BJP Barkakana Mandal

BJP Barkakana Mandal “भारतीय जनता पार्टी, बरकाकाना मंडल का आधिकारिक पेज।
सेवा, सुशासन और गरीब कल्याण के लिए समर्पित।
सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास।”

🦚🪈 जय श्री कृष्ण! 🪈🦚भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव श्रीकृष्ण जन्माष्टमी की आप सभी को हार्दिक शुभकामनाएं। 🙏
04/09/2026

🦚🪈 जय श्री कृष्ण! 🪈🦚
भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव श्रीकृष्ण जन्माष्टमी की आप सभी को हार्दिक शुभकामनाएं। 🙏

“झारखंड-बिहार के बीच वर्षों से लंबित सोन नदी जल बंटवारे के विवाद के समाधान की दिशा में यह ऐतिहासिक पहल स्वागत योग्य है। ...
31/08/2026

“झारखंड-बिहार के बीच वर्षों से लंबित सोन नदी जल बंटवारे के विवाद के समाधान की दिशा में यह ऐतिहासिक पहल स्वागत योग्य है। इससे किसानों, ग्रामीण क्षेत्रों और सिंचाई-पेयजल व्यवस्था को लाभ मिलने की उम्मीद है। इस महत्वपूर्ण पहल एवं मार्गदर्शन के लिए माननीय केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री श्री अमित शाह जी का हार्दिक आभार एवं अभिनंदन। 🙏🇮🇳
— भाजपा बरकाकाना मंडल, झारखंड”
Narendra Modi Amit Shah

हेहल हादसे के बाद पीड़ित परिवारों के साथ खड़े हुए जनप्रतिनिधि, ₹30-₹30 लाख मुआवजे का निर्णयहेहल: मां छिन्नमस्तिका सीमेंट...
23/08/2026

हेहल हादसे के बाद पीड़ित परिवारों के साथ खड़े हुए जनप्रतिनिधि, ₹30-₹30 लाख मुआवजे का निर्णय
हेहल: मां छिन्नमस्तिका सीमेंट एंड इस्पात प्राइवेट लिमिटेड फैक्ट्री में हुए हृदयविदारक हादसे के बाद क्षेत्र में शोक और आक्रोश का माहौल है। हादसे में दिवंगत विनीत महतो, ओम कुमार पांडेय एवं संजीव केसरी के परिवारों के प्रति संवेदना व्यक्त करते हुए जनप्रतिनिधियों ने पीड़ित परिवारों के साथ खड़े रहने का भरोसा दिया है।
माननीय विधायक श्री रोशनलाल चौधरी, भाजपा जिला अध्यक्ष संजीव कुमार बाबला, भाजपा बरकाकाना मंडल अध्यक्ष नूतन कुमार महतो एवं आजसू जिला अध्यक्ष दिलीप दांगी ने पीड़ित परिवारों और स्थानीय ग्रामीणों की मांगों को गंभीरता से उठाते हुए न्यायपूर्ण सहायता और सम्मानजनक राहत की आवश्यकता पर जोर दिया।
हादसे को लेकर प्रशासन एवं फैक्ट्री प्रबंधन से निष्पक्ष जांच कर जिम्मेदारी तय करने, सुरक्षा व्यवस्था की व्यापक समीक्षा करने तथा भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकने के लिए ठोस कदम उठाने की मांग की गई है।
बैठक एवं चर्चा के बाद तीनों मृतकों के परिजनों को ₹30-₹30 लाख मुआवजा राशि उपलब्ध कराने का निर्णय लिया गया। इसे संकट की घड़ी में परिवारों को संबल देने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल बताया गया है।
जनप्रतिनिधियों ने स्पष्ट किया कि श्रमिकों की सुरक्षा, स्थानीय लोगों का सम्मान और मानवीय संवेदनाएं सर्वोच्च प्राथमिकता होनी चाहिए। पीड़ित परिवारों को न्याय दिलाने और सुरक्षा मानकों को मजबूत कराने की दिशा में हरसंभव सहयोग का भरोसा भी दिया गया।
दिवंगत आत्माओं को विनम्र श्रद्धांजलि एवं शोकाकुल परिवारों के प्रति गहरी संवेदना।

22/08/2026

प्रदर्शन कर रहे छात्रों पर JMM कार्यकर्ताओं द्वारा प्रशासन की मौजूदगी में कथित रूप से डंडों से मारपीट किए जाने का आरोप सामने आया है। छात्रों का सवाल है—जब मौके पर प्रशासन मौजूद था, तो ऐसी स्थिति क्यों बनने दी गई? लोकतंत्र में अपनी मांगों को लेकर प्रदर्शन कर रहे छात्रों की आवाज़ को दबाने के बजाय सरकार को उनकी मांगों पर जवाब देना चाहिए। आखिर छात्रों को न्याय कब मिलेगा और यह कथित दमन कब रुकेगा?

भारतीय जनता पार्टी के माननीय राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री नितिन नबीन जी द्वारा झारखंड के प्रदेश उपाध्यक्ष एवं राज्यसभा सांसद ड...
17/08/2026

भारतीय जनता पार्टी के माननीय राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री नितिन नबीन जी द्वारा झारखंड के प्रदेश उपाध्यक्ष एवं राज्यसभा सांसद डॉ. प्रदीप वर्मा जी को भाजपा का राष्ट्रीय मंत्री नियुक्त किए जाने पर भाजपा बरकाकाना मंडल की ओर से हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं।
हमें विश्वास है कि आपके नेतृत्व, अनुभव और संगठनात्मक क्षमता से पार्टी को नई मजबूती मिलेगी तथा झारखंड की आवाज़ राष्ट्रीय स्तर पर और सशक्त होगी। 🇮🇳🪷

भारत रत्न, पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी जीअटल जी का जीवन राष्ट्रहित, लोकतंत्र, सुशासन और देशसेवा के लिए समर्पित...
16/08/2026

भारत रत्न, पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी जी
अटल जी का जीवन राष्ट्रहित, लोकतंत्र, सुशासन और देशसेवा के लिए समर्पित रहा। उनके विचार और राष्ट्र के प्रति समर्पण आज भी करोड़ों देशवासियों को प्रेरणा देते हैं।
पुण्यतिथि पर अटल जी को कोटि-कोटि नमन एवं भावपूर्ण श्रद्धांजलि। 🙏🇮🇳
“अटल जी अमर हैं, उनके विचार अमर हैं।”
🚩 भारतीय जनता पार्टी, बरकाकाना मंडल

🎂 जन्मदिन की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ 🎂भारतीय जनता पार्टी, रामगढ़ जिला के माननीय जिलाध्यक्ष श्री संजीव कुमार बावला जी...
16/08/2026

🎂 जन्मदिन की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ 🎂
भारतीय जनता पार्टी, रामगढ़ जिला के माननीय जिलाध्यक्ष श्री संजीव कुमार बावला जी को जन्मदिन की हार्दिक बधाई एवं अनंत शुभकामनाएँ। 💐
ईश्वर से कामना है कि आपके जीवन में संघर्ष करने की क्षमता, सेवा का भाव और नेतृत्व की शक्ति सदैव बनी रहे। आप निरंतर आगे बढ़ते रहें और अपने कर्मों से समाज एवं राष्ट्र के लिए प्रेरणा बनते रहें। 🙏
माँ भारती की सेवा में आपका योगदान निरंतर बढ़ता रहे।
ईश्वर आपको उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु एवं सफल जीवन प्रदान करें। 🇮🇳
भारतीय जनता पार्टी, बरकाकाना मंडल
🚩 संगठन ही शक्ति है, सेवा ही संकल्प है। 🚩

15 अगस्त के पावन अवसर पर अपने गाँव चैनगड़ा में तिरंगा फहराकर देश की आन, बान और शान को नमन किया।तिरंगा हमेशा ऊँचा रहे, दे...
15/08/2026

15 अगस्त के पावन अवसर पर अपने गाँव चैनगड़ा में तिरंगा फहराकर देश की आन, बान और शान को नमन किया।
तिरंगा हमेशा ऊँचा रहे, देश का सम्मान सदैव बढ़ता रहे। ❤️🇮🇳
जय हिंद! 🇮🇳
भारत माता की जय! 🙏
#स्वतंत्रता_दिवस #15अगस्त #चैनगड़ा #तिरंगा #देश_के_सम्मान_में िंद #भारत_माता_की_जय

Address

CHAINGADA, BARKAKANA, RAMGARH
Nts Barkakana
829103

Website

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when BJP Barkakana Mandal posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Shortcuts

Share