Shriram Seva Group, श्रीराम सेवा ग्रुप

  • Home
  • India
  • Orchha
  • Shriram Seva Group, श्रीराम सेवा ग्रुप

Shriram Seva Group, श्रीराम सेवा ग्रुप We try to provide best services and help to our tourist. And our aim is to keep our heritage clean.�

सम्मान केवल एक व्यक्ति का नहीं, संपूर्ण टीम और समाज के सच्चे सेवकों के प्रयास का प्रतीक होता है...🙏​22/08/2026 ग्वालियर ...
24/08/2026

सम्मान केवल एक व्यक्ति का नहीं, संपूर्ण टीम और समाज के सच्चे सेवकों के प्रयास का प्रतीक होता है...🙏
​22/08/2026 ग्वालियर में जो 'श्री हरि राष्ट्रीय गौरव सम्मान 2026' प्राप्त हुआ है, उसे मैं और मनोज भैया अपने अकेले का सम्मान नहीं मानते। यह हमारे लिए अत्यंत गर्व और सौभाग्य की बात है कि यह सम्मान पत्र हमें INTACH के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री अशोक सिंह ठाकुर जी के कर-कमलों द्वारा प्रदान किया गया।
​यह सम्मान उन सभी कर्मठ व समर्पित साथियों का है जो हमेशा राष्ट्र हित और समाज कल्याण के लिए खड़े रहते हैं।
​इसके साथ ही, हमारे सफाई कर्मचारियों का विशेष धन्यवाद व्यक्त करना चाहती हूँ। वे इस सम्मान के सच्चे हकदार और पात्र हैं, जिनके निरंतर परिश्रम और सेवा-भाव से ही स्वच्छता का यह संकल्प साकार हो पाता है। 🧹 🙏🇮🇳
​आयोजक संस्थान , INTACH ग्वालियर अध्याय विकास सर, कामाक्षी मैम, नीलकमल सर, डॉ. हरिवल्लभ माहेश्वरी शोध संस्थान और हेरिटेज फाउंडेशन का हृदय से आभार व्यक्त करते हैं कि उन्होंने हमारे प्रयासों को पहचाना और यह मान-सम्मान दिया।
​आपका यह विश्वास और साथ ही हमारी असली ताकत है! 🙏🇮🇳
​ #श्रीहरि_राष्ट्रीय_गौरव_सम्मान #अशोक_सिंह_ठाकुर #सफाई_मित्र #समाजसेवा #ओरछा #ग्वालियर #धन्यवाद #सेवाभाव #सच्चीसोच #प्रेरणादायक

सीताराम सभी को 🙏🇮🇳पिछले काफी समय से हम ओरछा धाम और अपनी नदियों की स्वच्छता के लिए जो निष्काम भाव से प्रयास किए हैं, उसका...
09/08/2026

सीताराम सभी को 🙏🇮🇳
पिछले काफी समय से हम ओरछा धाम और अपनी नदियों की स्वच्छता के लिए जो निष्काम भाव से प्रयास किए हैं, उसका असर अब शासन-प्रशासन पर स्पष्ट दिखने लगा है।
​हाल ही में हमारी टीम के प्रयासों, जनसुनवाई में दिए गए ज्ञापन और लगातार उठाए गए मुद्दों के बाद नगर परिषद के सफाई सुपरवाइज़र (कल्लू मनीष सेन जी) ने स्वयं आकर कल सफाई अभियान के दौरान हमसे चर्चा की है।
​सुपरवाइज़र का कहना है कि उनके पास 84-85 सफाई कर्मचारियों का अमला है। उन्होंने हमसे आग्रह किया है कि अब हम सफाई अभियान का कष्ट न लें और आश्वस्त किया है कि नगर परिषद अब पूरे ओरछा को खुद पूरी निष्ठा और मुस्तैदी से साफ रखेगी।
​ (मंगलवार) को जनसुनवाई में कलेक्टर महोदय को जो ज्ञापन दिया था, हम फिलहाल उसके आधिकारिक आदेश और कार्यवाही का इंतजार कर रहे हैं।
​हमारी स्पष्ट शर्त: जब तक कलेक्टर महोदय के आदेश पर CMO सर के साथ हमारी बैठक (Meeting) नहीं होती, जहाँ हम पूरी स्थिति को समझ सकें, अपनी प्लानिंग उनके सामने रख सकें और हमारे रूल्स (शर्तों) को मानने पर सहमति नहीं बनती, तब तक हम कोई भी सफाई अभियान नहीं चलाएंगे।
​हमारी नई भूमिका - 'निगरानी प्रहरी, अगर नगर परिषद अपनी जिम्मेदारी का दावा कर रही है, तो हम उन्हें मौका दे रहे हैं। लेकिन हमारी नज़र पूरे ओरछा पर रहेगी। अगर कहीं भी गंदगी दिखी या वादा तोड़ा गया, तो हम सफाई अभियान नहीं बल्कि "गंदगी उजागर अभियान" चलाएंगे—जहाँ की भी फोटो-वीडियो होगी, सीधे नगर परिषद, कलेक्टर निवाड़ी और मध्य प्रदेश टूरिज्म को भेजी जाएगी।
अब हम अपनी ऊर्जा को अन्य सामाजिक कार्यों में लगाएंगे और प्रशासन के जवाब तथा CMO सर के साथ बैठक का इंतजार करेंगे।
​धन्यवाद! 🙏😊🇮🇳
​अब हम सफाई नहीं, व्यवस्था में सुधार और निगरानी करेंगे!


#जनसुनवाई #चीफमिनिस्टरमध्यप्रदेश #नगरपरिषदओरछा #श्रीरामसेवाग्रुपकर्मभूमि

08/08/2026

स्वच्छ बेतवा, सुंदर ओरछा 🙏🇮🇳🌳
🙏
हमारे श्रमदान और सफाई अभियान का आज 13वाँ हफ्ता है!
​इस बार बेतवा के नए वाले पुल पर सफाई
वही खास जगह जहाँ से हम और हमारे पर्यटक सूर्यास्त और नदी के किनारे स्थित सुंदर छत्रियों का अद्भुत नजारा देखते हैं। आइए, इस खूबसूरत धरोहर को और भी स्वच्छ और सुंदर रखें।🙏🇮🇳🌳🌲
#श्रीरामसेवाग्रुपकर्मभूमि #निवाड़ी

आज निवाड़ी कलेक्ट्रेट में आयोजित जनसुनवाई में शामिल होकर आदरणीय कलेक्टर महोदया को 'श्रीराम सेवा पर्यटन सहकारी समिति, ओरछ...
04/08/2026

आज निवाड़ी कलेक्ट्रेट में आयोजित जनसुनवाई में शामिल होकर आदरणीय कलेक्टर महोदया को 'श्रीराम सेवा पर्यटन सहकारी समिति, ओरछा' की ओर से एक ज्ञापन/आवेदन सौंपा।
ज्ञापन के प्रमुख बिंदु:
​🌊 बेतवा नदी का संरक्षण: बेतवा नदी में बढ़ रहे प्लास्टिक, पूजन सामग्री, घरेलू कचरे और प्रदूषण को रोकना।
​🧹 ओरछा में नियमित सफाई: धार्मिक, सांस्कृतिक और प्राकृतिक धरोहर ओरछा नगर में सफाई व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ एवं प्रभावी बनाना।
जन-जागरूकता अभियान: स्थानीय नागरिकों एवं पर्यटकों में पर्यावरण और स्वच्छता के प्रति जागरूकता फैलाना।
​बेतवा नदी न केवल हमारी सांस्कृतिक और धार्मिक धरोहर है, बल्कि लाखों लोगों के जीवन का आधार भी है। पर्यावरण और जैव-विविधता की रक्षा के लिए समिति पिछले 5 वर्षों से निरंतर कार्य कर रही है।
​हमें पूरी आशा एवं विश्वास है कि निवाड़ी प्रशासन इस विषय पर शीघ्र अति शीघ्र उचित कदम उठाएगा। 🙏🇮🇳
​ #श्रीरामसेवाग्रुपकर्मभूमि #निवाड़ी

02/08/2026

किताबें रास्ता दिखाती हैं, लेकिन कर्म मंजिल तक पहुँचाते हैं! 📖🧹🙏🇮🇳
​मनोज भैया (स्कूल संचालक एवं शिक्षक) हर सफाई अभियान में बिना किसी झिझक के ज़मीनी स्तर पर काम करते हैं। बच्चों को इससे बेहतर प्रैक्टिकल ज्ञान' और क्या मिल सकता है! ऐसे शिक्षकों पर समाज को गर्व होना चाहिए।🙏
​ #श्रीरामसेवाग्रुपकर्मभूमि #निवाड़ी

01/08/2026

आज हमारे सफाई अभियान का 12वां हफ्ता था। जहाँ एक तरफ बातों के सहयोग और धरातल के सहयोग में फर्क साफ नज़र आता है, वहीं आज इन छोटे-छोटे बच्चों ने जो किया, दिल जीत लिया!
​बिना किसी के कहे, एक बच्चा खुद आकर सफाई में हाथ बंटाने लगा. और देखते ही देखते उसके तीन और दोस्त भी साथ जुड़ गए! बड़ों की चुप्पी के बीच इन बच्चों का यह कदम हमारे लिए सबसे बड़ी ताकत बन गया है।
​अगर ओरछा का भविष्य इन जागरूक बच्चों के हाथों में है, तो बदलाव निश्चित है। इन नन्हे नायकों को सलाम।🙏🇮🇳😊

​ #स्वच्छता_अभियान #श्रीरामसेवाग्रुपकर्मभूमि #निवाड़ी

ओरछा जरूर आए पर कचरा ना फैलाएं 🙏😔
21/07/2026

ओरछा जरूर आए पर कचरा ना फैलाएं 🙏😔

18/07/2026

11 सप्ताह, 🧹सफाई अभियान का ,हमारी कोशिश जारी है, लेकिन आपकी लापरवाही कब थमेगी? 😔
​आज तेज बारिश के बीच भी हमारे सफाई हीरोज नदी के किनारे डटे रहे। लेकिन अफ़सोस इस बात का है कि हर हफ्ते यहाँ भगवान की पोशाकें, हवन सामग्री, प्लास्टिक , कपड़े और मूर्तियां फेंक दी जाती हैं।
​आस्था के नाम पर अपनी ही नदियों को कचरा घर बनाना कहाँ की समझदारी है? भगवान को दिल में रखिए, उनके नाम पर पर्यावरण को मत मारिए।🙏🇮🇳

​ ❣️ #श्रीरामसेवाग्रुपकर्मभूमि #निवाड़ी

सफाई अभियान की कुछ तस्वीरें सफाई से पहले की और सफाई से बाद की,🧹🙏🇮🇳  #श्रीरामसेवाग्रुपकर्मभूमि        #निवाड़ी          #...
16/07/2026

सफाई अभियान की कुछ तस्वीरें सफाई से पहले की और सफाई से बाद की,🧹🙏🇮🇳
#श्रीरामसेवाग्रुपकर्मभूमि #निवाड़ी #सफाई_अभियान #ओरछ

16/07/2026

I got over 4,400 reactions on one of my posts last week! Thanks everyone for your support! 🎉

Address

Ward No. 5 By Pass Road Krishna Colony Near Ashoka Hotel
Orchha
472246

Website

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Shriram Seva Group, श्रीराम सेवा ग्रुप posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Shortcuts

Share

Category