DCPU,Pakur

DCPU,Pakur about child protection

17/04/2026
दिनांक 19अप्रैल 2026 को अक्षय तृतीया के अवसर पर होनेवाले संभावित बाल विवाह  को लेकर जिला बाल संरक्षण इकाई, पाकुड़ के द्व...
17/04/2026

दिनांक 19अप्रैल 2026 को अक्षय तृतीया के अवसर पर होनेवाले संभावित बाल विवाह को लेकर जिला बाल संरक्षण इकाई, पाकुड़ के द्वारा जागरूकता हेतु एक प्रयास।

पुलिस अधीक्षक, पाकुड़ द्वारा प्राप्त निर्देश के आलोक में जिलांतर्गत नवनियुक्त चौकीदारो को जिला बाल संरक्षण इकाई, पाकुड़ ...
17/04/2026

पुलिस अधीक्षक, पाकुड़ द्वारा प्राप्त निर्देश के आलोक में जिलांतर्गत नवनियुक्त चौकीदारो को जिला बाल संरक्षण इकाई, पाकुड़ के पदाधिकारियों द्वारा बाल संरक्षण से संबंधित विभिन्न विषयो पर विस्तृत रूप से जानकारी प्रदान की गई।
कार्यक्रम के प्रारंभिक चरण में शमा परवीन, संरक्षण पदाधिकारी, संस्थागत देखभाल, पाकुड़ द्वारा नवनियुक्त चौकीदारो को बच्चा का अर्थ, बच्चों के अधिकार, जिला बाल संरक्षण इकाई द्वारा बच्चों को दी जा रही विभिन्न संस्थागत एवं महिला हेल्पलाइन(181) चाइल्ड हेल्पलाइन (1098) सखी वन स्टॉप सेंटर में दी जा रही सेवाओं की जानकारी दी गई। इसके साथ ही, राजेश कुमार मंडल, संरक्षण पदाधिकारी, गैर संस्थागत देखभाल, पाकुड़ द्वारा बच्चों को दी जा रही गैर संस्थागत देखभाल सेवाएं ,यथा स्पॉन्सरशिप, आफ्टर केयर, फोस्टर केयर, एडॉप्शन एवं अन्य बिंदुओं पर विस्तृत जानकारी प्रदान की गई।
कार्यक्रम के दौरान मोहम्मद अनीश अंसारी, DPC, PCI-UNICEF KE द्वारा सभी प्रतिभागियों को बाल विवाह ,बाल मजदूरी, एवं बाल तस्करी के कारण , इसके दुष्प्रभाव, निराकरण के उपाय, एवं इससे प्रभावित बच्चों के सर्वांगीण विकास एवं पुनर्वास के संबंध में विस्तृत जानकारी प्रदान की गई।
कार्यक्रम के दौरान उपस्थित प्रतिभागियों के द्वारा विभिन्न बिंदुओं पर जानकारी प्राप्त करने हेतु विशेष उत्साह देखा गया और बच्चों के प्रति और भी अधिक संवेदनशील होकर कार्य करने हेतु संकल्प लिया गया। साथ ही , बच्चों के प्रति होने वाले किसी भी प्रकार की संभावित घटनाओं के प्रति सम्बंधित सभी विभागों के साथ मिलकर कार्य करने की प्रतिबद्धता दोहराई गई।
जिला बाल संरक्षण इकाई, पाकुड़ द्वारा समय समय पर सभी चौकीदारों को बच्चों से संबंधित विभिन्न विषयो पर संवेदीकरण कार्यक्रम जारी रखा जाएगा।

Address

District Collectorate
Pakur
816107

Website

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when DCPU,Pakur posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Share