03/09/2026
कृषि विभाग ने धान की फसल में 'सदर्न राइस ब्लैक-स्ट्रीक्ड ड्वार्फ वायरस' (SRBSDV) की निगरानी और प्रबंधन को तेज़ कर दिया है।निगरानी टीम ने राज्य बायो-कंट्रोल और विकास खंड भवरना के अधिकारियों के साथ मिलकर हुंगलो, री और पाद्रा गांवों में धान के खेतों का दौरा किया, ताकि वहां कीड़ों और बीमारियों के पनपने की जांच की जा सके।