19/09/2025
ज्ञान ! शील !! एकता !!!
के मंत्र और अभाविप की संगठन शक्ति की ऐतिहासिक जीत !!!
दिल्ली यूनिवर्सिटी छात्रसंघ चुनाव में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (ABVP) की प्रचंड और ऐतिहासिक विजय पर परिषद के सभी समर्पित कार्यकर्ताओं को हृदय से बधाई एवं शुभकामनाएँ।
यह जीत राष्ट्रवादी विचारधारा की विजय है और छात्रों के विश्वास तथा युवाओं की शक्ति का प्रतीक है। आने वाले समय में यही ऊर्जा और यही विश्वास राष्ट्र निर्माण की नई दिशा तय करेंगे।
इस चुनाव में अध्यक्ष पद पर आर्यन मान, सचिव पद पर कुणाल चौधरी और सह-सचिव पद पर दीपिका झा की शानदार जीत ने संगठन की शक्ति को पुनः सिद्ध किया है।