17/05/2026
#मेरेराघवकीजयहो
राघवेंद्र सेवा मंच द्वारा भव्य सुन्दरकाण्ड पाठ सम्पन्न
रामभक्तों का दिखा हुजूम, गूंजा जय श्रीराम का जयघोष
नालासोपारा।नालासोपारा पूर्व स्थित संतोषभुवन के मंसूरी अपार्टमेंट में शनिवार, 16 mai 2026 को राघवेंद्र सेवा मंच द्वारा भव्य एवं संगीतमय सुन्दरकाण्ड पाठ का आयोजन किया गया। यह आयोजन संस्था के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं राघवेंद्र भूमि के सम्पादक सुरेन्द्र कुमार मिश्र के नेतृत्व में सम्पन्न हुआ।
उल्लेखनीय है कि राघवेंद्र सेवा मंच विगत 30 वर्षों से निरंतर प्रत्येक शनिवार लोककल्याण एवं सनातन धर्म के प्रचार-प्रसार के उद्देश्य से सुन्दरकाण्ड पाठ का आयोजन करता आ रहा है। संस्था का प्रमुख संकल्प हिन्दू राष्ट्र की स्थापना की कामना के साथ धर्म जागरण को सशक्त करना है।
कार्यक्रम में सुप्रसिद्ध मानस ओमप्रकाश मिश्र, शेषमणि दुबे, सूरज मिश्र तथा ढोलवादक आकाश मिश्र द्वारा प्रस्तुत संगीतमय सुन्दरकाण्ड पाठ ने वातावरण को भक्तिमय बना दिया। श्रद्धालुओं ने भाव-विभोर होकर भक्ति रस का आनंद लिया।
इस अवसर पर मंच के प्रमुख पदाधिकारियों में राष्ट्रीय महासचिव दीनानाथ दुबे, कार्यालय प्रमुख नागेन्द्र मिश्र, तालुका अध्यक्ष वीरेन्द्र चौबे, उपाध्यक्ष संजय चौबे, कमलेश मिश्र, अंकित मिश्रा, सतीश त्रिपाठी, संतोष दुबे, वेदप्रकाश दुबे, विनय मिश्र, राजन पाठक, अनुज मिश्र, विनय दुबे, अखिल मिश्र, विवेक मिश्र, बीरेंद्र पाण्डे शास्त्री, दीपेश मिश्र, संदीप तिवारी, उत्कर्ष मिश्र, छत्रपाल सिंह, सतीश तिवारी सहित बड़ी संख्या में रामभक्त उपस्थित रहे।
कार्यक्रम के अंत में सभी उपस्थित रामभक्तों को संस्था प्रमुख सुरेन्द्र कुमार मिश्र द्वारा राघवेंद्र सेवा मंच का भगवा दुपट्टा पहनाकर सम्मानित किया गया।
अंततः “जय श्रीराम” के गगनभेदी नारों के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ।