03/09/2026
⚖️ मध्यस्थता से विवादों का सरल एवं शीघ्र समाधान
‘राष्ट्र के लिए मध्यस्थता 3.0’ के तहत जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, नूंह द्वारा नागरिकों को आपसी सहमति एवं बातचीत के माध्यम से विवादों का समाधान करने के लिए जागरूक एवं प्रेरित किया जा रहा है।
सीजेएम एवं सचिव, डीएलएसए नूंह नेहा गुप्ता ने बताया कि मध्यस्थता सरल, किफायती और समय बचाने वाला प्रभावी माध्यम है। अभियान 31 दिसंबर 2026 तक चलेगा।
🔹 वैवाहिक व पारिवारिक विवाद
🔹 चेक बाउंस एवं दुर्घटना क्लेम
🔹 भूमि, बंटवारा एवं वसूली संबंधी मामले
🔹 उपभोक्ता, व्यावसायिक एवं सेवा संबंधी विवाद
🔹 अन्य उपयुक्त दीवानी एवं समझौता-योग्य मामले
📍 इच्छुक नागरिक जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, जिला मध्यस्थता केंद्र या संबंधित न्यायालय में संपर्क कर इस सुविधा का लाभ उठा सकते हैं।
🤝 आपसी सहमति से समाधान की ओर बढ़ें—मध्यस्थता अपनाएं।
#मध्यस्थता #नूंह