12/08/2026
सौहार्द, संस्कृति और भाईचारे की खूबसूरत शाम।
मुस्लिम जमात एवं उर्स कमेटी, खरियार रोड द्वारा सय्यद कासिम मियां बापू जी की याद में आयोजित कव्वाली कार्यक्रम में शामिल होने का अवसर प्राप्त हुआ।
कव्वाली की रूहानी प्रस्तुतियों से सजी इस महफ़िल में आपसी प्रेम, भाईचारे और सद्भाव का सुंदर संदेश देखने को मिला। ऐसे आयोजन हमारी गंगा-जमुनी तहज़ीब, सामाजिक एकता और आपसी सौहार्द को और मजबूत करते हैं।
इस शानदार आयोजन के लिए मुस्लिम जमात, उर्स कमेटी एवं समस्त आयोजकों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं। 🌹🙏
खरियार रोड की यही पहचान — आपसी भाईचारा, सद्भाव और सबका सम्मान।
Bharatiya Janata Party (BJP) BJP Odisha