मासूम सिसाना शामिल हैं।

सभी युवा साथियों का इनेलो परिवार में हार्दिक स्वागत एवं अभिनंदन।आपका यह विश्वास संगठन को नई ऊर्जा देगा

आज खरखौदा विधानसभा में इनेलो परिवार को मजबूती मिली जब प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य श्री अशोक राणा जी के प्रयासों से गाँव राम...
28/07/2026

आज खरखौदा विधानसभा में इनेलो परिवार को मजबूती मिली जब प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य श्री अशोक राणा जी के प्रयासों से गाँव रामपुर कुण्डल के पूर्व सरपंच श्री राजबीर कालखांडा जी एवं साहिल कालखांडा जी ने अपने परिवार सहित इनेलो की विचारधारा में अटूट विश्वास जताते हुए पार्टी का दामन थामा।

इनेलो परिवार में तहेदिल से स्वागत है।यह आपका हमारे नेतृत्व और नीतियों पर जताया गया विश्वास ही है, जो हमें हरियाणा के बेहतर भविष्य के लिए और मजबूती से लड़ने की प्रेरणा देता है।

एक साथ, एक विश्वास के साथ, अब बदलाव पक्का है!

आज गांव खाण्डा हल्का खरखौदा में  महिला प्रदेश प्रभारी श्रीमती सुनैना चौटाला जी के नेतृत्व में विभिन्न राजनीतिक दलों को छ...
28/07/2026

आज गांव खाण्डा हल्का खरखौदा में महिला प्रदेश प्रभारी श्रीमती सुनैना चौटाला जी के नेतृत्व में विभिन्न राजनीतिक दलों को छोड़कर दर्जनों युवाओं ने इंडियन नेशनल लोकदल की नीतियों और इनेलो सुप्रीमो चौधरी अभय सिंह चौटाला जी के नेतृत्व में विश्वास जताते हुए पार्टी का दामन थामा।

इनेलो शहरी प्रधान प्रवीन खरखौदा जी के विशेष प्रयासों से पार्टी को नई मजबूती मिली है।पार्टी का दामन थामने वाले प्रमुख युवाओं में आशीष चौलका,विपिनखाण्डा,सिवा खाण्डा,आशु खाण्डा,सनी खांडा,रोहित खाण्डा,गौरव सिसाना,तरुण बदाना,सागर खाण्डा,सागर झरोठ,हितेश झरोठी,बबलू सेहरी,सनी जवाली,विजय खरखोदा,मुकुल खरखोदा,अजय पीपली,बलराम खांडा,नितिनसेहरी,विशाल निर्याण,लविंग निर्याण,ऋषभ बिड़लान,साहिल खाण्डा,हिमांशु सेहरी,आशीष सेहरी,अक्षय सेहरी,गोविंद रोहना,सुमित रोहणा,मुकुल खरखोदा,राजीव खंड,मोंटी खांडा,मासूम सिसाना शामिल हैं।
सभी युवा साथियों का इनेलो परिवार में हार्दिक स्वागत एवं अभिनंदन।आपका यह विश्वास संगठन को नई ऊर्जा देगा

Address

New Delhi

Opening Hours

Monday 9am - 5pm
Tuesday 9am - 5pm
Wednesday 9am - 5pm
Thursday 9am - 5pm
Friday 9am - 5pm
Saturday 9am - 5pm

Telephone

+919465268166

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Indian National Lok Dal - INLD posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Contact The Organization

Send a message to Indian National Lok Dal - INLD:

Shortcuts

Share