Rural Development Department, Government of Bihar

Rural Development Department, Government of Bihar This is an official page of Rural Development Department (Gramin Vikash Vibhag), Government of Bihar

02/06/2026

जीवन कभी-कभी ऐसी चुनौतियाँ सामने लाता है, जो किसी भी व्यक्ति को तोड़ सकती हैं। पति के निधन के बाद मुजफ्फरपुर की गुड़िया दीदी के सामने भी परिवार की जिम्मेदारियाँ और भविष्य की चिंताएँ पहाड़ बनकर खड़ी थीं। उस कठिन दौर में जब उम्मीद की किरण धुंधली पड़ती दिखाई दे रही थी, तब जीविका ने उनका हाथ थामा और उन्हें आगे बढ़ने का संबल दिया।

जीविका से जुड़कर गुड़िया दीदी ने अपनी पारंपरिक सुजनी कला को नई पहचान दी। वर्षों से संजोया गया हुनर उनके आत्मनिर्भर बनने का माध्यम बन गया।





02/06/2026

कहते हैं सपनों की कोई उम्र नहीं होती। नालंदा की निभा दीदी ने यह साबित कर दिखाया है कि यदि हौसले बुलंद हों, तो जीवन की नई शुरुआत किसी भी उम्र में की जा सकती है।

50 वर्ष की उम्र के बाद जीविका से जुड़कर निभा दीदी ने न केवल आत्मनिर्भरता की राह पकड़ी, बल्कि अपने परिवार को भी आर्थिक और सामाजिक रूप से सशक्त बनाया। जो जीवन कभी चुनौतियों और सीमाओं से घिरा था, आज वही आत्मविश्वास, सम्मान और नई उम्मीदों से भरा हुआ है।

जीविका के सहयोग, सामुदायिक संस्थाओं की शक्ति और अपनी मेहनत के बल पर निभा दीदी ने यह साबित किया कि परिवर्तन की शुरुआत करने के लिए सही अवसर और दृढ़ संकल्प ही पर्याप्त हैं।





E-KYC सत्यापित जॉब कार्ड धारकों के मनरेगा जॉब कार्ड विकसित भारत - जी राम जी के अंतर्गत नए ग्रामीण रोजगार गारंटी कार्ड जा...
01/06/2026

E-KYC सत्यापित जॉब कार्ड धारकों के मनरेगा जॉब कार्ड विकसित भारत - जी राम जी के अंतर्गत नए ग्रामीण रोजगार गारंटी कार्ड जारी होने तक वैध रहेंगे।





जिला जल एवं स्वच्छता समिति, भोजपुर द्वारा "स्वच्छ गांव, सुरक्षित जलवायु" अभियान की शुरुआत की गई। कार्यक्रम का शुभारंभ प्...
01/06/2026

जिला जल एवं स्वच्छता समिति, भोजपुर द्वारा "स्वच्छ गांव, सुरक्षित जलवायु" अभियान की शुरुआत की गई। कार्यक्रम का शुभारंभ प्रभारी उप विकास आयुक्त डॉ. बलदेव चौधरी द्वारा दीप प्रज्वलित कर किया गया। बैठक में अभियान के सफल संचालन हेतु चर्चा की गई तथा ठोस अपशिष्ट प्रबंधन नियमावली 2026 के कार्यान्वयन पर चर्चा की गई।





 #स्वच्छ_गाँव_सुरक्षित_जलवायु SWM Rules 2026 के प्रभावी क्रियान्वयन तथा स्वच्छ एवं स्वस्थ पर्यावरण निर्माण हेतु "स्वच्छ ...
01/06/2026

#स्वच्छ_गाँव_सुरक्षित_जलवायु
SWM Rules 2026 के प्रभावी क्रियान्वयन तथा स्वच्छ एवं स्वस्थ पर्यावरण निर्माण हेतु "स्वच्छ गाँव–सुरक्षित जलवायु अभियान" का शुभारंभ किया गया है।
आइए, इस अभियान का हिस्सा बनें और समुदाय आधारित सहभागिता के माध्यम से स्वच्छता, कचरा प्रबंधन एवं पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा दें।





जीविका दीदियाँ कलस्टर में करेंगी रसायनमुक्त खेती     Saharsa District Administration
01/06/2026

जीविका दीदियाँ कलस्टर में करेंगी रसायनमुक्त खेती






Saharsa District Administration

01/06/2026

नीरा : प्राकृतिक पोषण और जीविकोपार्जन का संगम।

ताड़ के पेड़ों से मिलने वाला प्राकृतिक पेय नीरा न सिर्फ स्वास्थ्य के लिए लाभकारी है, बल्कि ग्रामीण परिवारों के लिए रोजगार और आय का भी सशक्त माध्यम बन रहा है।
पोषक तत्वों से भरपूर नीरा शरीर को ऊर्जा और पोषण प्रदान करता है, वहीं इसकी बिक्री से पेड़ मालिकों और नीरा संग्रहकर्ताओं को आर्थिक लाभ मिलता है।





आइये जानते हैं क्या है चेक डैम-चेक डैम वर्षा जल को रोककर भूजल स्तर बढ़ाने, मिट्टी के कटाव को रोकने और सिंचाई के लिए पानी...
01/06/2026

आइये जानते हैं क्या है चेक डैम-

चेक डैम वर्षा जल को रोककर भूजल स्तर बढ़ाने, मिट्टी के कटाव को रोकने और सिंचाई के लिए पानी उपलब्ध कराने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है।

✅ भूजल रिचार्ज में वृद्धि
✅ किसानों को सिंचाई की बेहतर सुविधा
✅ मृदा संरक्षण
✅ पशुओं के लिए जल उपलब्धता
✅ हरियाली और पर्यावरण संरक्षण
✅ सूखे की स्थिति से निपटने में सहायता

जल संरक्षण की दिशा में चेक डैम एक सरल, किफायती और टिकाऊ समाधान है, जो ग्रामीण विकास और कृषि समृद्धि में महत्वपूर्ण योगदान देता है।

जल-जीवन-हरियाली,तभी होगी खुशहाली




01/06/2026



देखिए मई माह में लोहिया स्वच्छ बिहार अभियान द्वारा किए गए स्वच्छता और जन-जागरूकता से जुड़े कार्यों की प्रमुख झलकियां।




01/06/2026

आइए देखिए "मिस सैनिटेशन की स्वच्छता सीख" और जानिए कि स्वच्छ और स्वस्थ समाज के लिए सैनिटरी वेस्ट का सही निपटान क्यों ज़रूरी है।

Together for
Together for a



Address

Old Secretariat
New Patna Colony
800015

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Rural Development Department, Government of Bihar posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Share