Mahendra Prasad Mehta IRTS

Mahendra Prasad Mehta IRTS Contact information, map and directions, contact form, opening hours, services, ratings, photos, videos and announcements from Mahendra Prasad Mehta IRTS, Social service, Dahopatti, Nirmali.

मै किसान का बेटा हूँ। बहुत गरीबी में बचपन बिता। किसान का बेटा होने के नाते वह सब काम करना पडा था जो एक गरीब किसान को करना पडता है । फिर भी कठीन मेहनत करके देश की सबसे बडी परीक्षा पास किया । सरकारी सेवा के बाद अब जनता की सेवा करना चाहता हूँ ।

23/01/2026

आप सभी को सरस्वती पूजा की हार्दिक शुभकामना । शांतिपूर्ण तरीक़े से माँ सरस्वती की पूजा अर्चना करें और उनका आशीर्वाद प्राप्त करें । आप सभी के जीवन में ख़ुशियाँ आएँ, यही प्रार्थना है उनसे । धन्यवाद 🌹🌹🙏🙏

10/01/2026

नीचे दिये गए मेसेज को ध्यान से पढ़ें । मेरा फ़ोटो सहित फ़ेसबुक प्रोफ़ाइल है जो कि नीचे पोस्ट किया है, इस profile से फ़ेसबुक चलाने वाले ने मेरे एक मित्र को मेसेज किया है जो आप खुद पढ़ सकते हैं । इसके पहले भी इस आदमी ने जबलपुर के मेरे एक परिचित को डेढ़ लाख रुपए का धोखा दे चुका है और पुनः अब आज एक दूसरे व्यक्ति को नीचे वाला मेसेज किया है । आप सभी को यह बताना चाहता हूँ कि आप लोगों में से अधिकतर लोगों का मोबाइल नम्बर मेरे पास है और इसलिए मैं किसी से उनका मोबाइल नम्बर फ़ेसबुक पर नहीं माँगता हूँ । अंतिम बार आप सभी से अनुरोध है कि कृपया नीचे दिए गए फ़ेसबुक profile से आप बाहर निकल जाए वरना आपको यह व्यक्ति कभी भी मेरा नाम लेकर कोई लाभ लेने या आपको धोखा देने का काम कर सकता है । धन्यवाद
MP Mehta IRTS
Ex pccm railway

06/01/2026

परम आदरणीय शकुनी चौधरी जी, बिहार सरकार के पूर्व स्वास्थ्य मंत्री को उनके 90 वें जन्मदिन पर हार्दिक बधाई एवं अनंत शुभकामनाएँ । ईश्वर आपको हमेशा स्वस्थ और सुखी रखें तथा दीर्घायु जीवन प्रदान करें यही ईश्वर से प्रार्थना करता हूँ । फौजी जीवन से वापसी करने के बाद आप राजनीति में सक्रिय हुए और तारापूर को अपना करम भूमि बनाया । आपका राजनीतिक जीवन बहुत ही शानदार और गौरवपूर्ण रहा है ।राजनीति की शुरुआत से लेकर आप लगातार तारापुर विधानसभा क्षेत्र के विधायक रहे हैं और कालांतर में खगड़िया संसदीय क्षेत्र के सांसद भी रहे हैं । बिहार सरकार में स्वास्थ्य मंत्री भी रहे हैं । फौजी होने के नाते आप हमेशा एक कर्मठ, ईमानदार, संघर्षशील और जुझारू व्यक्ति के रूप में अपनी पहचान बना पाने में कामयाब रहे और कभी भी किसी भी विषम परिस्थितियों में भी अपने वसूलों से डिगे नहीं । निरन्तर ज़मीन से जुड़े रहने के कारण आप अपने क्षेत्र विशेष में ही नहीं बल्कि पूरे बिहार की राजनीति में अपना एक अलग पहचान बना चुके हैं और आपका व्यक्तित्व पूर्णतः निष्कलंक और दाग़ रहित रहा है । यही कारण है कि आज हर दल के लोग बड़े ही आदर और सम्मान से आपका नाम लेते हैं, किसी ने कभी भी आपके चरित्र पर उँगली नहीं उठाई । यही आपकी सबसे बड़ी उपलब्धि है । आपने राजनीति में जो कुछ भी हासिल किया है वह सब अपने संघर्ष और परिश्रम से क्योंकि राजनीति आपको विरासत में नहीं मिली थी बल्कि आपने स्वयं राजनीति की कठिन राहों पर चलकर अपने लिए वह मुकाम हासिल किया जो बहुत लोगों के लिए एक मिसाल बन कर उभरा है । आपका गौरवपूर्ण राजनीतिक सफ़र बिहार की राजनीति में आने वाली पीढ़ियों को हमेशा प्रभावित और प्रेरित करता रहेगा । पुनः आपको जन्मदिन की हार्दिक शुभकामना और कोटिशः नमन ।
🙏🙏🌹🌹🌹🌹🌹🌹🌹🌹🌹🌹🌹

अब वक्त है बदलाव को मत से मुकाम देने का,इस बार वोट, अपने बच्चों के भविष्य के लिए!जन सुराज के साथ बदलें बिहार की दिशा!   ...
06/10/2025

अब वक्त है बदलाव को मत से मुकाम देने का,
इस बार वोट, अपने बच्चों के भविष्य के लिए!
जन सुराज के साथ बदलें बिहार की दिशा!

06/10/2025

जो लोग बिहार को लूट रहे हैं उन्हें छोड़ेंगे नहीं!!

आप सभी को कोजागरा पूर्णिमा की हार्दिक शुभकामनाएं। माँ लक्ष्मी की कृपा और चंद्रदेव की शीतल चाँदनी आपके जीवन में असीम सुख,...
06/10/2025

आप सभी को कोजागरा पूर्णिमा की हार्दिक शुभकामनाएं। माँ लक्ष्मी की कृपा और चंद्रदेव की शीतल चाँदनी आपके जीवन में असीम सुख, सौभाग्य और समृद्धि का प्रकाश फैलाए।
मिथिला की परंपरा, श्रद्धा और सौंदर्य से ओतप्रोत यह लोकपर्व हर घर में खुशियों की कोजागरी जगाए।

आप सभी को शरद पूर्णिमा की हार्दिक शुभकामनाएं।इस पूर्ण चंद्र की शीतल चाँदनी आपके जीवन को उज्ज्वल करे, मन को निर्मलता प्रद...
06/10/2025

आप सभी को शरद पूर्णिमा की हार्दिक शुभकामनाएं।
इस पूर्ण चंद्र की शीतल चाँदनी आपके जीवन को उज्ज्वल करे, मन को निर्मलता प्रदान करे, और आपके कर्मपथ को नई ऊँचाइयों एवं समृद्धि से आलोकित करे।
ईश्वर करें — सोलह कलाओं से युक्त यह रात्रि आपके परिवार में सुख, प्रेम और वैभव की अविरल धारा प्रवाहित करे।

04/10/2025

जनता का आशीर्वाद, जनता की सेवा
यदि जनता ने मुझे मौका दिया, तो मेरा वेतन और साधन पूरी तरह से गरीब जनता की भलाई और उनके बच्चों की पढ़ाई में समर्पित रहेगा।

Address

Dahopatti
Nirmali
847452

Website

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Mahendra Prasad Mehta IRTS posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Share

Category