GGP Pali Tanakhar

GGP Pali Tanakhar गोंडवाना गणतंत्र पार्टी
पाली तानाखार विधानसभा क्षेत्र क्रमांक 23 (छ.ग.)

💐💐💐
09/03/2026

💐💐💐

 #बड़ेबांका में प्रकृति शक्ति फड़ापेन शक्तिपीठ की स्थापना, अन्न बचत बैंक की भी हुई शुरुआत*पाली - पाली तानाखार विधानसभा क...
08/03/2026

#बड़ेबांका में प्रकृति शक्ति फड़ापेन शक्तिपीठ की स्थापना, अन्न बचत बैंक की भी हुई शुरुआत*

पाली - पाली तानाखार विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पंचायत बड़े बांका में प्रकृति शक्ति फड़ापेन शक्तिपीठ की स्थापना भूमका टीम द्वारा विधि-विधान और पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ धूमधाम से की गई। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि विधायक तुलेश्वर हीरासिंह मरकाम रहे, जबकि कार्यक्रम की अध्यक्षता बड़े बांका के सरपंच रामनारायण मरावी ने की।

*संस्कृति संरक्षण का दिया संदेश*
मुख्य अतिथि विधायक तुलेश्वर हीरासिंह मरकाम ने कहा कि यह कार्यक्रम केवल समाज के हित के लिए ही नहीं, बल्कि आदिवासी संस्कृति को बचाने और आने वाली पीढ़ियों तक पहुंचाने के लिए भी महत्वपूर्ण है। उन्होंने कहा कि आदिवासी समाज की पहचान उसकी संस्कृति, परंपराओं और प्रकृति आधारित रीति-रिवाजों से होती है। वर्तमान समय में समाज को संगठित होकर अपनी संस्कृति और परंपराओं को संरक्षित करना होगा।

*गोंडवाना आंदोलन की शुरुआत का किया उल्लेख*
राष्ट्रीय महासचिव श्याम सिंह मरकाम ने अपने संबोधन में कहा कि बड़ादेव स्थापना कार्यक्रम की शुरुआत दादा हीरासिंह मरकाम ने गांव-गांव में की थी, जो आज गोंडवाना आंदोलन के रूप में व्यापक रूप से फैल चुका है। उन्होंने कहा कि हम सभी समाज की संपत्ति हैं और समाज के माध्यम से ही कार्य करना चाहिए।

*गोंडवाना अन्न बचत बैंक की स्थापना*
कार्यक्रम के अवसर पर बड़े बांका की मातृशक्तियों द्वारा गोंडवाना रत्न दादा हीरा सिंह मरकाम के विचार “एक मुट्ठी चावल से गोंडवाना का महाकल्याण” के तहत गोंडवाना अन्न बचत बैंक की स्थापना की गई। इसकी शुरुआत विधायक तुलेश्वर मरकाम ने कराई। इस पहल से महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने में मदद मिलेगी।

*सेवानिवृत्त शिक्षक का हुआ सम्मान*
कार्यक्रम के दौरान सेवानिवृत्त शिक्षक श्री बाबूलाल जगत का फूल-माला और पीली पगड़ी पहनाकर सम्मान किया गया।

इस अवसर पर विशिष्ट अतिथियों में श्याम सिंह मरकाम (राष्ट्रीय महासचिव गोंगपा), डॉ. पवन सिंह (जिला पंचायत अध्यक्ष), कुलदीप सिंह मरकाम (विधायक प्रतिनिधि), जामबाई श्याम (सभापति जेवरा महासभा), विशाल सिंह कोराम (संरक्षक जेवरा महासभा), गणेश मरपच्ची, जगत नेताम (जिलाध्यक्ष गोंगपा), गुहाराम कमरों सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे।
कार्यक्रम में नन्हे बच्चों ने सांस्कृतिक नृत्य प्रस्तुत कर सामाजिक और सांस्कृतिक जनजागरूकता का संदेश दिया।
Tuleshwar Singh Markam Kuldip Singh Markam Shyam Singh Markam #गोंडवाना_गणतंत्र_पार्टी

पाली में मितानिन सम्मेलन आयोजित, स्वस्थ पंचायत के लिए मितानिनों की भूमिका सराहनीयपाली। मितानिन भवन पाली में ग्राम स्वास्...
08/03/2026

पाली में मितानिन सम्मेलन आयोजित, स्वस्थ पंचायत के लिए मितानिनों की भूमिका सराहनीय

पाली। मितानिन भवन पाली में ग्राम स्वास्थ्य, स्वच्छता एवं पोषण समिति के तत्वावधान में स्वस्थ पंचायत सम्मेलन सह मितानिन सम्मेलन का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि विधायक तुलेश्वर हीरासिंह मरकाम (पाली-तानाखार) रहे। वहीं विशिष्ट अतिथि के रूप में जिला पंचायत अध्यक्ष डॉ. पवन सिंह, विधायक प्रतिनिधि कुलदीप सिंह मरकाम, प्रदेश सह संयोजक राजेश यादव और सरपंच गिरजा पैकरा केराझरिया उपस्थित रहे।

कार्यक्रम की शुरुआत विधायक तुलेश्वर मरकाम ने भारत माता के छायाचित्र पर पूजा-अर्चना कर की। इसके बाद उपस्थित अतिथियों का पौधा भेंट कर सम्मान किया गया।

इस अवसर पर विधायक तुलेश्वर मरकाम ने कहा कि यह आयोजन बहुत महत्वपूर्ण है। परिवार और समाज को स्वस्थ बनाने में मितानिनों की अहम भूमिका है। उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ को कुपोषण मुक्त बनाने और शिशु मृत्यु दर को कम करने में मितानिनों का योगदान सराहनीय है। मितानिनों का कार्य घर घर जाकर सेवाएं देना अतुलनीय है। उन्होंने मितानिनों की जिम्मेदारी को समाज के लिए सबसे बड़ी जिम्मेदारी बताया।

कार्यक्रम में चंद्रभवन टेकाम (ब्लॉक अध्यक्ष), जगत नेताम (जिलाध्यक्ष गोंगपा), खंड चिकित्सा अधिकारी डॉ. अनिल सराफ, ब्लॉक समन्वयक सुनीता सिंह, विजय कश्यप, स्वस्थ पंचायत समन्वयक राधेश्याम कांगे, मितानिन प्रशिक्षक ईश्वर, रमेश राज, जिला समन्वयक वंदना गुप्ता सहित महिला एवं बाल विकास विभाग के अधिकारी और बड़ी संख्या में मितानिनें उपस्थित रहीं।
#मितानिन #सम्मेलन #स्वस्थपंचायत Tuleshwar Singh Markam #गोंडवाना_गणतंत्र_पार्टी

पाली तानाखार विधानसभा क्षेत्र के यशस्वी विधायक मान. तुलेश्वर हीरासिंह मरकाम जी ने 1 मार्च 2026 के जनसंपर्क दौरा कार्यक्र...
06/03/2026

पाली तानाखार विधानसभा क्षेत्र के यशस्वी विधायक मान. तुलेश्वर हीरासिंह मरकाम जी ने 1 मार्च 2026 के जनसंपर्क दौरा कार्यक्रम के दौरान ग्राम पंचायत #कुटेलामुड़ा में सूत सारथी समाज के समुदायिक भवन का भूमिपूजन किया एवं ग्राम पंचायत #कपोट में शिक्षा पर विशेष बल देते हुए कहा कि एक रोटी कम खाएं पर बच्चों को जरूर पढ़ाएं। श्री मरकाम ने रजक समाज की संत गाडसे महराज के विचारों को आत्मसात कर सामाजिक प्रगति की दिशा में निरंतर अग्रसर रहने की शुभकामनाएं दी। इस अवसर पर सामाजिक कार्यक्रमों के आयोजन हेतु मंगल भवन निर्माण की घोषणा की साथ ही प्रतिवर्ष जयंती भव्य रूप से मनाने हेतु मंच एवं रोड निर्माण का कार्य कराया जाएगा।
Tuleshwar Singh Markam #गोंडवाना_गणतंत्र_पार्टी

स्वस्थ पंचायत योजना एवं सामुदायिक निगरानी कार्यक्रम के तहत् स्वस्थ पंचायत सम्मेलन  #स्वस्थपंचायत  #गोंडवाना_गणतंत्र_पार्...
05/03/2026

स्वस्थ पंचायत योजना एवं सामुदायिक निगरानी कार्यक्रम के तहत् स्वस्थ पंचायत सम्मेलन
#स्वस्थपंचायत #गोंडवाना_गणतंत्र_पार्टी

04/03/2026


Tuleshwar Singh Markam

स्नेह, सौहार्द व समरसता के पवित्र पर्व  #होली  की आप सभी को हार्दिक शुभकामनाएं।    Tuleshwar Singh Markam
03/03/2026

स्नेह, सौहार्द व समरसता के पवित्र पर्व #होली की आप सभी को हार्दिक शुभकामनाएं।
Tuleshwar Singh Markam

02/03/2026
विनम्र श्रद्धांजलि.... 🌹🌹गोंडवाना गणतंत्र पार्टी मध्यप्रदेश के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष *हरताप शाह तिरगाम जी* के निधन का समा...
02/03/2026

विनम्र श्रद्धांजलि.... 🌹🌹
गोंडवाना गणतंत्र पार्टी मध्यप्रदेश के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष *हरताप शाह तिरगाम जी* के निधन का समाचार पूरे संगठन और गोंडवाना विचारधारा से जुड़े जनसमुदाय के लिए अत्यंत दुःखद एवं अपूरणीय क्षति है। दुःख की इस घड़ी में प्रकृति शक्ति फड़ापेन से प्रार्थना करते है कि दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान प्रदान करें तथा परिवारजनों को इस अपार दुःख को सहन करने की शक्ति दें। दादा हरताप शाह तिरगाम जी का संपूर्ण जीवन गोंडवाना आंदोलन, संगठन की मजबूती और आदिवासी समाज के अधिकारों के लिए समर्पित रहा। उनका मार्गदर्शन, संघर्ष और त्याग सदैव स्मरणीय रहेगा।
भावभीनी पेनांजली💐💐💐🙏🙏🙏

02/03/2026
 #सेम्हरकछार में हितेश कुमार टेकाम जी के दशगात्र कार्यक्रम में शामिल हुए विधायक तुलेश्वर हीरासिंह मरकाम जी राष्ट्रीय अध्...
01/03/2026

#सेम्हरकछार में हितेश कुमार टेकाम जी के दशगात्र कार्यक्रम में शामिल हुए विधायक तुलेश्वर हीरासिंह मरकाम जी राष्ट्रीय अध्यक्ष गोंगपा एवं प्रदेश संगठन मंत्री छ.ग. व विधायक प्रतिनिधि कुलदीप सिंह मरकाम एवं कार्यकर्ताओ ने दिवगंत आत्मा को श्रद्धांजलि अर्पित कर शोक संतप्त परिजनों को सांत्वना दिए एवं सबल प्रदान करने की कामना किए।💐
Tuleshwar Singh Markam Kuldip Singh Markam #गोंडवाना_गणतंत्र_पार्टी #भावपूर्ण_श्रद्धांजलि GGP Pali Tanakhar

Address

गोंगपा कार्यालय पाली
Pali
495449

Website

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when GGP Pali Tanakhar posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Share