Gopal Narayan Singh

Call Directions Website Contact the organization

Gopal Narayan Singh page of Gopal Narayan Singh - Former Member of Parliament, Rajya Sabha & Former State President – Bharatiya Janata Party Bihar, India.

देश के यशस्वी प्रधानमंत्री श्री Narendra Modi जी 21 नवंबर को आ रहे हैं बिहार!वैशाली जिले के जन्दाहा-राजापाकर औद्योगिक क्...
16/11/2026

देश के यशस्वी प्रधानमंत्री श्री Narendra Modi जी 21 नवंबर को आ रहे हैं बिहार!

वैशाली जिले के जन्दाहा-राजापाकर औद्योगिक क्षेत्र से बिहार को मिलेगी विकास परियोजनाओं की बड़ी सौगात। माननीय प्रधानमंत्री जी विभिन्न विकास योजनाओं का उद्घाटन, शिलान्यास एवं शुभारंभ करेंगे।

आइए, इस ऐतिहासिक अवसर के साक्षी बनें!

बिहार सरकार में माननीय मुख्यमंत्री श्री सम्राट चौधरी जी, आपको जन्मदिवस की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं!प्रभु श्रीराम जी स...
16/11/2026

बिहार सरकार में माननीय मुख्यमंत्री श्री सम्राट चौधरी जी, आपको जन्मदिवस की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं!

प्रभु श्रीराम जी से प्रार्थना है कि आपको उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु एवं जनसेवा के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय रहने की शक्ति प्रदान करें।

Samrat Choudhary

लोक-आस्था एवं सूर्योपासना के महापर्व छठ के पावन समापन अवसर पर उदीयमान भगवान भास्कर को अर्घ्य अर्पित करने के पर्व ‘उषा अर...
16/11/2026

लोक-आस्था एवं सूर्योपासना के महापर्व छठ के पावन समापन अवसर पर उदीयमान भगवान भास्कर को अर्घ्य अर्पित करने के पर्व ‘उषा अर्घ्य एवं पारण’ की समस्त देशवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं!

भगवान सूर्यदेव एवं छठी मैया से प्रार्थना है कि सभी के जीवन में सुख, समृद्धि, आरोग्य और खुशहाली का संचार करें।

जय छठी मैया! 🙏

महान आदिवासी जननायक, स्वतंत्रता संग्राम के अमर सेनानी एवं जनजातीय अस्मिता के प्रतीक भगवान बिरसा मुंडा जी की जयंती पर उन्...
15/11/2026

महान आदिवासी जननायक, स्वतंत्रता संग्राम के अमर सेनानी एवं जनजातीय अस्मिता के प्रतीक भगवान बिरसा मुंडा जी की जयंती पर उन्हें कोटि-कोटि नमन!

मातृभूमि, समाज और जनजातीय अधिकारों की रक्षा के लिए उनका अदम्य साहस, संघर्ष एवं बलिदान सदैव देशवासियों को प्रेरणा देता रहेगा।

धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा जी का त्यागमय जीवन और राष्ट्र के प्रति उनका समर्पण भारतीय इतिहास में सदैव स्वर्णाक्षरों में अंकित रहेगा।

लोक आस्था, पवित्रता, श्रद्धा एवं सूर्य उपासना के महापर्व छठ पूजा के पावन अवसर पर संध्या अर्घ्य की समस्त देश एवं प्रदेशवा...
15/11/2026

लोक आस्था, पवित्रता, श्रद्धा एवं सूर्य उपासना के महापर्व छठ पूजा के पावन अवसर पर संध्या अर्घ्य की समस्त देश एवं प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई एवं मंगलमय शुभकामनाएँ।

अस्ताचलगामी सूर्यदेव को अर्घ्य अर्पित करने का यह पावन क्षण सभी के जीवन में सुख, शांति, उत्तम स्वास्थ्य एवं समृद्धि लेकर आए। छठी मैया और भगवान भास्कर की असीम कृपा सभी पर सदैव बनी रहे।

जय छठी मैया! 🙏

आज से एक वर्ष पूर्व औरंगाबाद सदर की देवतुल्य जनता ने अपने विश्वास और आशीर्वाद से एक नई जिम्मेदारी सौंपी थी। यह अवसर केवल...
14/11/2026

आज से एक वर्ष पूर्व औरंगाबाद सदर की देवतुल्य जनता ने अपने विश्वास और आशीर्वाद से एक नई जिम्मेदारी सौंपी थी। यह अवसर केवल एक जनप्रतिनिधि की जीत का नहीं, बल्कि वर्षों से जनता के बीच बने विश्वास, संस्कारों और सेवा के संकल्प की निरंतरता का भी प्रतीक है।

एक पिता के रूप में मेरे लिए यह अत्यंत भावुक और गौरवपूर्ण क्षण है कि जनता ने मेरे पुत्र को अपना प्रतिनिधि चुनकर क्षेत्र की सेवा का अवसर दिया। यह विश्वास उसके लिए सम्मान के साथ-साथ एक बड़ी जिम्मेदारी भी है।

औरंगाबाद सदर की समस्त देवतुल्य जनता, समर्पित कार्यकर्ताओं एवं शुभचिंतकों का हृदय से आभार, जिन्होंने इस यात्रा में अपना स्नेह, सहयोग और आशीर्वाद बनाए रखा।

मेरी यही कामना है कि जनसेवा का यह सफर निरंतर आगे बढ़े और औरंगाबाद सदर विकास एवं जनकल्याण के नए आयाम स्थापित करे।

सभी का हृदय से आभार एवं अभिनंदन। 🙏

Trivikram Narayan Singh

बाल दिवस के इस खास अवसर पर देश एवं प्रदेश के सभी नन्हे-मुन्ने बच्चों को हृदय की अनंत गहराइयों से हार्दिक बधाई एवं ढेरों ...
14/11/2026

बाल दिवस के इस खास अवसर पर देश एवं प्रदेश के सभी नन्हे-मुन्ने बच्चों को हृदय की अनंत गहराइयों से हार्दिक बधाई एवं ढेरों शुभकामनाएं!

बच्चों की खिलखिलाती मुस्कान में ही हमारे समाज की खुशियां और देश के उज्ज्वल भविष्य की उम्मीदें बसती हैं। उनका मासूम बचपन, अनगिनत सपने और आंखों में पलते अरमान ही आने वाले कल की सबसे खूबसूरत तस्वीर हैं।

आइए, हम सब मिलकर यह संकल्प लें कि हर बच्चे को प्यार, सुरक्षा, अच्छी शिक्षा और आगे बढ़ने के समान अवसर मिलें।

लोक आस्था, पवित्रता, त्याग और अटूट श्रद्धा के महापर्व छठ पूजा के द्वितीय अनुष्ठान खरना पूजा की समस्त प्रदेशवासियों एवं द...
14/11/2026

लोक आस्था, पवित्रता, त्याग और अटूट श्रद्धा के महापर्व छठ पूजा के द्वितीय अनुष्ठान खरना पूजा की समस्त प्रदेशवासियों एवं देशवासियों को हार्दिक बधाई एवं मंगलमय शुभकामनाएँ।

आस्था और समर्पण से परिपूर्ण यह पावन पर्व सभी के जीवन में सुख, शांति, समृद्धि एवं खुशहाली लेकर आए। छठी मैया और भगवान सूर्यदेव की असीम कृपा सभी पर बनी रहे तथा प्रत्येक परिवार की मनोकामनाएँ पूर्ण हों।

छठी मैया सबके जीवन को सुख, समृद्धि और खुशियों के प्रकाश से आलोकित करें।

जय छठी मैया! 🙏

महापर्व छठ पूजा के प्रथम दिन ‘नहाय-खाय’ की हार्दिक शुभकामनाएं।भगवान सूर्य और छठी मैया सभी के जीवन को सुख, शांति, आरोग्य ...
13/11/2026

महापर्व छठ पूजा के प्रथम दिन ‘नहाय-खाय’ की हार्दिक शुभकामनाएं।

भगवान सूर्य और छठी मैया सभी के जीवन को सुख, शांति, आरोग्य एवं समृद्धि से आलोकित करें।

।। जय छठी मैया।। 🙏

भगवान श्रीकृष्ण और माता सुभद्रा के पवित्र स्नेह की परंपरा से जुड़ा भाई दूज का यह पर्व भाई-बहन के अटूट प्रेम, विश्वास और ...
11/11/2026

भगवान श्रीकृष्ण और माता सुभद्रा के पवित्र स्नेह की परंपरा से जुड़ा भाई दूज का यह पर्व भाई-बहन के अटूट प्रेम, विश्वास और समर्पण का प्रतीक है। इस पावन अवसर पर हर बहन अपने भाई के माथे पर तिलक लगाकर उसकी लंबी आयु, सुख-समृद्धि और खुशहाल जीवन की मंगलकामना करती है।

भाई-बहन के प्रेम और आत्मीयता के इस पावन पर्व भाई दूज की समस्त देश एवं प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ।

ईश्वर से प्रार्थना है कि हर भाई-बहन का रिश्ता सदैव प्रेम, विश्वास और खुशियों से परिपूर्ण रहे।

Address

New

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Gopal Narayan Singh posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Contact The Organization

Send a message to Gopal Narayan Singh:

Shortcuts

Share

Nearby government services