Nurpur Police

Nurpur Police "निर्भय, निष्पक्ष, सत्यनिष्ठ,
नुरपुर पुलिस सदैव आपकी सेवा में तत्पर"

*लापता व्यक्तियों को नूरपुर पुलिस ने सकुशल किया बरामद*          लापता व्यक्तियों, विशेषकर महिलाओं एवं बच्चों की तलाश के ...
12/03/2026

*लापता व्यक्तियों को नूरपुर पुलिस ने सकुशल किया बरामद*

लापता व्यक्तियों, विशेषकर महिलाओं एवं बच्चों की तलाश के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत पुलिस जिला नूरपुर के अंतर्गत विभिन्न पुलिस थानों द्वारा कार्यवाही करते हुए लापता व्यक्तियों को सकुशल बरामद किया गया है ।

पुलिस थाना डमटाल के क्षेत्र से लापता *निवासी बग्गन लोअर, तहसील बिलावर, जिला कठुआ (उम्र 19 वर्ष)*, *निवासी वार्ड नं. 5 ठपकोर, डाकघर भदरोया, तहसील इंदौरा, जिला कांगड़ा (उम्र 25 वर्ष)* तथा *निवासी डमटाल, तहसील इंदौरा जिला कांगड़ा (उम्र 19 वर्ष)* *03 व्यक्तियों* को पुलिस द्वारा ढूंढ लिया गया है ।

इसी प्रकार पुलिस थाना जवाली के क्षेत्र से लापता *निवासी धान, डाकघर मतलाहर, तहसील जवाली के 22 वर्षीय* तथा *27 वर्षीय 02 व्यक्तियों* को पुलिस द्वारा सकुशल ट्रेस कर लिया गया है ।

वहीं पुलिस थाना इन्दौरा के क्षेत्र से लापता *निवासी मुकेन, डाकघर प्रीतम नगर, तहसील व जिला गडवाल (उत्तराखंड)* *01व्यक्ति* को भी पुलिस द्वारा सकुशल ट्रेस कर लिया गया है ।

पुलिस जिला नूरपुर द्धारा इस अभियान के तहत *02 दिनों के भीतर कुल 06 व्यक्तियों* को सकुशल बरामद किया गया है तथा आवश्यक औपचारिकताएं पूर्ण करने के उपरांत उन्हें उनके परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया । नूरपुर पुलिस द्वारा लापता व्यक्तियों की तलाश के लिए अभियान लगातार जारी है ।

*नूरपुर पुलिस जनसुरक्षा एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए सदैव प्रतिबद्ध है।*

*— नूरपुर पुलिस, हिमाचल प्रदेश*

12/03/2026

#नूरपुर_पुलिस_का_एक्शन #चोरी_के_मामले_में_दो_गिरफ्तार

नूरपुर पुलिस ने चोरी के एक मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए *दो आरोपियों को गिरफ्तार* कर चोरी हुआ सामान बरामद किया है। यह मामला *FIR नं. 23/26 दिनांक 07-03-2026, थाना रैहन* में दर्ज किया गया था।

तफ्तीश के दौरान सामने आया कि *08-03-2026 को NDPS Act के मामले में गिरफ्तार आरोपियों* ने ही उक्त चोरी की वारदात को अंजाम दिया था। पुलिस ने आरोपियों से *सोने-चांदी के आभूषण, DVR व WIFI उपकरण सहित अन्य सामान* बरामद किया है।

मामले में आगे की कार्रवाई जारी है।

#नूरपुर_पुलिस

*“बेहतर प्रबंधन की दिशा में पुलिस जिला नूरपुर की नई पहल”*पुलिस जिला नूरपुर में कार्यक्षमता, जवाबदेही तथा पुलिस थानों और ...
11/03/2026

*“बेहतर प्रबंधन की दिशा में पुलिस जिला नूरपुर की नई पहल”*

पुलिस जिला नूरपुर में कार्यक्षमता, जवाबदेही तथा पुलिस थानों और चौकियों के बेहतर रख-रखाव को सुनिश्चित करने के उद्देश्य से एक नई पहल शुरू की गई है।

फरवरी माह 2026 की मासिक अपराध समीक्षा बैठक के दौरान सभी पुलिस थानों का मूल्यांकन, परिसर की स्वच्छता, अभिलेखों के सुव्यवस्थित रख-रखाव, मालखाना प्रबंधन तथा केस प्रॉपर्टी के समयबद्ध निस्तारण के आधार पर किया गया।

मूल्यांकन के आधार पर पुलिस थाना इंदौरा को स्वच्छता, रिकॉर्ड प्रबंधन तथा मालखाना रख-रखाव में उत्कृष्ट कार्य के लिए जिला का “सर्वश्रेष्ठ पुलिस थाना” घोषित किया गया।

इसके साथ ही एएसआई सुरेश कुमार को प्रशासनिक कार्यों के उत्कृष्ट निष्पादन व कर्तव्यनिष्ठा के लिए “Employee of the Month” से सम्मानित किया गया।

इस पहल का उद्देश्य पुलिस कर्मियों को प्रेरित करना, कार्य संस्कृति को सुदृढ़ बनाना तथा पुलिस थानों को अधिक प्रभावी, पारदर्शी और नागरिक-अनुकूल बनाना है।

— पुलिस जिला नूरपुर

  A lost bag found in Damtal market was secured by Nurpur Police. After proper verification, the bag was successfully ha...
11/03/2026



A lost bag found in Damtal market was secured by Nurpur Police. After proper verification, the bag was successfully handed over to its rightful owner, reflecting the police’s commitment to public service and safety.

    Vigil by   Against   &  **Under the ongoing Anti-Chitta Drive, Nurpur Police is conducting strict night patrols and ...
10/03/2026

Vigil by Against & **

Under the ongoing Anti-Chitta Drive, Nurpur Police is conducting strict night patrols and interstate nakas to curb drug trafficking and other illegal activities, ensuring the safety and security of the public.

Citizens are requested to report any suspicious activity to the nearest police station or dial **112**.

10/03/2026

-Chitta / -Drug –

As part of the ongoing -Drug , Nurpur Police conducted *Phase-2 inter-state and inter-district border nakabandi* at different locations to check illegal drug trafficking and suspicious movement.

Excise Barrier: A special naka was laid and vehicles were thoroughly checked during the drive.

(Nagrota Suriyan), PS Jawali: Police teams conducted naka checking as part of the inter-district anti-drug campaign.

appeals to the public to share any information related to drugs or illegal activities *at the nearest Police Station or by dialing #112*, and support the mission of a * -Free *.

*नूरपुर पुलिस की कार्रवाई : 6.32 ग्राम चिट्टा बरामद, एक आरोपी गिरफ्तार*नशा तस्करी के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत *...
09/03/2026

*नूरपुर पुलिस की कार्रवाई : 6.32 ग्राम चिट्टा बरामद, एक आरोपी गिरफ्तार*

नशा तस्करी के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत *नूरपुर पुलिस* को एक महत्वपूर्ण सफलता हाथ लगी है।

दिनांक *08.03.2026* को पुलिस थाना नूरपुर में *FIR संख्या 78/2026 धारा 21 ND&PS Act* के अंतर्गत मामला दर्ज किया गया है।

पुलिस टीम द्वारा गश्त के दौरान *खुशीनगर, हिमाचल टूरिज्म होटल नूरपुर के पास* एक संदिग्ध व्यक्ति को रोका गया। तलाशी के दौरान उसके कब्जे से *06.32 ग्राम चिट्टा/हेरोइन* बरामद हुआ।

आरोपी की पहचान *विवेक सिंह पुत्र महिंदर सिंह निवासी गांव खनोड़ा, डाकघर टुंडी, तहसील चौवाडी़, जिला चंबा (हिमाचल प्रदेश), उम्र 35 वर्ष* के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपी को मौके पर ही गिरफ्तार कर लिया।

बरामद मादक पदार्थ को नियमानुसार कब्जे में लेकर आवश्यक कानूनी कार्रवाई अमल में लाई गई है। मामले की आगे की जांच जारी है, जिसमें मादक पदार्थ के *स्रोत एवं नेटवर्क* का पता लगाया जा रहा है।

नूरपुर पुलिस द्वारा नशा तस्करी के विरुद्ध अभियान लगातार जारी है तथा आम जनता से भी अपील की जाती है कि किसी भी प्रकार की नशा संबंधी सूचना पुलिस के साथ साझा करें।

*नूरपुर पुलिस*

*नूरपुर पुलिस का नशा तस्करों पर शिकंजा,  7 ग्राम हैरोईन/चिट्टा सहित तीन आरोपी गिरफ्तार*पुलिस जिला नूरपुर द्वारा नशा तस्क...
08/03/2026

*नूरपुर पुलिस का नशा तस्करों पर शिकंजा, 7 ग्राम हैरोईन/चिट्टा सहित तीन आरोपी गिरफ्तार*

पुलिस जिला नूरपुर द्वारा नशा तस्करी के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत एक कार्यवाही करते हुए *थाना रैहन क्षेत्र में 7 ग्राम हैरोइन/चिट्टा सहित तीन आरोपियों को गिरफ्तार* किया गया है।

इस संबंध में *FIR नं. 24/2026 दिनांक 08.03.2026* *अधीन धारा 21, 25, 29 ND&PS Act* के अंतर्गत **पुलिस थाना रैहन* में मामला दर्ज किया गया है।

दिनांक *07.03.2026 की रात लगभग 10:30 बजे**l CIA स्टाफ पुलिस जिला नूरपुर की टीम गश्त व नाकाबंदी के दौरान *सनशाइन होटल रैहन के पास छतर लिंक रोड* पर मौजूद थी। नाकाबंदी के दौरान एक *सफेद रंग की ओमनी वैन (HP90-0386)* को रोककर नियमानुसार तलाशी ली गई।

तलाशी के दौरान वाहन के डैशबोर्ड में रखे एक लेडीज़ पर्स से *07 ग्राम हैरोइन/चिट्टा* बरामद हुआ।

मामले में पुलिस ने निम्नलिखित तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है—

1. *दीपक सिंह पुत्र जोगिंदर सिंह*, निवासी वार्ड नं. 1, VPO दाहब, तहसील फतेहपुर, जिला कांगड़ा।
2. *राजेश सिंह पुत्र करण सिंह* निवासी वार्ड नं. 5, VPO रैहन, तहसील फतेहपुर, जिला कांगड़ा।
3. *शुभम पुत्र संजय कुमार* निवासी वार्ड नं. 2, VPO रैहन, तहसील फतेहपुर, जिला कांगड़ा।

आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है तथा उनसे पूछताछ जारी है।

पुलिस जिला नूरपुर द्धारा नशा तस्करी के विरुद्ध अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा।

*पुलिस जिला नूरपुर*

*नूरपुर पुलिस की बड़ी कार्यवाही, 2012 के मामले का PO गिरफ्तार*पुलिस जिला नूरपुर के अंतर्गत थाना इंदौरा के एक पुराने मामल...
08/03/2026

*नूरपुर पुलिस की बड़ी कार्यवाही, 2012 के मामले का PO गिरफ्तार*

पुलिस जिला नूरपुर के अंतर्गत थाना इंदौरा के एक पुराने मामले में कार्यवाही करते हुए उद्घघोषित अपराधी को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की गई है।

मामला *FIR नं. 152/2012 दिनांक 23.05.2012, धारा 379 IPC तथा धारा 41, 42 Indian Forest Act, पुलिस थाना इंदौरा, जिला कांगड़ा* से संबंधित है। उक्त मामले में आरोपी *सुखविंदर सिंह पुत्र तरसेम सिंह निवासी गांव मण्ड सनोअर, डाकघर सनोअर, तहसील इंदौरा, जिला कांगड़ा (हिमाचल प्रदेश), आयु लगभग 43 वर्ष* को माननीय न्यायालय द्वारा पूर्व में उद्घघोषित अपराधी घोषित किया गया था।

दिनांक *07.03.2026* को नूरपुर पुलिस की टीम द्धारा कार्यवाही करते हुए उक्त उद्घघोषित अपराधी को गिरफ्तार कर लिया गया।

पुलिस जिला नूरपुर द्धारा फरार आरोपियों एवं उद्घोषित अपराधियों के विरुद्ध लगातार सख्त कार्रवाई की जा रही है।

*पुलिस जिला नूरपुर*

*नूरपुर पुलिस की तत्पर कार्यवाही – 24 घंटे के भीतर गुमशुदा महिला को किया सकुशल बरामद**नूरपुर, दिनांक 07 मार्च 2026*     ...
07/03/2026

*नूरपुर पुलिस की तत्पर कार्यवाही – 24 घंटे के भीतर गुमशुदा महिला को किया सकुशल बरामद*

*नूरपुर, दिनांक 07 मार्च 2026*

दिनांक 06.03.2026 को पुलिस थाना इंदौरा में गांव गंदराहन, तहसील इंदौरा, जिला कांगड़ा (हि.प्र.) निवासी एक व्यक्ति द्वारा अपनी पुत्री के गुमशुदा होने की सूचना दी गई थी । सूचना प्राप्त होते ही पुलिस जिला नूरपुर की पुलिस थाना इंदौरा की टीम द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए महिला की तलाश शुरू की गई । पुलिस टीम के सक्रिय प्रयासों के परिणामस्वरूप गुमशुदा महिला को 24 घंटे के भीतर सकुशल ट्रेस कर लिया गया है । सभी आवश्यक कानूनी औपचारिकताएं पूर्ण करने के उपरांत महिला को उसके परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया है ।

पुलिस जिला नूरपुर आम जनता से अपील करती है कि किसी भी प्रकार की गुमशुदगी अथवा संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत नजदीकी पुलिस थाना या आपातकालीन हेल्पलाइन नंबर 112 पर दें, ताकि समय रहते प्रभावी कार्यवाही सुनिश्चित की जा सके ।

*पुलिस जिला नूरपुर*

*नूरपुर पुलिस का नशा तस्करों पर शिकंजा, आदतन आरोपी को PIT ND&PS Act के तहत जेल भेजा**दिनांक: 07 मार्च 2026 | नूरपुर*पुलि...
07/03/2026

*नूरपुर पुलिस का नशा तस्करों पर शिकंजा, आदतन आरोपी को PIT ND&PS Act के तहत जेल भेजा*

*दिनांक: 07 मार्च 2026 | नूरपुर*

पुलिस जिला नूरपुर द्वारा नशा तस्करी में संलिप्त व्यक्तियों के विरुद्ध की जा रही कार्रवाई के तहत *लक्की पुत्र श्री रघुनाथ, निवासी गांव घर, डाकघर हरसर, तहसील जवाली, जिला कांगड़ा (उम्र 34 वर्ष)* के विरुद्ध *PIT ND&PS Act, 1988 की धारा 3(1)* के अंतर्गत *निरोधात्मक हिरासत (Preventive Detention)* की कार्रवाई की गई है।

उक्त व्यक्ति के विरुद्ध पूर्व में *ND&PS Act के अंतर्गत 03 मामले* पुलिस थाना जवाली व नूरपुर में दर्ज हैं। बार-बार गिरफ्तारी एवं कानूनी कार्रवाई के बावजूद आरोपी नशे के अवैध कारोबार में संलिप्त पाया गया।

हिमाचल प्रदेश सरकार के गृह विभाग द्वारा जारी निरुद्ध आदेश के अनुपालन में दिनांक 06-03-2026 को आरोपी को हिरासत में लेकर *जिला कारागार धर्मशाला, जिला कांगड़ा* भेज दिया गया है, जहां उसे *03 माह की अवधि* तक निरोधात्मक हिरासत में रखा गया है।

पुलिस जिला नूरपुर द्वारा नशे के अवैध कारोबार के विरुद्ध सख्त कार्रवाई भविष्य में भी जारी रहेगी।

*पुलिस जिला नूरपुर, हिमाचल प्रदेश*

*पुलिस जिला नूरपुर की मासिक अपराध समीक्षा एवं कल्याण बैठक संपन्न**नूरपुर, 6 मार्च 2026*आज पुलिस जिला नूरपुर में पुलिस अध...
06/03/2026

*पुलिस जिला नूरपुर की मासिक अपराध समीक्षा एवं कल्याण बैठक संपन्न*

*नूरपुर, 6 मार्च 2026*

आज पुलिस जिला नूरपुर में पुलिस अधीक्षक (SP) श्री कुलभूषण वर्मा की अध्यक्षता में मासिक अपराध समीक्षा और पुलिस कल्याण बैठक का आयोजन किया गया। इस बैठक में जिले के सभी राजपत्रित अधिकारियों, थाना प्रभारियों (SHOs) और चौकी प्रभारियों ने भाग लिया।

*पुलिस कल्याण बैठक (Welfare Meeting)*

बैठक के दौरान अध्यक्ष ने विशेष रूप से पुलिस कर्मचारियों के कल्याण पर चर्चा की। अध्यक्ष ने जवानों और अधिकारियों की व्यक्तिगत समस्याओं, ड्यूटी के दौरान आने वाली चुनौतियों और विभागीय मुद्दों को विस्तार से सुना। अध्यक्ष ने आश्वासन दिया कि पुलिस बल की कार्यक्षमता बढ़ाने और उनके मनोबल को ऊँचा रखने के लिए इन सभी समस्याओं का प्राथमिकता के आधार पर समाधान किया जाएगा।

*अपराध समीक्षा एवं दिशा-निर्देश*

अपराधों की रोकथाम के लिए अध्यक्ष ने सभी थाना प्रभारियों (SHOs) को कड़े निर्देश जारी किए :~

*जागरूकता अभियान*: अध्यक्ष ने सभी SHOs को अपने क्षेत्रों की पंचायतों, स्कूलों और कॉलेजों में जाकर विशेष जागरूकता अभियान चलाने के निर्देश दिए, ताकि युवाओं को नशे के दुष्प्रभावों और साइबर अपराध के प्रति सचेत किया जा सके।

*नशा निवारण*: NDPS मामलों की गुणवत्तापूर्ण जांच, वित्तीय जांच और 'PIT NDPS' के तहत सख्त कार्रवाई सुनिश्चित करने को कहा गया।

*कानून-व्यवस्था*: लंबित मामलों के त्वरित निस्तारण और अवैध खनन के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई के आदेश दिए गए।

*उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए सम्मान*
बेहतरीन कार्य करने वाले पुलिस कर्मियों को उनके सराहनीय योगदान के लिए अध्यक्ष ने सम्मानित किया:

पुलिस थाना इन्दौरा को जिले में सबसे स्वच्छ और व्यवस्थित थाने के रूप में चुना गया।

एसपी कार्यालय नूरपुर के ASI सुरेश कुमार को उनकी कर्तव्यनिष्ठा के लिए 'Employee of the Month' चुना गया।

फील्ड ड्यूटी में असाधारण प्रदर्शन करने वाले अधिकारियों/कर्मचारियों को प्रशंसा पत्र देकर सम्मानित किया गया।

अध्यक्ष ने सभी अधिकारियों को जन-सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देने और पेशेवर कार्यशैली बनाए रखने के लिए प्रेरित किया।

Address

NURPUR
Nurpur
176202

Website

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Nurpur Police posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Contact The Organization

Send a message to Nurpur Police:

Share