District Magistrate/District Election Officer, Jalaun

  • Home
  • India
  • Orai
  • District Magistrate/District Election Officer, Jalaun

District Magistrate/District Election Officer, Jalaun This is an Official Page of District Magistrate/District Election Officer,Jalaun at Orai.

जिलाधिकारी द्वारा उरई नगर स्थित परिषदीय प्राथमिक विद्यालय बघौरा का औचक निरीक्षण कर विद्यालय में संचालित शैक्षणिक गतिविधि...
03/09/2026

जिलाधिकारी द्वारा उरई नगर स्थित परिषदीय प्राथमिक विद्यालय बघौरा का औचक निरीक्षण कर विद्यालय में संचालित शैक्षणिक गतिविधियों, छात्र-छात्राओं की उपस्थिति मिडडे मील एवं शिक्षण व्यवस्था का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान विद्यालय में उपस्थित छात्र-छात्राओं से संवाद कर पठन-पाठन किया साथ ही विद्यार्थियों को मिल रही सुविधाओं की जानकारी प्राप्त कर संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए।

मा.मुख्यमंत्री जी द्वारा लखनऊ में संपूर्ण आउटसोर्स मानव संसाधन प्रबंधन के डिजिटल एकीकरण हेतु (उत्तर प्रदेश आउटसोर्स सेवा...
03/09/2026

मा.मुख्यमंत्री जी द्वारा लखनऊ में संपूर्ण आउटसोर्स मानव संसाधन प्रबंधन के डिजिटल एकीकरण हेतु (उत्तर प्रदेश आउटसोर्स सेवा निगम) का शुभारंभ किया गया। लोक भवन सभागार, लखनऊ में आयोजित कार्यक्रम के दौरान UPCOS के पोर्टल एवं वेबसाइट की लॉन्चिंग, निगम के लोगो का अनावरण तथा आउटसोर्स कर्मियों को चेक वितरण किया गया।उक्त कार्यक्रम का सजीव प्रसारण राजकीय मेडिकल कॉलेज के ऑडिटोरियम में उपस्थित समस्त मा० जनप्रतिनिधिगण सहित समस्त जनपद स्तरीय अधिकारी-कर्मचारी एवं समस्त आउटसोर्स कर्मी द्वारा देखा व सुना गया।

27/08/2026
माo मुख्यमंत्री जी की अध्यक्षता में 60 वर्ष एवं उससे अधिक आयु की महिलाओं के लिए निःशुल्क बस यात्रा ‘लोकमाता अहिल्याबाई म...
27/08/2026

माo मुख्यमंत्री जी की अध्यक्षता में 60 वर्ष एवं उससे अधिक आयु की महिलाओं के लिए निःशुल्क बस यात्रा ‘लोकमाता अहिल्याबाई मातृशक्ति यात्रा योजना का शुभारंभ एवं रक्षाबंधन के पावन अवसर पर माताओं, बहनों एवं बेटियों को सहयात्री सहित तीन दिन निःशुल्क बस यात्रा की सुविधा प्रदान किए जाने संबंधी कार्यक्रम का सजीव प्रसारण देखा गया एवं माननीय मुख्यमंत्री जी के उद्बोधन सुना गया ।इस अवसर पर सभी मा0 जनप्रतिनिधिगण जिलाधिकारी , पुलिस अधीक्षक सभी विभागीय अधिकारी एवं 900 की संख्या में सभी मातृशक्ति की गरिमामई उपस्थिति रही।कार्यक्रम के दौरान माननीय जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों के द्वारा माताओं,बहनों एवं बेटियों को उपहार आदि प्रदान कर सम्मानित किया गया।

माननीय मुख्यमंत्री जी की अध्यक्षता में पीएम पोषण योजना के अंतर्गत कार्यरत मिड-डे मील रसोइयों का सम्मान समारोह, 3.54 लाख ...
24/08/2026

माननीय मुख्यमंत्री जी की अध्यक्षता में पीएम पोषण योजना के अंतर्गत कार्यरत मिड-डे मील रसोइयों का सम्मान समारोह, 3.54 लाख रसोइयों के लिए कैशलेस चिकित्सा कार्ड का वितरण एवं मानदेय वृद्धि कार्यक्रम का सजीव प्रसारण विकास भवन सभागर में मा0 जनप्रतिनिधियों, जिलाधिकारी, मुख्य विकास अधिकारी शिक्षा विभाग के अधिकारी,कर्मचारी एवं बड़ी संख्या में रसोइया बहनों की उपस्थिति में देखा और सुना।
कार्यक्रम के दौरान लाभार्थी (रसोईया)को मुख्यमंत्री कैशलेस चिकित्सा योजना के प्रतीकात्मक कार्ड वितरित किए गए तथा योजना के माध्यम से उपलब्ध कराई जाने वाली स्वास्थ्य सुरक्षा संबंधी जानकारी प्रदान की गई।सौगात पाकर उपस्थित सभी रसोइयों के चेहरे पर मुस्कान दिखी और उनके द्वारा इस अवसर पर माननीय मुख्यमंत्री जी का आभार व्यक्त किया गया ।

जिलाधिकारी राजेश कुमार पाण्डेय द्वारा मुख्य विकास अधिकारी के साथ जवाहर नवोदय विद्यालय का निरीक्षण कर शिक्षा, सुरक्षा, स्...
24/08/2026

जिलाधिकारी राजेश कुमार पाण्डेय द्वारा मुख्य विकास अधिकारी के साथ जवाहर नवोदय विद्यालय का निरीक्षण कर शिक्षा, सुरक्षा, स्वच्छता, छात्रावास, भोजन एवं अन्य मूलभूत सुविधाओं का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान बच्चों एवं प्राचार्य के साथ दोपहर का भोजन भी किया । आज रविवार का दिन होने से छात्र-छात्राओं से मिलनें पहुंचे उनके परिजनों से भी संवाद कर मूलभूत सुविधाओं के बारे में जानकारी ली।इस अवसर पर विद्यालय में आयोजित अंतर्जनपदीय खेल प्रतियोगिताओं का भी जायजा लिया गया ।

उरई के इंदिरा नगर क्षेत्र में जलभराव की शिकायत पर जिलाधिकारी द्वारा मौके पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया एवं उपस्थित नाग...
24/08/2026

उरई के इंदिरा नगर क्षेत्र में जलभराव की शिकायत पर जिलाधिकारी द्वारा मौके पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया एवं उपस्थित नागरिक जनों से संवाद कर उनका हाल चाल जाना गया । स्थानीय लोगों एवं अधिकारियों द्वारा बताया गया कि भारी बारिश से खेतों में पानी भरने से उरई रजवाहे के ओवरफ्लो होने से निचले इलाके में जलभराव की स्थिति हो जाती है से निपटने के लिए टेन पम्प सेट लगाए गए है , नहर का पानी भी डाइवर्ट जार दिया गया है और पंपिंग सेटों के माध्यम से पानी की निकासी लगातार की जा रही है । मौके पर उपस्थित एडीएम और संबंधित विभागीय अधिकारियों को प्रभावित क्षेत्र से जलभराव की समस्या का निराकरण करने के निर्देश दिए।

जिलाधिकारी राजेश कुमार पाण्डेय द्वारा ग्राम रंगोली में मलंगा नाला पर निर्माणाधीन पुल का मौके पर निरीक्षण कर निर्माण कार्...
24/08/2026

जिलाधिकारी राजेश कुमार पाण्डेय द्वारा ग्राम रंगोली में मलंगा नाला पर निर्माणाधीन पुल का मौके पर निरीक्षण कर निर्माण कार्य की प्रगति एवं आवागमन की स्थिति का जायजा लिया। भारी बारिश से क्षतिग्रस्त अस्थायी पुल के कारण उत्पन्न समस्या को गंभीरता से लेते हुए पक्का अस्थायी डायवर्जन शीघ्र तैयार कराने, निर्माण कार्य में तेजी लाने तथा ग्रामीणों को शीघ्र आवागमन की सुविधा उपलब्ध कराने हेतु संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए ।

जिलाधिकारी राजेश कुमार पाण्डेय द्वारा जिला महिला चिकित्सालय, उरई का आकस्मिक निरीक्षण कर ओपीडी, वार्डों, दवा वितरण कक्ष, ...
21/08/2026

जिलाधिकारी राजेश कुमार पाण्डेय द्वारा जिला महिला चिकित्सालय, उरई का आकस्मिक निरीक्षण कर ओपीडी, वार्डों, दवा वितरण कक्ष, अल्ट्रासाउंड, आयुष्मान एवं जच्चा-बच्चा वार्ड सहित विभिन्न व्यवस्थाओं का जायजा लिया तथा वार्डों में भर्ती मरीजों से वार्ता कर उनका हालचाल जाना, अनुपस्थित चिकित्सकों की उपस्थिति, ड्यूटी रोस्टर एवं अवकाश अभिलेखों की जांच की। संबंधित अधिकारी को निर्देशित किया कि जनपद के सभी राजकीय चिकित्सालयों के नियमित एवं आकस्मिक निरीक्षण कर चिकित्सकों की समयबद्ध उपस्थिति, स्वच्छता एवं मरीजों को गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाओं की उपलब्धता सुनिश्चित कराने के निर्देश दिए I

दिनांक 19/08/2026 को रानी लक्ष्मीबाई सभागार विकास भवन उरई में  त्रैमासिक जिला बाल संरक्षण इकाई एवं जिला टास्क फोर्स की ब...
20/08/2026

दिनांक 19/08/2026 को रानी लक्ष्मीबाई सभागार विकास भवन उरई में त्रैमासिक जिला बाल संरक्षण इकाई एवं जिला टास्क फोर्स की बैठक का आयोजन किया गया।जिलाधिकारी महोदय द्वारा महिला कल्याण विभाग द्वारा संचालित योजनाओं की प्रगति एवं समीक्षा के विषय पर विस्तृत समीक्षा की गई जिसमें मुख्यमंत्री बाल सेवा योजना, कोविड एवं सामान्य तथा रानी लक्ष्मीबाई महिला एवं बाल सम्मान कोष के लंबित प्रकरणों की स्वीकृति प्रदान की गई ।बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ,वन स्टॉप सेंटर आदि परियोजनाओं के कार्यो की समीक्षा कर संबंधित अधिकारियों को यथा आवश्यक निर्देश दिये गए ।

Address

District Election Office, Collectorate Compound
Orai
285001

Opening Hours

Monday 10am - 5am
Tuesday 10am - 5am
Wednesday 10am - 5am
Thursday 10am - 5am
Friday 10am - 5am
Saturday 10am - 5am

Telephone

+919454418059

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when District Magistrate/District Election Officer, Jalaun posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Contact The Organization

Send a message to District Magistrate/District Election Officer, Jalaun:

Shortcuts

Share