Nagar Palika Parishad Palia Kalan - Kheri

Nagar Palika Parishad Palia Kalan - Kheri Official page of Nagar Palika Parishad Palia Kalan (Kheri). Awarded as the best city in Swachh Survekshan .....

शासन के निर्देशानुसार अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस सप्ताह (8-14 मार्च 2026) के अवसर पर सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र पलिया कल...
13/03/2026

शासन के निर्देशानुसार अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस सप्ताह (8-14 मार्च 2026) के अवसर पर सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र पलिया कलां से समन्वय स्थापित करके Nagar Palika Parishad Palia Kalan - Kheri की समस्त महिला कर्मचारियों के स्वास्थ्य परीक्षण के लिए पालिकाध्यक्ष श्रीमती Laxmi KB Gupta की अध्यक्षता में स्वास्थ्य परीक्षण शिविर आयोजित किया गया जिसमें उपस्थित सभी महिलाओं का सामान्य स्वास्थ्य परीक्षण सम्पन्न हुआ।

fans Chief Minister Office Uttar Pradesh A K Sharma Rakesh Rathaur Swachh Uttar Pradesh - SBM, URBAN Swachh Survekshan

मेला मैदान स्थित जलापूर्ति पंप हाउस की मोटर जल जाने पर जलापूर्ति की निरन्तरता बनाये रखने के लिये Nagar Palika Parishad P...
06/02/2026

मेला मैदान स्थित जलापूर्ति पंप हाउस की मोटर जल जाने पर जलापूर्ति की निरन्तरता बनाये रखने के लिये Nagar Palika Parishad Palia Kalan - Kheri की पालिकाध्यक्ष श्रीमती Laxmi KB Gupta के निर्देशन पर तत्काल दूसरी मोटर अधिष्ठापित कराते हुये जलापूर्ति सुचारू की गई।

Chief Minister Office Uttar Pradesh A K Sharma

मोहल्ला बरबंडा में पुजारीपुरवा के पास जलापूर्ति पाइपलाइन लीकेज के कारण जलापूर्ति बाधित रहने की जानकारी मिली। तत्काल ही इ...
03/02/2026

मोहल्ला बरबंडा में पुजारीपुरवा के पास जलापूर्ति पाइपलाइन लीकेज के कारण जलापूर्ति बाधित रहने की जानकारी मिली। तत्काल ही इस लीकेज को ठीक कराते हुये जलापूर्ति सुचारू की गई ।

Chief Minister Office Uttar Pradesh A K Sharma Swachh Uttar Pradesh - SBM, URBAN Laxmi KB Gupta

🙏 सेवा ही सच्ची श्रद्धांजलि 🙏श्री गुरु गोविन्द सिंह जी की जयंती के पावन अवसर पर आयोजित नगर कीर्तन एवं शोभायात्रा के उपरा...
04/01/2026

🙏 सेवा ही सच्ची श्रद्धांजलि 🙏

श्री गुरु गोविन्द सिंह जी की जयंती के पावन अवसर पर आयोजित नगर कीर्तन एवं शोभायात्रा के उपरान्त Nagar Palika Parishad Palia Kalan - Kheri की अध्यक्ष Laxmi KB Gupta के निर्देश पर कर्मचारियों द्वारा भंडारा स्थलों की समुचित साफ़-सफाई की गई

यह केवल एक दायित्व नहीं बल्कि स्वच्छता, सेवा और सामाजिक जिम्मेदारी के प्रति हमारी सामूहिक प्रतिबद्धता का प्रतीक है। गुरु साहिब के जीवन से हमें सेवा, अनुशासन और मानवता का जो संदेश मिलता है, उसे व्यवहार में उतारना ही सच्ची श्रद्धांजलि है।

इस अवसर पर स्वच्छता कार्य में लगे समस्त पालिका कर्मियों का हृदय से आभार, जिनकी तत्परता और मेहनत से नगर की गरिमा बनी रही।
आइए, हम सब मिलकर स्वच्छ, सुंदर और संस्कारित पलिया कलां के निर्माण में सहभागी बनें।

वाहेगुरु जी का खालसा, वाहेगुरु जी की फतेह

Chief Minister Office Uttar Pradesh A K Sharma Swachh Uttar Pradesh - SBM, URBAN Swachh Survekshan Swachh Bharat Mission - Urban Swachh Bharat Mission, India Rakesh Rathaur

02/01/2026

नगर पालिका परिषद पलिया कलां द्वारा चलाई गई नई मुहिम "पालिका आपके वार्ड" में आम जनमानस द्वारा अपनी समस्याएं रखी गयी जिनका यथासंभव निस्तारण किया गया।

नगर पालिका परिषद पलिया कलां द्वारा स्टेशन रोड पर संचालित रैनबसेरा का जीर्णोद्धार कार्य पूर्ण कर उसे पुनः आमजन के लिए समर...
25/12/2025

नगर पालिका परिषद पलिया कलां द्वारा स्टेशन रोड पर संचालित रैनबसेरा का जीर्णोद्धार कार्य पूर्ण कर उसे पुनः आमजन के लिए समर्पित किया गया। रैनबसेरा का उद्घाटन नगर पालिका परिषद पलिया कलां की अध्यक्ष श्रीमती Laxmi KB Gupta के मुख्य आतिथ्य में डॉ. अवनीश कुमार, उपजिलाधिकारी पलिया कलां द्वारा विधिवत रूप से किया गया।

उद्घाटन अवसर पर नगर के सम्मानित सभासदगण, गणमान्य नागरिक एवं बड़ी संख्या में स्थानीय लोग उपस्थित रहे। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए वक्ताओं ने रैनबसेरा के जीर्णोद्धार को नगर हित में एक महत्वपूर्ण कदम बताया और कहा कि इससे यात्रियों एवं जरूरतमंदों को बेहतर सुविधाएं मिल सकेंगी।

कार्यक्रम के अंत में नगर पालिका परिषद पलिया कलां के अधिशासी अधिकारी श्री विजय बहादुर यादव ने उद्घाटन समारोह में उपस्थित समस्त सम्मानित सभासदों एवं आगंतुकों के प्रति आभार व्यक्त किया।

Chief Minister Office Uttar Pradesh A K Sharma Swachh Uttar Pradesh - SBM, URBAN Swachh Survekshan

दीपावली के अवसर पर पालिकाध्यक्ष Laxmi KB Gupta व अधिशासी अधिकारी के निर्देश पर Nagar Palika Parishad Palia Kalan - Kheri...
16/10/2025

दीपावली के अवसर पर पालिकाध्यक्ष Laxmi KB Gupta व अधिशासी अधिकारी के निर्देश पर Nagar Palika Parishad Palia Kalan - Kheri ने चलाया 'उजाला' अभियान....

पालिका ने दीपावली से पूर्व कस्बे की बंद पड़ी व नई स्ट्रीट लाइटों को लगवाकर नगरवासियों को उन्नत पथप्रकाश व्यवस्था का तोहफा दिया। दीपावली पर्व से पूर्व नगर के रेलवे स्टेशन सहित सभी मार्गो के प्रकाश बिन्दुओं में कुछ जगहों पर लाइटें खराबी के चलते बंद पड़ी थी जिन्हें सही कराकर चालू कराने के साथ कई मोहल्लों के मार्गो पर नई स्ट्रीट लाइटें व बल्ब लगवाकर प्रकाश की व्यवस्था कराकर नगर की दीपावली जगमग किये जाने का प्रयास है।

Ministry of Housing and Urban Affairs Chief Minister Office Uttar Pradesh A K Sharma Swachh Uttar Pradesh - SBM, URBAN

शासन के निर्देश पर वाल्मीकि जयंती के शुभ अवसर पर नगर पालिका परिषद पलिया कला खीरी द्वारा मोहल्ला रंगरेजान प्रथम में स्थित...
07/10/2025

शासन के निर्देश पर वाल्मीकि जयंती के शुभ अवसर पर नगर पालिका परिषद पलिया कला खीरी द्वारा मोहल्ला रंगरेजान प्रथम में स्थित वाल्मीकि मंदिर पर सुंदरकांड पाठ का आयोजन कराया गया जिसमें पाठ के आयोजन के उपरांत सभी ने प्रसाद ग्रहण किया। तहपश्चात पालिकाध्यक्ष श्रीमती Laxmi KB Gupta ने शोभायात्रा के लिए तैयार की गई झांकियां को देखा तथा उनके कलाकारों से बातचीत की। इसके बाद उन्होंने सभी लोगो को वाल्मीकि जयंती की शुभकामनाएं देकर शोभा यात्रा को रवाना किया।

स्वच्छता ही सेवा कार्यक्रम के अन्तर्गत Nagar Palika Parishad Palia Kalan - Kheri  द्वारा पालिकाध्यक्ष महोदय श्रीमती लक्ष...
16/09/2025

स्वच्छता ही सेवा कार्यक्रम के अन्तर्गत Nagar Palika Parishad Palia Kalan - Kheri द्वारा पालिकाध्यक्ष महोदय श्रीमती लक्ष्मी देवी गुप्ता के मुख्य आतिथ्य में नगर के जिला पंचायत बालिका इंटर काॅलेज में स्वच्छता शपथ कार्यक्रम आयोजित किया गया जिसमें स्वच्छ भारत मिशन की 11 वीं वर्षगांठ के अवसर पर 17 सितम्बर से 02 अक्टूबर 2025 तक मनाये जाने वाले ‘स्वच्छता ही सेवा’ अभियान के विषय में जानकारी देते हुये डोर-टू-डोर कूड़ा कलेक्शन के दौरान कूड़े के पृथक्कीकरण को मुख्य लक्षित बिन्दु के तौर पर उजागर कर लगभग 1100 से अधिक छात्राओं को स्वच्छता की शपथ दिलाई गई।

A K Sharma Swachh Uttar Pradesh - SBM, URBAN Swachh Bharat Mission, India Swachh Survekshan Swachh Bharat Mission - Urban

Nagar Palika Parishad Palia Kalan - Kheri के मोहल्ला इकरामनगर में विद्युत पोलो पर खराब हो गयी लाइट को ठीक करके पुनः सुचा...
22/07/2025

Nagar Palika Parishad Palia Kalan - Kheri के मोहल्ला इकरामनगर में विद्युत पोलो पर खराब हो गयी लाइट को ठीक करके पुनः सुचारू करती हुई पालिका की पथ प्रकाश व्यवस्था की टीम....

Chief Minister Office Uttar Pradesh Swachh Uttar Pradesh - SBM, URBAN A K Sharma Rakesh Rathaur fans

पवित्र श्रावण मास में कांवरियों की सेवा हेतु कांवड़ विश्राम शिविर की व्यवस्था की गई है। इसके पास ही पेयजल और मोबाइल टॉयले...
21/07/2025

पवित्र श्रावण मास में कांवरियों की सेवा हेतु कांवड़ विश्राम शिविर की व्यवस्था की गई है। इसके पास ही पेयजल और मोबाइल टॉयलेट की भी समुचित व्यवस्था है। शिविर में आराम किये जाने के लिये कुर्सी व तख्त आदि उपलब्ध है। शिविर के आस-पास साफ सफाई का विशेष ध्यान रखा जा रहा है। Nagar Palika Parishad Palia Kalan - Kheri कांवर यात्रा में सम्मिलित होने वाले कांवरियों को जरूरी सुविधायें उपलब्ध कराये जाने के प्रति प्रतिबद्ध है।

Chief Minister Office Uttar Pradesh A K Sharma Swachh Uttar Pradesh - SBM, URBAN Rakesh Rathaur Swachh Bharat Mission - Urban Swachh Survekshan fans Swachh Bharat Mission, India

श्रावण मास के प्रथम सोमवार के उपलक्ष्य में मा0 अध्यक्ष महोदया श्रीमती Laxmi KB Gupta  जी के आदेशों के अनुपालन में सफाई अ...
14/07/2025

श्रावण मास के प्रथम सोमवार के उपलक्ष्य में मा0 अध्यक्ष महोदया श्रीमती Laxmi KB Gupta जी के आदेशों के अनुपालन में सफाई अपनाओं बीमारी भगाओं अभियान के अन्तर्गत नगर की स्वच्छता हेतु संकल्पित सफाई मित्रों द्वारा सफाई कार्य कराये जाने के पश्चात् शहर के समस्त शिवालयों, मन्दिरों एवं प्रमुख स्थानों पर आकर्षक रंगोली बनाकर सौन्दर्यीकरण का कार्य कराया गया। मन्दिर में आने वाले श्रद्धालुओं के लिये पूजन के अनुभव को बेहतर बनाये जाने के लिये Nagar Palika Parishad Palia Kalan - Kheri लगातार प्रयासरत है।

Chief Minister Office Uttar Pradesh A K Sharma Rakesh Rathaur Swachh Uttar Pradesh - SBM, URBAN Swachh Survekshan fans Swachh Bharat Mission - Urban Swachh Bharat Mission, India MyGovIndia

Address

Nagar Palika Road Mohalla Kisan 2
Palia Kalan
262902

Opening Hours

Monday 10am - 5pm
Tuesday 10am - 5pm
Wednesday 10am - 5pm
Thursday 10am - 5pm
Friday 10am - 5pm
Saturday 10am - 5pm

Telephone

+915871233356

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Nagar Palika Parishad Palia Kalan - Kheri posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Contact The Organization

Send a message to Nagar Palika Parishad Palia Kalan - Kheri:

Share