20/08/2026
सड़क, बिजली, पानी और शिक्षा मांगना गुनाह है क्या?
टटम के बच्चों और अभिभावकों ने 15 अगस्त को सड़क, बिजली, पानी और स्कूल की बेहतर व्यवस्था की मांग को लेकर शांतिपूर्ण आंदोलन किया।
आंदोलन के दौरान विधायक, एसडीएम, तहसीलदार और एसडीओपी सहित प्रशासनिक अधिकारियों ने नौगांव पहुंचकर बच्चों और उनके माता-पिता से बातचीत की। बातचीत के बाद आंदोलन समाप्त भी हो गया।
फिर सवाल उठता है—आखिर बाद में FIR क्यों?
क्या खराब सड़क की शिकायत करना अपराध है?
क्या बिजली और स्ट्रीट लाइट मांगना अपराध है?
क्या बच्चों के लिए बेहतर स्कूल व्यवस्था मांगना अपराध है?
क्या पानी जैसी बुनियादी सुविधा मांगना अपराध है?
जो बच्चे अपनी समस्या लेकर सड़क पर उतरे, उनके सवालों का जवाब FIR से क्यों दिया गया?
पीड़ित बच्चों और अभिभावकों ने FIR रद्द करने की मांग को लेकर छतरपुर पुलिस अधीक्षक को आवेदन भी दिया है।
लोकतंत्र में जनता की आवाज सुनना शासन की जिम्मेदारी है।
समस्या का समाधान होना चाहिए, आवाज दबाने की कोशिश नहीं।
स्वतंत्रता दिवस पर देश आजादी का जश्न मना रहा था और उसी दिन गांव के बच्चे अपनी बुनियादी सुविधाओं के लिए आवाज उठा रहे थे।
अब जनता का सीधा सवाल है—
सड़क मांगना गुनाह है क्या?
बिजली मांगना गुनाह है क्या?
पानी मांगना गुनाह है क्या?
शिक्षा मांगना गुनाह है क्या?
सड़क चाहिए, बिजली चाहिए, पानी चाहिए, बेहतर शिक्षा चाहिए—
यह जनता की मांग है, अपराध नहीं।
#टटम #महाराजपुर #छतरपुर #सड़क #बिजली #पानी #शिक्षा #स्कूल #लोकतंत्र #जनताकीआवाज #नौगांव Malkhan Singh Chouhan - BJP Ajay Singh Yadav Bjp CNBC Awaaz Aaj Tak ABP News MP Breaking News News Tak Zee News the indian news-24 News18 India