Nagar Nigam Pali - RJ

Nagar Nigam Pali - RJ Contact information, map and directions, contact form, opening hours, services, ratings, photos, videos and announcements from Nagar Nigam Pali - RJ, Government Organization, Lal Bahadur Shastri Town Hall, Near Surajpal, 1, Pali.

नगर निगम पाली शहर की स्वच्छता, जल निकासी, सड़क प्रकाश, कचरा प्रबंधन एवं नागरिक सुविधाओं के विकास हेतु सतत कार्यरत है।
स्वच्छ सर्वेक्षण, जनभागीदारी एवं आधुनिक व्यवस्थाओं के माध्यम से पाली को स्वच्छ, सुंदर एवं विकसित शहर बनाने के लिए निगम प्रतिबद्ध है।

06/08/2026

सफाई मित्रों को सम्मान, स्वच्छता के प्रति हमारा संकल्प!

हमारे शहर को स्वच्छ, सुंदर और स्वस्थ बनाने में सफाई मित्रों की मेहनत और समर्पण की महत्वपूर्ण भूमिका है।
आइए, उनके श्रम का सम्मान करें और स्वच्छता को अपनी जिम्मेदारी बनाएं।

स्वच्छ शहर — हमारी पहचान | स्वच्छता — हमारी जिम्मेदारी

नगर निगम, पाली द्वारा "प्रगतिशील पाली – विशेष स्वच्छता अभियान" के अंतर्गत 1 अगस्त से 15 अगस्त तक शहर के विभिन्न वार्डों ...
06/08/2026

नगर निगम, पाली द्वारा "प्रगतिशील पाली – विशेष स्वच्छता अभियान" के अंतर्गत 1 अगस्त से 15 अगस्त तक शहर के विभिन्न वार्डों में व्यापक स्तर पर स्वच्छता गतिविधियाँ संचालित की जा रही हैं।
इसी क्रम में वार्ड संख्या 4 (भटवाड़ा) एवं वार्ड संख्या 65 (सुभाष नगर) में विशेष स्वच्छता अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान नालियों की गहन सफाई, झाड़ियों की कटाई-छंटाई, कचरे के ढेरों का निस्तारण, फॉगिंग तथा सिंगल यूज़ प्लास्टिक के विरुद्ध संयुक्त रूप से प्रभावी कार्रवाई की गई। साथ ही क्षेत्रवासियों को स्वच्छता बनाए रखने एवं प्लास्टिक का उपयोग न करने के लिए जागरूक भी किया गया।
नगर निगम ने स्पष्ट किया कि शहर को स्वच्छ, सुंदर, स्वच्छ पर्यावरणयुक्त तथा मच्छरजनित बीमारियों से सुरक्षित बनाने के उद्देश्य से यह विशेष स्वच्छता अभियान निरंतर जारी रहेगा। नागरिकों से भी अपील की गई है कि वे नगर निगम के इस अभियान में सक्रिय सहभागिता निभाते हुए अपने आसपास स्वच्छता बनाए रखें।

नगर निगम पाली में BWG सर्वेक्षण के दौरान प्रतिष्ठानों को 4-बिन प्रणाली (गीला, सूखा, घरेलू हानिकारक एवं सैनिटरी कचरा) अपन...
16/07/2026

नगर निगम पाली में BWG सर्वेक्षण के दौरान प्रतिष्ठानों को 4-बिन प्रणाली (गीला, सूखा, घरेलू हानिकारक एवं सैनिटरी कचरा) अपनाने, गीले कचरे का स्रोत पर ही निस्तारण, 3R (Reduce, Reuse, Recycle) के सिद्धांतों का पालन तथा सिंगल-यूज़ प्लास्टिक का त्याग कर जूट एवं कपड़े के थैलों के उपयोग के लिए जागरूक किया गया।

आइए, कचरा पृथक्करण अपनाएँ और स्वच्छ, सुंदर एवं सतत पाली के निर्माण में अपनी भागीदारी निभाएँ।



Swachh Bharat Mission - Urban Swachh Bharat Mission Urban 2.0 Rajasthan Pali News Government of Rajasthan

नगर निगम पाली द्वारा जल संरक्षण के प्रति जन-जागरूकता का संदेश दिया जा रहा है। आइए, वर्षा जल संचयन अपनाएं, पानी का सदुपयो...
15/07/2026

नगर निगम पाली द्वारा जल संरक्षण के प्रति जन-जागरूकता का संदेश दिया जा रहा है। आइए, वर्षा जल संचयन अपनाएं, पानी का सदुपयोग करें और आने वाली पीढ़ियों के लिए हर बूंद बचाने का संकल्प लें।

"जल है तो कल है — पानी बचाएं, पाली सजाएं।"

15/07/2026
नगर निगम पाली (राजस्थान) द्वारा नागरिकों को सिंगल यूज़ प्लास्टिक का उपयोग बंद करने एवं कपड़े के थैले अपनाने के लिए जागरू...
08/07/2026

नगर निगम पाली (राजस्थान) द्वारा नागरिकों को सिंगल यूज़ प्लास्टिक का उपयोग बंद करने एवं कपड़े के थैले अपनाने के लिए जागरूक किया जा रहा है।

कपड़े का थैला अपनाएँ, पाली को प्लास्टिक मुक्त बनाएँ



Bharat Mission - UrbanSwachh Bharat Mission Urban 2.0 RajasthanPali NewsGovernment of RajasthanSameer Khan

नगर निगम पाली द्वारा वार्ड क्षेत्र में घर-घर संपर्क एवं जनजागरूकता अभियान चलाकर नागरिकों को स्रोत पृथक्करण (Source Segre...
06/07/2026

नगर निगम पाली द्वारा वार्ड क्षेत्र में घर-घर संपर्क एवं जनजागरूकता अभियान चलाकर नागरिकों को स्रोत पृथक्करण (Source Segregation), 4-बिन कचरा प्रबंधन, एवं स्वच्छता बनाए रखने के लिए प्रेरित किया गया।

PIU & IEC टीम ने नागरिकों को गीला, सूखा, सैनिटरी एवं घरेलू खतरनाक कचरे को अलग-अलग रखने तथा नगर निगम के स्वच्छता प्रयासों में सहभागिता निभाने का संदेश दिया।

कचरा अलग करें – पर्यावरण बचाएं
स्वच्छ घर, स्वच्छ वार्ड, स्वच्छ पाली

06/07/2026

नगर निगम पाली द्वारा भारतीय विद्यापीठ में आयोजित स्वच्छता जागरूकता कार्यक्रम में विद्यार्थियों को 4-स्ट्रीम कचरा पृथक्करण की जानकारी देकर स्वच्छ एवं स्वस्थ राजस्थान के निर्माण में सहभागी बनने के लिए प्रेरित किया गया।

Address

Lal Bahadur Shastri Town Hall, Near Surajpal, 1
Pali
306401

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Nagar Nigam Pali - RJ posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Shortcuts

Share