20/08/2026
प्रार्थना सभा से सीखने की शुरुआत
जनपद फर्रुखाबाद के प्राथमिक विद्यालय बेला सराय गजा, विकासखंड शमसाबाद में प्रार्थना सभा के समय बच्चों के साथ आनंददायक एवं सहभागितापूर्ण गतिविधियों के माध्यम से सीखने का वातावरण तैयार किया जा रहा है। असेंबली टाइम में बच्चे उत्साहपूर्वक सहभागिता करते हुए अनुशासन, आत्मविश्वास और अभिव्यक्ति कौशल विकसित कर रहे हैं।
बेसिक शिक्षा विभाग की पहल के तहत ऐसी गतिविधियां बच्चों के सर्वांगीण विकास को गति दे रही हैं। राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 की भावना के अनुरूप प्रार्थना सभा को भी सीखने, संवाद और व्यक्तित्व विकास का प्रभावी मंच बनाया जा रहा है।