01/03/2025
दिनांक 28/02/2025 को श्री अमित सिंह, कमांडेंट,69वीं वाहिनी सशस्त्र सीमा बल, पाक्योंग (सिक्किम) के दिशानिर्देशानुसार नागरिक कल्याण कार्यक्रम के अन्तर्गत सीमावर्ती युवाओं हेतु रोंगली बाजार, जिला-पाक्योंग (सिक्किम) के मेला मैदान में एक दिवसीय वॉलीवॉल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। उक्त प्रतियोगिता में वाहिनी के कार्यक्षेत्र में स्थित सीमावर्ती गाँव के कुल 04 टीमों (ग्राम -लिंगथम, डॉकचेन, तालखड़का, एवं रोंगली) ने भाग लिया जिसमें ग्राम-डॉकचेन की टीम 2-0 से विजेता रही तथा ग्राम-तालखड़का की टीम उप विजेता रही । प्रतियोगिता के समापन के पश्चात विजेता तथा उपविजेता टीम के खिलाड़ियों को पदक, स्पोर्ट्स यूनिफार्म एवं ट्रॉफी के साथ-साथ समस्त टीमों को खेल-सामग्री (वॉलीबॉल एवं वॉलीबॉल नेट) प्रदान किया गया। आयोजित की गई खेल प्रतियोगिता में श्रीमती दामेर कुमारी बस्नेत, जिला पंचायत, पंचायत क्षेत्र -चूजाचेन (मुख्य अतिथि), श्री मोहन गुरुंग, पंचायत उप-प्रेसिडेंट, ग्राम पंचायत-चूजाचेन,श्री एन.बी. विश्वकर्मा, एस.डी.ओ., रोंगली तथा स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे। प्रतियोगिता के दौरान सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन भी किया गया जिसमें स्थानीय स्कूल के छात्राओं ने भाग लिया, जिन्हें पुरस्कार वितरण समारोह के दौरान पुरस्कृत किया गया।