Department of Empowerment of Persons with Disabilities, MSJE

Department of Empowerment of Persons with Disabilities, MSJE Facilitates empowerment of the persons with disabilities which includes persons with visual, hearing, speech, locomotor and mental disabilities
(229)

02/09/2026

Motorized Tricycle सिर्फ़ आने-जाने का साधन नहीं—यह कई दिव्यांगजनों के लिए रोज़गार, गतिशीलता और आत्मनिर्भरता का माध्यम बन रही है। आज यही ट्राइसाइकिल कहीं छोटी-सी दुकान का रूप ले रही है, तो कहीं आजीविका का सहारा बन रही है।

Manoj Tripathi जी कहते हैं— “इस गाड़ी से मेरी बहुत-सी परेशानियाँ दूर हो गईं। बाजार आना-जाना और घूमना-फिरना मेरे लिए आसान हो गया।”

सही साधन मिले, तो राहें आसान होती हैं और आत्मनिर्भरता के अवसर बढ़ते हैं।

योजना के तहत उपलब्ध सहायक उपकरणों के बारे में जानें और पात्र दिव्यांगजनों तक यह जानकारी पहुंचाएं।

#सशक्तदिव्यांगजन_समर्थभारत #आत्मनिर्भरदिव्यांगजन

02/09/2026
01/09/2026

आज़ादी की राह, अब और आसान!

क्या आप जानते हैं?
ADIP योजना के तहत निर्धारित पात्रता पूरी करने वाले 16 वर्ष से अधिक आयु के लोकोमोटर दिव्यांगजन, जो बौद्धिक रूप से दिव्यांग न हों और जिनकी दिव्यांगता 80% से अधिक हो, मोटराइज्ड ट्राइसाइकिल के लिए आवेदन कर सकते हैं।

📌 आवेदन के लिए आवश्यक दस्तावेज़:
• आवेदन पत्र
• दिव्यांगता प्रमाण-पत्र
• आय प्रमाण-पत्र
• UDID कार्ड
• आधार कार्ड
• निवास प्रमाण-पत्र
• पासपोर्ट साइज फोटो

✨ मोटराइज्ड ट्राइसाइकिल—आवागमन में सुविधा से आगे, आत्मनिर्भरता की ओर एक कदम!

📢 यह जानकारी हर पात्र दिव्यांगजन तक पहुंचाएं।
जानकारी साझा करें, जागरूकता बढ़ाएं!

#सशक्तदिव्यांगजन_समर्थभारत

आज नई दिल्ली स्थित Dr Ambedkar International Centre में Department of Empowerment of Persons with Disabilities, MSJE और ...
01/09/2026

आज नई दिल्ली स्थित Dr Ambedkar International Centre में Department of Empowerment of Persons with Disabilities, MSJE और Brahma Kumaris के सहयोगी राजयोग एजुकेशन एंड रिसर्च फाउंडेशन के मध्य दिव्यांग समानता, संरक्षण एवं सशक्तिकरण अभियान दस्तावेज (DISSSA) के संदर्भ में समझौता ज्ञापन (MoU) पर हस्ताक्षर किए गए। इस अवसर पर माननीय केंद्रीय सामाजिक न्याय और अधिकारिता मंत्री Dr. Virendra Kumar जी तथा माननीय सामाजिक न्याय और अधिकारिता राज्य मंत्री श्री B. L. Verma जी की गरिमामयी उपस्थिति रही। ब्रह्मकुमारी संस्थान की ओर से ब्रह्मकुमारी आशा एवं श्री ललित जी सहित के वरिष्ठ अधिकारीगण भी उपस्थित रहे।

समारोह को संबोधित करते हुए डॉ. वीरेंद्र कुमार जी ने कहा कि दिव्यांगता के क्षेत्र में सार्थक और स्थायी परिवर्तन के लिए केंद्र एवं राज्य सरकारों के साथ-साथ समाज, सामाजिक, आध्यात्मिक एवं शैक्षणिक संस्थानों की सक्रिय सहभागिता आवश्यक है।

श्री बी.एल. वर्मा जी ने कहा कि माता-पिता और समुदाय में समावेशिता एवं संवेदनशीलता को बढ़ावा देने से दिव्यांगजनों को अधिक आत्मनिर्भरता, स्वायत्तता और समान अवसर प्राप्त होंगे।

यह सहयोग, संवेदनशीलता और सामूहिक प्रयासों के माध्यम से अधिक समावेशी एवं सशक्त समाज के निर्माण की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।

#सशक्तदिव्यांगजन_समर्थभारत

समझें, स्वीकारें और साथ बढ़ें!सेरेब्रल पाल्सी (CP) केवल एक स्थिति है—यह किसी बच्चे के सपनों, क्षमताओं और आत्मनिर्भर बनने...
01/09/2026

समझें, स्वीकारें और साथ बढ़ें!

सेरेब्रल पाल्सी (CP) केवल एक स्थिति है—यह किसी बच्चे के सपनों, क्षमताओं और आत्मनिर्भर बनने की संभावनाओं की सीमा नहीं।

आइए, CP से ग्रस्त बच्चों के साथ सम्मान, संवेदनशीलता और समान अवसर के साथ व्यवहार करें। क्योंकि सही सहयोग और अनुकूल वातावरण हर बच्चे को अपनी पहचान और अपनी उड़ान चुनने का हक़ देता है।

जानकारी साझा करें, समझ बढ़ाएं और समावेशी समाज की ओर एक कदम बढ़ाएं।

#सशक्तदिव्यांगजन_समर्थभारत

01/09/2026

A New Milestone in Inclusion & Empowerment!

ALIMCO is proud to announce the Launch Ceremony of Pradhan Mantri Divyasha-Vayoshri Kendra (PMD-VK) on 2 September 2026, further strengthening our commitment to making quality assistive devices and rehabilitation support more accessible to Divyangjan and Senior Citizens.

The occasion will be graced by Ms. Manmeet Kaur Nanda, Additional Secretary, Department of Empowerment of Persons with Disabilities (DEPwD), Ministry of Social Justice & Empowerment, Government of India.

The programme will also witness the distribution of assistive devices and appliances to Divyangjan and Senior Citizens, bringing technology, mobility and greater independence closer to those who need them.

Through its expanding network of PM Divyasha-Vayoshri Kendras, ALIMCO continues to take forward the Government of India’s vision of accessibility, dignity, inclusion and empowerment — from policy to people, and from technology to transformation.

🗓️ 02 September 2026
🕙11:00 AM

📍Venue: HONDA Samajik Vikas Kendra, Naurangpur, Manesar, Haryana

Together, let us build an India where assistive technology opens doors to independence, opportunity and an empowered life.

28/08/2026

♿️ सफर आसान हो, तो मंज़िलें और करीब लगती हैं!

ADIP योजना के तहत पात्र दिव्यांगजनों को मोटराइज्ड ट्राइसाइकिल जैसे सहायक उपकरणों के लिए सहायता प्रदान की जाती है—ताकि गतिशीलता बढ़े और आत्मनिर्भरता के कदम और मजबूत हों।

✨ एक उपकरण, सिर्फ़ सुविधा नहीं—आज़ादी की नई राह!

क्या आपके किसी परिचित दिव्यांगजन को इस योजना की जानकारी है?

📌 जानकारी साझा करें, जागरूकता बढ़ाएं और सशक्तिकरण की राह आसान बनाएं।

27/08/2026

हर दिव्यांगजन को ये जानकारी होनी चाहिए! ♿️
ADIP Scheme में 7 मुख्य उपकरण बिल्कुल FREE:
🦽 Wheelchair, Tricycle, Motorised Tricycle
🦻 Hearing Aid
📱 Smartphone, Smart Cane
🦿 Artificial Limbs / Kritrim Ang

Income < ₹22,500 = 100% Free | < ₹30,000 = 50% Free
Share karo - kisi ki zindagi badal sakti hai!

जब 5,000+ स्थानों पर युवा खेल की बात करने के लिए साथ आए, तो देशभर में एक नई ऊर्जा दिखाई दी। आज ‘Khelo India Dialogue – ख...
27/08/2026

जब 5,000+ स्थानों पर युवा खेल की बात करने के लिए साथ आए, तो देशभर में एक नई ऊर्जा दिखाई दी। आज ‘Khelo India Dialogue – खेल की बात, PM श्री Narendra Modi जी के साथ’ युवाओं की भागीदारी और खेल के प्रति उनके जुनून का सशक्त मंच बना।



Ministry of Youth Affairs and Sports, Government of India Sports Authority of India MyGovIndia Press Information Bureau - PIB, Government of India

Across campuses and communities, the spirit of Khelo India came alive today.At 5,000+ locations, youth participated in t...
27/08/2026

Across campuses and communities, the spirit of Khelo India came alive today.
At 5,000+ locations, youth participated in the Khelo India Dialogue – Khel Ki Baat, PM Shri Narendra Modi ji Ke Saath, which turned into a vibrant platform for dialogue and engagement.
A nationwide moment. A shared sporting spirit. 🇮🇳



Ministry of Youth Affairs and Sports, Government of India Sports Authority of India MyGovIndia Press Information Bureau - PIB, Government of India

Address

5th Floor, Deendayal Antyoday Bhawan, CGO Complex
New Delhi
110003

Opening Hours

Monday 9am - 5pm
Tuesday 9am - 5pm
Wednesday 9am - 5pm
Thursday 9am - 5pm
Friday 9am - 5pm

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Department of Empowerment of Persons with Disabilities, MSJE posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Shortcuts

Share