Akil Ranjeet Bakhshi

Akil Ranjeet Bakhshi UPSC - 2013
अध्यक्ष, रणजीत बख्शी जनकल्याण सभा

27/08/2026

एक फेल्ड पॉलिटिशियन हमें न सिखाये कि उनके झूठ के खिलाफ हमें भूख़ हड़ताल करनी चाहिए या नहीं I टिकट का लालच कहीं साहब के डूब चुके करियर की आखिरी कील न बन जाए I नूरपुर का हित सर्वोपरि 🙏

26/08/2026

ग्राम पंचायत बाघनी के गाँव टानन वासियों के आग्रह पर, आज उनका बंद पड़ा रोड खुलवाया गया 🙏

ग्राम पंचायत पुन्दर के गाँव मनकोट में ख़राब पड़े हैंडपंप के बारे में, मनकोट महिला मंडल ने शिवानी बख़्शी को अवगत करवाया था I...
21/08/2026

ग्राम पंचायत पुन्दर के गाँव मनकोट में ख़राब पड़े हैंडपंप के बारे में, मनकोट महिला मंडल ने शिवानी बख़्शी को अवगत करवाया था I आज उनके और सम्बंधित अधिकारियों के प्रयासों के कारण, ये हैंडपंप फिर से सुचारु रूप से चालू हो गया है I धन्यवाद 🙏

जसूर-छतरोली राष्ट्रीय राजमार्ग पर स्थित, 'राणा का ढ़ाबा' के उद्घाटन पर जाने का अवसर प्राप्त हुआ I श्री साहब सिंह राणा को ...
20/08/2026

जसूर-छतरोली राष्ट्रीय राजमार्ग पर स्थित, 'राणा का ढ़ाबा' के उद्घाटन पर जाने का अवसर प्राप्त हुआ I श्री साहब सिंह राणा को इस नवीन कार्य के लिए हार्दिक शुभकामनाएं 🙏

19/08/2026

प्रदेश में कुछ नेताओं को झूठ बोलने की एक आदत सी लग चुकी है I बरसात से पहले स्कूल बन जाएगा I दो महीने में अस्पताल खुल जाएगा I मीडिया के सामने, जनता के बीच बैठकर सफ़ेद झूठ बोलते हैं और सोचते हैं कि लोग भूल जाएंगे I जनाब, जनता सिर्फ वोटबैंक नहीं है I जनता चित्रगुप्त है - सबका हिसाब रखती है I अब और झूठ बर्दाश्त नहीं किया जाएगा I कर सकते हो तो बोलो I नहीं कर सकते तो भी साफ़ साफ़ कहो I

न नारे, न लारे - सिर्फ काम 🙏

आप सभी को ये जानकर प्रसन्नता होगी कि हमारी एम्बुलेंस को NHAI द्वारा चम्बा-भरमौर राष्ट्रीय राजमार्ग पर डिप्यूट किया गया ह...
17/08/2026

आप सभी को ये जानकर प्रसन्नता होगी कि हमारी एम्बुलेंस को NHAI द्वारा चम्बा-भरमौर राष्ट्रीय राजमार्ग पर डिप्यूट किया गया है I लगता है भारत सरकार भी डबल किराया लेने वालों को ही ज़्यादा सक्षम समझती है 😉

16/08/2026

न्यूज़ रेडार के साथ हमारा इंटरव्यू I देखिएगा ज़रूर 🙏

ग्राम पंचायत मिंजग्रां में भारत के 80 वें स्वतंत्रता समारोह के उपलक्ष्य में ध्वजारोहण करने का सौभाग्य प्राप्त हुआ I ये द...
15/08/2026

ग्राम पंचायत मिंजग्रां में भारत के 80 वें स्वतंत्रता समारोह के उपलक्ष्य में ध्वजारोहण करने का सौभाग्य प्राप्त हुआ I ये देश, ये प्रदेश सिर्फ शिक्षा, स्वास्थ्य और रोज़गार की नींव पर चल सकता है और इन तीनों स्तंभों को सशक्त करने के लिए हम सदैव प्रयासरत रहेंगे I धन्यवाद 🙏

12/08/2026

माननीय विधायक रणबीर सिंह निक्का जी,

सविनय निवेदन है कि ग्राम पंचायत मिंजग्राम के सीनियर सेकेंडरी स्कूल की हालत बहुत ख़राब है I स्कूल कल खुलने वाले हैं और बच्चों की जान को ख़तरा है I आपने काफी समय से इस स्कूल को गोद लिया है किन्तु आज तक यहाँ पर कुछ भी नहीं किया गया I 11 महीने पहले आपने इसी स्कूल के प्रांगण से कुछ वादे किये थे जिसका वीडियो शेयर कर रहा हूँ I कृपया करके मुआवज़ा देने वाले समय का इंतज़ार मत कीजिये I बेटे का फ़र्ज़ निभाइये I

आपकी ज़ुबान समय-समय पर याद दिलवाने वाले आपके हितैषी 🙏

'रणजीत बख्शी जनकल्याण सभा' का जुलाई महीने का काम - 20 घर, 10 सोलर लाइटें, सिलाई/ब्यूटी पार्लर/कंप्यूटर कोर्स, लाइब्रेरी ...
10/08/2026

'रणजीत बख्शी जनकल्याण सभा' का जुलाई महीने का काम - 20 घर, 10 सोलर लाइटें, सिलाई/ब्यूटी पार्लर/कंप्यूटर कोर्स, लाइब्रेरी में किताबें व मेडिकल केस I काम लगातार स्थिरता से होता है, 5 साल में एक बार कुम्भकर्णी नींद से जागकर नहीं 🙏

Address

Nurpur
176202

Telephone

+919418151074

Website

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Akil Ranjeet Bakhshi posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Contact The Organization

Send a message to Akil Ranjeet Bakhshi:

Shortcuts

Share

Category