अपना हाईड पार्क

अपना हाईड पार्क यहाँ सिर्फ हाईड पार्क से सम्बंधित सुचना, अपडेट, निवासियों से सबंधित जानकारी ही साझा की जाएगी !

**📢 महत्वपूर्ण अपडेट – Hyde Park निवासियों के लिए**प्रिय निवासियों,आज **SDM द्वारा पुनः Fresh Election Order** जारी कर द...
27/07/2026

**📢 महत्वपूर्ण अपडेट – Hyde Park निवासियों के लिए**

प्रिय निवासियों,

आज **SDM द्वारा पुनः Fresh Election Order** जारी कर दिया गया है। इसके साथ ही चुनाव प्रक्रिया को आगे बढ़ाने का मार्ग और अधिक स्पष्ट हो गया है।

इसके अतिरिक्त, जैसा कि आप सभी जानते हैं, हाल ही में **माननीय उच्च न्यायालय द्वारा संबंधित रिट याचिका (Writ Petition) को भी खारिज (Dismiss)** कर दिया गया था। यह उन सभी निवासियों के लिए एक महत्वपूर्ण कानूनी विकास है जो लंबे समय से पारदर्शी एवं वैध चुनाव प्रक्रिया की प्रतीक्षा कर रहे थे।

अब उपलब्ध आदेशों के आधार पर चुनाव प्रक्रिया आगे बढ़ने की उम्मीद है। सभी निवासियों से अनुरोध है कि वे किसी भी प्रकार की अफवाहों या भ्रामक जानकारी से बचें और केवल सक्षम प्राधिकरणों एवं न्यायालयों द्वारा जारी आधिकारिक आदेशों पर ही विश्वास करें।

CAM Fund अन्य वित्तीय मामलों से संबंधित जांच एवं आवश्यक कार्रवाई DM NOIDA & DYR द्वारा नियमानुसार की जाएगी।

**सभी संबंधित आदेश इस संदेश के साथ संलग्न हैं। कृपया उन्हें अवश्य पढ़ें और सही जानकारी अन्य निवासियों तक भी पहुँचाएँ।**

📢 जरूरी सूचना – सभी Hyde Park निवासियों के लिएप्रिय निवासियों,यह वीडियो आप सभी के लिए देखना अत्यंत आवश्यक है।इस वीडियो म...
25/07/2026

📢 जरूरी सूचना – सभी Hyde Park निवासियों के लिए

प्रिय निवासियों,

यह वीडियो आप सभी के लिए देखना अत्यंत आवश्यक है।

इस वीडियो में सभी संबंधित दस्तावेज़, न्यायालय के आदेश एवं तथ्यात्मक जानकारी साझा की गई है। इन्हीं दस्तावेज़ों से स्पष्ट होगा कि AAGAZ समूह के सुजीत कुमार, अतुल राय, अमित गुप्ता एवं दिनेश द्वारा लगातार यह गलत जानकारी फैलाई जा रही है कि वे चुनाव करवाना चाहते हैं।

वास्तविकता यह है कि जिन सभी मामलों में Deputy Registrar, DM एवं SDM ने Kalateet AOA को अवैध घोषित करते हुए चुनाव प्रक्रिया शुरू करने के आदेश दिए, उन्हीं मामलों में ये लोग स्वयं Petitioner (शिकायतकर्ता) रहे हैं। यदि संबंधित प्राधिकरण चुनाव कराने का आदेश पहले ही दे चुके थे, तो बार-बार न्यायालय जाने की आवश्यकता क्या थी? और उसके बाद निवासियों को यह बताना कि वे चुनाव करवाना चाहते हैं, तथ्यों से मेल नहीं खाता।

अब सभी निवासियों के लिए एक महत्वपूर्ण एवं सकारात्मक सूचना।

इस बार जब ये लोग High Court गए, तब पहली बार हमारी ओर से भी अधिवक्ता ने न्यायालय में प्रभावी रूप से पक्ष रखा। दोनों पक्षों की सुनवाई के बाद माननीय उच्च न्यायालय ने इनकी याचिका (Appeal/Petition) को खारिज (Dismiss) कर दिया।

माननीय न्यायालय के आदेश की प्रति एवं सभी संबंधित दस्तावेज़ आपके संदर्भ के लिए इस संदेश के साथ संलग्न हैं।

आप सभी से अनुरोध है कि किसी भी अफवाह या भ्रामक जानकारी पर विश्वास करने से पहले कृपया इस वीडियो और संलग्न दस्तावेज़ों को अवश्य देखें तथा सत्य तथ्यों के आधार पर अपनी राय बनाएं।

प्रिय निवासियों,रविवार को KALATIT AOA द्वारा बुलाई गई बैठक के संबंध में हमने चुनाव अधिकारी/जिला पूर्ति अधिकारी से संपर्क...
27/06/2026

प्रिय निवासियों,

रविवार को KALATIT AOA द्वारा बुलाई गई बैठक के संबंध में हमने चुनाव अधिकारी/जिला पूर्ति अधिकारी से संपर्क किया।

हमें जानकारी मिली कि:
1. चुनाव अधिकारी को इस बैठक की कोई सूचना नहीं दी गई है।
2. सक्षम प्राधिकारी द्वारा चुनाव प्रक्रिया पहले ही शुरू की जा चुकी है, इसलिए KALATIT AOA को समानांतर चुनाव कराने का अधिकार नहीं है।
3. यदि KALATIT AOA द्वारा गलत तरीके से चुनाव कराया जाता है, तो उसे कानूनी मान्यता नहीं मिलेगी और सोसायटी का चुनाव अनावश्यक विवाद में फंस सकता है।
4. इस संबंध में चुनाव अधिकारी ने ऐसी बैठक/चुनाव प्रक्रिया रोकने के लिए KALATIT AOA के अध्यक्ष एवं सचिव को नोटिस जारी किया है।

सभी निवासियों से अनुरोध है कि केवल सक्षम प्राधिकारी की निगरानी में होने वाली आधिकारिक चुनाव प्रक्रिया का ही समर्थन करें, ताकि निष्पक्ष और वैध चुनाव सुनिश्चित हो सके। अगर ऐसा नहीं होता है तो Hyde Park में फिर कभी चुनाव नहीं हो पाएगा।

सभी Hyde Park Residents के लिए महत्वपूर्ण सूचना — सत्य की जीत हुईप्रिय रेजिडेंट्स,आख़िरकार SDM का अंतिम आदेश आ गया है और...
24/05/2026

सभी Hyde Park Residents के लिए महत्वपूर्ण सूचना — सत्य की जीत हुई

प्रिय रेजिडेंट्स,

आख़िरकार SDM का अंतिम आदेश आ गया है और एक बार फिर यह साफ़ हो गया है कि तथाकथित AAGAZ AOA गैंग की वैधता समाप्त हो चुकी है**। SDM द्वारा स्पष्ट रूप से आदेश दिया गया है कि 01.12.2024 के चुनाव निरस्त (Cancel) किए जाते हैं और अब नए सिरे से Fresh Election कराए जाएंगे।

ध्यान देने वाली बात यह है कि:

✅ ये लोग 4–5 बार हाईकोर्ट गए, लेकिन हर बार राहत नहीं मिली।
✅ Deputy Registrar के पास भी 2 बार इनकी तथाकथित AOA को अवैध/अनियमित माना गया।
✅ और अब High Court के निर्देशों के बाद SDM ने भी दोबारा स्पष्ट कर दिया कि यह AOA वैध नहीं है और Fresh Election होंगे।

पिछले लगभग 2 सालों से Hyde Park के residents किस तरह परेशान हुए, यह किसी से छिपा नहीं है। CAM का पैसा society के विकास, maintenance और residents की सुविधाओं पर लगने के बजाय वकीलों, कोर्ट केसों और अपनी कथित गड़बड़ियों को बचाने में खर्च किया गया, ताकि सवाल पूछने वालों की आवाज़ दबाई जा सके।

लेकिन एक बात हमेशा याद रखिए — “सत्य को दबाया जा सकता है, हराया नहीं जा सकता।”
सच की जीत में समय लग सकता है, लेकिन अंत में जीत सत्य और residents की एकता की ही होती है।

🙏 आप सभी से निवेदन है कि वीडियो पूरा ज़रूर देखें और साथ में शेयर किए जा रहे supporting documents भी ध्यान से पढ़ें, ताकि आपको पूरे मामले की सच्चाई और पिछले 2 वर्षों की वास्तविकता स्पष्ट रूप से समझ आ सके।

Hyde Park अब डर, भ्रम और निजी हितों से नहीं — transparency, accountability और residents की आवाज़ से चलेगा।

सत्यमेव जयते। ✌️

⚠️ Important for All Hyde Park Residents ⚠️Multiple government inspection reports have raised serious concerns regarding...
13/05/2026

⚠️ Important for All Hyde Park Residents ⚠️

Multiple government inspection reports have raised serious concerns regarding the condition and safety of Hyde Park Sector-78.

🚨 Fire Safety Issues Reported

• Fire pipelines damaged at several locations
• Fire alarm & detector systems non-functional
• Basement smoke exhaust systems not working properly
• Serious maintenance deficiencies observed during inspection

⚠️ STP Issues Reported

• Inlet flow meter non-functional
• Permanent bypass line operational
• Concerns regarding untreated sewage discharge
• Extremely low treated water reuse

Serious Questions Residents Must Ask ?

• Where has residents’ maintenance money gone in the last 2–2.5 years?
• If lakhs/Cr. Rs. were spent on Fire Safety & STP work, why are major deficiencies still appearing in government audits?
• Why were residents repeatedly told everything is fine?
• Why is there no complete transparency from AOA?

Dear Residents,Society fire safety को लेकर गंभीर जानकारी सामने आई है।यह किसी व्यक्ति के खिलाफ नहीं, residents की safety,...
22/04/2026

Dear Residents,
Society fire safety को लेकर गंभीर जानकारी सामने आई है।

यह किसी व्यक्ति के खिलाफ नहीं, residents की safety, transparency और accountability का मुद्दा है.
अगर fire department notice आया था, तो owners को statutory risk disclosure क्यों नहीं किया गया?
फायर विभाग ने निरीक्षण किया

दिनांक 13.03.2024 के आसपास फायर विभाग ने सोसाइटी का निरीक्षण किया। उसमें कई गंभीर कमियाँ मिलीं:

मिली कमियाँ:
Smoke management system खराब / बंद
Fire extinguishers standards के अनुसार नहीं
Hose reel pipes में nozzle नहीं
Fire alarm system बंद / non-functional
Public announcement system खराब
Sprinkler system खराब
Hydrant / riser / water लाइन सिस्टम खराब
कई fire safety systems काम नहीं कर रहे
उसके बाद नोटिस भेजे गए:
Notice u/s 29(1) dated 13.03.2024
Notice u/s 29(6) dated 28.03.2024

अब क्या हुआ?

क्योंकि सुधार नहीं हुआ, इसलिए Agnishaman Adhikari Yogendra Chaurasiya ने कोर्ट (ACJM Gautam Buddh Nagar) में मामला दायर किया है।

हाईड पार्क के सभी निवासियों के लिए राहत की खबरमाननीय उप-जिलाधिकारी (सदर) द्वारा दिसंबर में हुए चुनाव को निरस्त करते हुए ...
21/04/2026

हाईड पार्क के सभी निवासियों के लिए राहत की खबर

माननीय उप-जिलाधिकारी (सदर) द्वारा दिसंबर में हुए चुनाव को निरस्त करते हुए पुनः चुनाव कराने हेतु जिला पूर्ति अधिकारी को निर्देश दिए गए हैं। आदेश के अनुसार 𝟏 माह के भीतर चुनाव संपन्न कराए जाएंगे।

आदेश के मुख्य बिंदु इस प्रकार हैं:
𝟏. जिला पूर्ति अधिकारी द्वारा 𝟏 माह के अंदर चुनाव कराए जाएंगे।
𝟐. दिसंबर 𝟐𝟎𝟐𝟒 की चुनाव समिति को अवैध घोषित किया गया है।
𝟑. 𝟏𝟕.𝟏𝟏.𝟐𝟎𝟐𝟒 की 𝐆𝐁𝐌 की स्थगित बैठक (𝟏𝟖.𝟏𝟏.𝟐𝟎𝟐𝟒) को भी अवैध घोषित किया गया है।

हमारा उद्देश्य स्पष्ट है:
𝟏. सोसाइटी में पारदर्शिता के साथ बायलॉज के अनुसार चुनाव कराए जाएं।
𝟐. वित्तीय पारदर्शिता सुनिश्चित हो।
𝟑. किसी भी निवासी की बिजली जबरन न काटी जाए।
𝟒. बिजली के बिल समय से बिना पेनल्टी के जमा किए जाएं।
𝟓. पानी के बिल का समय पर भुगतान हो और पूरा हिसाब निवासियों को दिया जाए।
𝟔. समय पर ऑडिट हो तथा पारदर्शिता के साथ तिमाही 𝐆𝐁𝐌 आयोजित की जाए।
𝟕. लीगल खर्च के नाम पर धन का दुरुपयोग न हो।

धन्यवाद
टीम हाईड परिवार

08/02/2026

आज रेज़िडेंट्स ने चुप्पी तोड़ी।
Hyde Park Central Park में हुई खुली Resident Meeting में
CAM में अवैध बढ़ोतरी,
फाइनेंशियल ट्रांसपेरेंसी,
लिफ्ट व फायर सेफ्टी
जैसे गंभीर मुद्दों पर सीधी बात रखी गई।

यह लड़ाई किसी व्यक्ति के खिलाफ नहीं,
यह लड़ाई है अधिकार, सुरक्षा और पारदर्शिता की।

जब रेज़िडेंट एकजुट होते हैं, सिस्टम को जवाब देना पड़ता है।

नमस्कार हाइड पार्क निवासियों,इस वीडियो के माध्यम से हम हाइड पार्क के सभी निवासियों को यह बताने का प्रयास कर रहे हैं कि क...
28/01/2026

नमस्कार हाइड पार्क निवासियों,

इस वीडियो के माध्यम से हम हाइड पार्क के सभी निवासियों को यह बताने का प्रयास कर रहे हैं कि किस प्रकार एओए में बैठे कुछ व्यक्तियों द्वारा पिछले दो वर्षों के बाद झूठी/फर्जी वित्तीय रिपोर्ट साझा की गई है, जिसमें लगभग ₹𝟭.𝟯𝟱 करोड़ के खर्चों को गायब कर दिया गया है।

अब समय आ गया है कि पिछले तीन वर्षों का पूरा हिसाब उनसे लिया जाए। यह जिम्मेदारी उन सभी की बनती है जो बीते दो वर्षों से एओए की जिम्मेदारी संभाल रहे थे।

जब इनका चार्टर्ड अकाउंटेंट मात्र 𝟕 महीनों की फर्जी रिपोर्ट पर हस्ताक्षर कर सकता है, तो फिर अब तक ऑडिट रिपोर्ट क्यों नहीं बनाई गई ?

जब भी अमित गुप्ता, सुजीत कुमार, अतुल राय और दिनेश नेगी से वित्तीय विवरण मांगा जाता है, तो “ बिल्डर भाग जाएगा ” जैसे बहानों का ड्रामा क्यों शुरू हो जाता है?

सोसाइटी का कुल कॉर्पस फंड कितना था और वर्तमान में कितना शेष है, यह जानना हर निवासी का अधिकार है — फिर इस जानकारी को छुपाया क्यों जा रहा है?
चुनाव समिति की जिम्मेदारी निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव कराने की होती है, फिर फर्जी चुनाव क्यों और किस लाभ के लिए कराए गए?

हम आप सभी के साथ एक गूगल फॉर्म भी साझा कर रहे हैं आप सभी से विनम्र अनुरोध है कि इस वीडियो और Google Form को अपनी सोसाइटी के सभी परिचित निवासियों के साथ साझा करें, ताकि अधिक से अधिक लोग इसमें अपना योगदान दे सकें।

बिलों की समीक्षा के बाद यह स्पष्ट रूप से दिखाई देता है कि लगभग ₹𝟑𝟓 लाख प्रति माह खर्च (𝟒𝐂𝐫. 𝐏𝐞𝐫 𝐘𝐞𝐚𝐫) बढ़ा दिया गया है, और सोसाइटी को बिल्डर से मिला पूरा 𝐈𝐅𝐌𝐒 / 𝐒𝐢𝐧𝐤𝐢𝐧𝐠 𝐅𝐮𝐧𝐝 लगभग समाप्त हो चुका है।

आप सभी के सहयोग की अत्यंत आवश्यकता है।

टीम हाइड परिवार आपको यह बताएगी कि बेहतर सेवाओं के साथ CAM को कुशल, पारदर्शी और प्रभावी तरीके से कैसे प्रबंधित किया जा सकता है।

𝐍𝐨𝐭𝐞- 𝐏𝐥𝐞𝐚𝐬𝐞 𝐟𝐢𝐥𝐥 𝐛𝐞𝐥𝐨𝐰 𝐆𝐨𝐨𝐠𝐥𝐞 𝐟𝐨𝐫𝐦 𝐭𝐨 𝐮𝐧𝐝𝐞𝐫𝐬𝐭𝐚𝐧𝐝 𝐚𝐧𝐝 𝐞𝐯𝐚𝐥𝐮𝐚𝐭𝐞 𝐭𝐡𝐞 𝐂𝐀𝐌.

https://forms.gle/V6o1htT1svcAYtZF9

धन्यवाद
टीम हाइड परिवार

Address

The Hyde Park, Sector 78
Noida
201301

Website

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when अपना हाईड पार्क posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Shortcuts

Share

Category