BJP Nuh

BJP Nuh Official Account of District Unit of Bharatiya Janata Party Nuh Haryana, India

03/09/2026
03/09/2026
*प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस पर भाजपा शुरू करेगी सेवा संकल्प अभियान*प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 25 साल से बिन...
03/09/2026

*प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस पर भाजपा शुरू करेगी सेवा संकल्प अभियान*

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 25 साल से बिना थके राजनीतिक पदों पर रहते हुए उनके जन्मदिवस के अवसर पर भारतीय जनता पार्टी विभिन्न कार्यक्रमों के रूप में सेवा संकल्प अभियान के रूप में पूरे 1 महीने तक मनाएगी। ये जानकारी देते हुए भाजपा के पूर्व प्रदेश महामंत्री और गुरुग्राम जिले के प्रभारी संदीप जोशी ने भाजपा नूंह मुख्यालय झिर कमल पर एक कार्यशाला में कार्यकर्ताओं को संबोधित किया।

जिला अध्यक्ष सुरेन्द्र सिंह की अध्यक्षता और जिला प्रभारी दीपक मंगला के मार्गदर्शन में पार्टी कार्यकर्ताओं ने गर्मजोशी के साथ नूंह जिला कार्यालय पहुंचने पर उनका स्वागत-सत्कार किया। इस कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि पधारे जोशी ने पीपीटी प्रेजेंटेशन के माध्यम से आगामी पार्टी कार्यक्रमों की जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि पहले भी पीएम मोदी का जन्मदिवस पार्टी मनाती रही है और वो अभियान 15 दिनों का होता था, जिसमें रक्तदान शिविर, सफाई अभियान, बच्चों द्वारा पेंटिंग, प्रबुद्ध जनों से संपर्क इत्यादि मुख्य रूप से शामिल रहते थे। पर इस बार यह कार्यक्रम मोदी जी के राजनीतिक जीवन में बिना थके और बिना रुके 25 वर्ष पूर्ण करने के उपलक्ष्य में 17 सितम्बर से 17 अक्टूबर तक पूरे 1 महीने तक चलाया जाएगा। जिसमें इन सभी कार्यक्रमों के अलावा कई नए कार्यक्रम भी जोड़े गए हैं और सभी मंडल स्तरों पर मुख्य कार्यकर्ताओं की ड्यूटी भी लगा दी गई है।
यह कार्यक्रम पूरे देश में एक साथ मनाए जाएंगे, जिसमें सभी भाजपा के कार्यकर्ता आमजन के साथ मिलकर प्रधानमंत्री की देश के प्रति सेवा गाथा से लेकर त्याग को भी विभिन्न कार्यक्रमों के माध्यम से प्रदर्शित करेंगे।

जिला अध्यक्ष सुरेन्द्र सिंह ने बताया कि भारतीय जनता पार्टी का प्रत्येक कार्यकर्ता सदैव उन्हें दिए कार्यों को मन से पूर्ण करता है और इस बार भी मोदी जी के जन्मदिवस के अवसर पर होने वाले कार्यक्रमों में भी नूंह जिले का प्रत्येक कार्यकर्ता बढ़-चढ़कर भाग लेगा और सभी कार्यक्रमों को सफल बनाएगा।

मोदी जी का जीवन सभी के लिए प्रेरणादायक है और उनके जन्मदिवस के अवसर पर 1 महीना चलने वाले सेवा संकल्प अभियान में मोदी जी के जीवन की झलक के साथ-साथ आम लोगों से पार्टी कार्यकर्ता संपर्क बनाएंगे तथा उन्हें साथ लेकर सभी कार्यक्रमों में उनकी भागीदारी भी सुनिश्चित करेंगे।

इस कार्यक्रम में पूर्व मंत्री संजय सिंह, पूर्व विधायक नसीम अहमद, भाजपा प्रत्याशी एजाज खान, पूर्व जिलाध्यक्ष सुरेन्द्र आर्य, नरेंद्र पटेल, जिला महामंत्री हेमराज शर्मा और रमेश कुमार, पार्टी के सभी उपाध्यक्ष, सचिव, सभी मंडल अध्यक्ष, मंडल महामंत्री, मोर्चों के अध्यक्ष सहित सैकड़ों की संख्या में पार्टी कार्यकर्ता मौजूद रहे।

02/09/2026

प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी- सेवा समर्पण के 25 वर्ष
“सेवा संकल्प अभियान “
17 सितंबर से 17 अक्टूबर

प्रेस कॉन्फ़्रेंस- भाजपा जिला नूह

01/09/2026

सफाई कर्मचारियों के मुद्दे पर कांग्रेस की दोहरी राजनीति उजागर

01/09/2026

सफाई कर्मचारियों के हित में 12 मांगें पहले ही मान चुकी भाजपा सरकार लगातार समाधान की दिशा में काम कर रही है, लेकिन कांग्रेस इस संवेदनशील मुद्दे पर भी ओछी राजनीति करने से बाज नहीं आ रही।

01/09/2026

“Q1 of FY 2026–27 has come out, and we’ve clocked an impressive *7.8% growth*. India’s economy continues to stand out on the global stage.

Despite global challenges, India has delivered strong growth right from the first quarter, and that is a great sign for the year ahead. This shows that the hard work of every Indian is paying off, along with the vision and leadership to take India towards Viksit Bharat by 2047.”

- *FM Smt. Nirmala Sitharaman highlights India’s 7.8% growth, celebrates the hard work of Indians and the vision for .*

Address

Jhirkamal BJP Office Near SBI
Nuh

Opening Hours

Monday 12am - 12am

Telephone

+917827944701

Website

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when BJP Nuh posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Shortcuts

Share