President, Nuh Block, Mewat Vikash Sabha

President,  Nuh Block,  Mewat Vikash Sabha Contact information, map and directions, contact form, opening hours, services, ratings, photos, videos and announcements from President, Nuh Block, Mewat Vikash Sabha, Social service, Gorwal Motors, Nuh.

नांगल मुबारिकपुर में यूनिवर्सिटी निर्माण की मांग, मेवात विकास सभा ने डीसी को सौंपा मांगपत्रनूंह। मेवात क्षेत्र में उच्च ...
23/12/2025

नांगल मुबारिकपुर में यूनिवर्सिटी निर्माण की मांग, मेवात विकास सभा ने डीसी को सौंपा मांगपत्र
नूंह। मेवात क्षेत्र में उच्च शिक्षा की सुविधाओं के विस्तार और स्थानीय युवाओं को बेहतर शैक्षणिक अवसर उपलब्ध कराने के उद्देश्य से
मेवात विकास सभा
ने नांगल मुबारिकपुर में यूनिवर्सिटी की स्थापना की मांग को एक बार फिर मजबूती से उठाया है। मेवात यूनिवर्सिटी की मांग मेवात अंचल में काफी पुरानी और चर्चित रही है, जिसे मेवात विकास सभा लंबे समय से विभिन्न स्तरों पर उठाती आ रही है। इसी कड़ी में मेवात विकास सभा के अध्यक्ष फकरुद्दीन चेयरमैन के नेतृत्व में सभा के पदाधिकारियों का एक प्रतिनिधिमंडल नूंह के उपायुक्त अखिल पिलानी से मिला और उन्हें इस संबंध में एक मांगपत्र सौंपा।
प्रतिनिधिमंडल ने उपायुक्त को अवगत कराया कि वर्ष 2021
सलामुद्दीन मेवात विकास सभा के प्रधान रहे आ।और ग्राम पंचायत नांगल मुबारिकपुर ने यूनिवर्सिटी के लिए भूमि उपलब्ध कराने को लेकर विधिवत रूप से लिखित प्रस्ताव पारित कर प्रशासन को सौंपा था। उस समय पंचायत द्वारा सभी आवश्यक औपचारिकताएं पूरी की गई थीं, लेकिन किन्हीं प्रशासनिक या तकनीकी कारणों के चलते इस स्थान को एलिजिबल घोषित नहीं किया जा सका। परिणामस्वरूप यूनिवर्सिटी की योजना आगे नहीं बढ़ पाई, जिससे क्षेत्र के छात्रों में निराशा बनी रही।
सभा के पदाधिकारियों ने बताया कि हाल ही में उपायुक्त कार्यालय की ओर से यूनिवर्सिटी की स्थापना के लिए पुनः भूमि प्रस्ताव आमंत्रित करने संबंधी एक पत्र जारी किया गया है। इसी पत्र के क्रम में मेवात विकास सभा ने प्रशासन के समक्ष नांगल मुबारिकपुर को यूनिवर्सिटी के लिए सबसे उपयुक्त स्थान बताते हुए दोबारा प्रस्ताव रखा है। उन्होंने कहा कि यह गांव भौगोलिक दृष्टि से मेवात क्षेत्र के लगभग मध्य में स्थित है, जिससे फिरोजपुर झिरका, पुन्हाना, तावडू, नगीना सहित आसपास के क्षेत्रों के विद्यार्थियों को आसानी से आवागमन की सुविधा मिल सकेगी।
मेवात विकास सभा के अध्यक्ष फकरुद्दीन चेयरमैन, संरक्षक सद्दीक अहमद मेव, जिला पार्षद उमर पाड़ला, पूर्व प्रधान अख्तर हुसैन चंदैनी, वरिष्ठ अधिवक्ता रमजान चौधरी और महासचिव सब्बीर अहमद ने संयुक्त रूप से कहा कि नांगल मुबारिकपुर सड़क, परिवहन, बिजली और अन्य बुनियादी सुविधाओं की दृष्टि से भी उपयुक्त स्थान है। यहां यूनिवर्सिटी बनने से न केवल मेवात के विद्यार्थियों को अपने जिले में ही उच्च शिक्षा प्राप्त करने का अवसर मिलेगा, बल्कि क्षेत्र के सामाजिक और आर्थिक विकास को भी नई दिशा मिलेगी।
पदाधिकारियों ने उपायुक्त से आग्रह किया कि मेवात जैसे पिछड़े क्षेत्र की शैक्षणिक जरूरतों को ध्यान में रखते हुए नांगल मुबारिकपुर में यूनिवर्सिटी निर्माण के प्रस्ताव पर सहानुभूति पूर्वक और सकारात्मक निर्णय लिया जाए। उन्होंने विश्वास जताया कि यदि यहां यूनिवर्सिटी स्थापित होती है तो इससे क्षेत्र के युवाओं का भविष्य संवरने के साथ-साथ पूरे मेवात की पहचान शैक्षणिक मानचित्र पर मजबूत होगी। उपायुक्त अखिल पिलानी ने प्रतिनिधिमंडल को मांगपत्र पर नियमानुसार आवश्यक कार्रवाई किए जाने का आश्वासन दिया है। साथी ही उपायुक्त ने जानकारी देते हुए बताया कि सरकार द्वारा मढ़ी गांव में इस समय आईईटी और नीट की तैयारी हेतु निशुल्क क्लास लगाई जा रही हैं। इच्छुक बच्चे फ्री में यहां एडमिशन लेकर आईईटी और नीट की तैयारी कर सकते हैं। इस मौके पर पूर्व विधायक नसीम अहमद, हाजी फते मोहम्मद सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति मौजूद रहे

किसी भी कौम का इतिहास उसकी प्रेरणा होता है। इतिहास नहीं तो प्रेरणा नहीं। इसलिए अपना इतिहास पढ़ो,सुनो,समझो और उससे सीखो। ...
18/12/2025

किसी भी कौम का इतिहास उसकी प्रेरणा होता है। इतिहास नहीं तो प्रेरणा नहीं। इसलिए अपना इतिहास पढ़ो,सुनो,समझो और उससे सीखो। तो फिर कल आईए;
पुष्पा ऑडिटोरियम; हरद्वारी लाल गोयल गवर्नमैंट काॅलेज, बावला रोड़ तावड़ू।
समय दोपहर बाद 2:00 बजे से।
आप सादर आमन्त्रित हैं।।

17/12/2025
16/12/2025
16/12/2025

ऑस्ट्रेलिया के प्रधानमंत्री अंथोनी अल्बानसे ने अस्पताल जाकर अहमद अल अहमद से मुलाक़ात की जिसके बाद उन्होंने अपने ट्विटर X अकाउंट पर लिखा...

अहमद, आप ऑस्ट्रेलिया के एक सच्चे हीरो हैं।

आपने दूसरों की जान बचाने के लिए अपनी जान को खतरे में डाला—बॉन्डी बीच पर खतरे की ओर दौड़ते हुए एक आतंकी को निहत्था किया।

सबसे कठिन समय में ही हम ऑस्ट्रेलियाइयों की सबसे अच्छी मिसाल देखते हैं, और रविवार की रात हमने ठीक वही देखा।

हर ऑस्ट्रेलियाई की ओर से, मैं आपको धन्यवाद कहता हूँ।
वाया - Shokat Ali

15/12/2025

✍️मेवात विकास सभा का गौरवशाली प्रोग्राम, 'मेवात दिवस' इस साल लाला हरद्वारी लाल गवर्नमेंट काॅलेज तावड़ू में होगा।
मेवात की आन-बान-शान,गौरव और आत्मसम्मान को समर्पित यह समारोह आप सबका का समारोह है। हम 19 दिसम्बर,2025 को जुमा बाद आपका स्वागत करेंगे। आप सब सादर आमन्त्रित हैं।

मौ○ इरफान गोरवाल

Address

Gorwal Motors
Nuh

Website

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when President, Nuh Block, Mewat Vikash Sabha posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Share

Category