Satbir Singh Patel

Satbir Singh Patel पलवल विधानसभा क्षेत्र के लोगों की सेवा करना ही सर्वोपरिधर्म है।

समस्त देश व प्रदेशवासियों को नरक चतुर्दशी एवं छोटी दीपावली की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं! प्रकाश का यह पावन पर्व सभी के...
19/10/2025

समस्त देश व प्रदेशवासियों को नरक चतुर्दशी एवं छोटी दीपावली की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं! प्रकाश का यह पावन पर्व सभी के जीवन में सुख, शांति, समृद्धि एवं नई ऊर्जा का संचार करे। आइए, दीपोत्सव के इस मंगल अवसर पर हम सब मिलकर स्वदेशी वस्तुओं का उपयोग करें, स्थानीय कारीगरों का सम्मान बढ़ाएं और आत्मनिर्भर भारत के संकल्प को सशक्त बनाएं!

आप सभी को पावन पर्व धनतेरस की हार्दिक बधाई एवं अनंत शुभकामनाएं!माँ लक्ष्मी की असीम कृपा से आपके घर-आंगन में सुख-समृद्धि,...
18/10/2025

आप सभी को पावन पर्व धनतेरस की हार्दिक बधाई एवं अनंत शुभकामनाएं!

माँ लक्ष्मी की असीम कृपा से आपके घर-आंगन में सुख-समृद्धि, सौभाग्य एवं खुशियों का निरंतर प्रवाह बना रहे, यही प्रार्थना है।

करोड़ों युवाओं के प्रेरणा स्रोत, भारत रत्न  **डॉ. ए.पी.जे. अब्दुल कलाम** जी को उनकी जयंती पर शत-शत नमन।डॉ. कलाम जी का जी...
15/10/2025

करोड़ों युवाओं के प्रेरणा स्रोत, भारत रत्न
**डॉ. ए.पी.जे. अब्दुल कलाम** जी को उनकी जयंती पर शत-शत नमन।

डॉ. कलाम जी का जीवन हमेशा देश के युवाओं को सपने देखने और उन्हें साकार करने के लिए प्रेरित करता है। उनका योगदान भारत की प्रगति, विज्ञान और शिक्षा के क्षेत्र में अतुलनीय है।

आइए — हम सब मिलकर उनके विचारों और आदर्शों को अपनाते हुए देश को आगे बढ़ाने का संकल्प लें।

जय हिंद!

#अब्दुल_कलाम

गदर पार्टी की स्थापना कर स्वतंत्रता आंदोलन को नई दिशा देने वाले स्वतंत्रता सेनानी, श्रद्धेय लाला हरदयाल जी की जयंती पर न...
14/10/2025

गदर पार्टी की स्थापना कर स्वतंत्रता आंदोलन को नई दिशा देने वाले स्वतंत्रता सेनानी, श्रद्धेय लाला हरदयाल जी की जयंती पर नमन करता हूँ।
माँ भारती की सेवा में समर्पित उनका संपूर्ण जीवन हम सभी के लिए प्रेरणा का स्रोत है।
#लाला_हरदयाल

त्याग, करुणा और समर्पण की प्रतीक, परम श्रद्धेय राजमाता विजयाराजे सिंधिया जी की जयंती पर उनके चरणों में सादर नमन करता हूं...
12/10/2025

त्याग, करुणा और समर्पण की प्रतीक, परम श्रद्धेय राजमाता विजयाराजे सिंधिया जी की जयंती पर उनके चरणों में सादर नमन करता हूं।
पूज्य राजमाता जी ने राष्ट्रसेवा के पावन ध्येय के साथ जनसंघ एवं भाजपा को गढ़ने में अतुलनीय योगदान दिया। उनका अद्भुत व्यक्तित्व सदैव प्रेरणा देता रहेगा।

अंतरराष्ट्रीय बालिका दिवस पर सभी प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं। हम हर कदम पर प्रदेश की बेटियों के साथ खड़े...
11/10/2025

अंतरराष्ट्रीय बालिका दिवस पर सभी प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं। हम हर कदम पर प्रदेश की बेटियों के साथ खड़े हैं।

बेटियां पढ़ें, आगे बढ़ें और अपने सपनों को साकार करने के लिए नित नई उड़ान भरें, ताकि देश के विकास में अपनी सशक्त भूमिका निभा सकें; यही मेरी अभिलाषा है।

बेटियों के संकल्पों की सिद्धि में कोई कोर-कसर नहीं छोड़ेंगे।

संस्कृति, समर्पण व सौभाग्य के प्रतीक पर्व करवा चौथ के पावन अवसर पर सभी सुहागिन नारी शक्ति को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं...
10/10/2025

संस्कृति, समर्पण व सौभाग्य के प्रतीक पर्व करवा चौथ के पावन अवसर पर सभी सुहागिन नारी शक्ति को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं!

यह पावन पर्व सभी के वैवाहिक जीवन में अटूट विश्वास और प्रेम का संचार करे।

विश्व डाक दिवस’ के अवसर पर सभी को शुभकामनाएं!देश को एक सूत्र में पिरोने, दूरियों को नजदीकियों में बदलने और जन-जन तक संवा...
09/10/2025

विश्व डाक दिवस’ के अवसर पर सभी को शुभकामनाएं!

देश को एक सूत्र में पिरोने, दूरियों को नजदीकियों में बदलने और जन-जन तक संवाद के माध्यम के रूप में डाक विभाग की भूमिका अतुलनीय रही है।

लोकतंत्र के पुरोधा और संपूर्ण क्रांति के प्रेरणास्रोत 'भारत रत्न' लोकनायक जयप्रकाश नारायण जी की पुण्यतिथि पर उन्हें विनम...
08/10/2025

लोकतंत्र के पुरोधा और संपूर्ण क्रांति के प्रेरणास्रोत 'भारत रत्न' लोकनायक जयप्रकाश नारायण जी की पुण्यतिथि पर उन्हें विनम्र श्रद्धांजलि!

देश की स्वतंत्रता से लेकर लोकतंत्र की पुनर्स्थापना तक उनके अद्वितीय योगदान को राष्ट्र सदैव आदरपूर्वक स्मरण करता रहेगा।

सिख पंथ के चतुर्थ गुरु, गुरु साहिब श्री गुरु रामदास जी महाराज के पावन प्रकाश पर्व की सिख बंधुओं व प्रदेश वासियों को हार्...
08/10/2025

सिख पंथ के चतुर्थ गुरु, गुरु साहिब श्री गुरु रामदास जी महाराज के पावन प्रकाश पर्व की सिख बंधुओं व प्रदेश वासियों को हार्दिक बधाई!

गुरु साहिब की पावन शिक्षाएं युग-युगांतर तक मानव कल्याण, परोपकार और सभ्य समाज के निर्माण की अमिट ज्योति को प्रज्वलित करती रहेंगी।

भारतीय वायु सेना दिवस  के पराक्रमी योद्धाओं और उनके परिजनों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं!वायु सेना ने अपने अद्वितीय शौ...
08/10/2025

भारतीय वायु सेना दिवस के पराक्रमी योद्धाओं और उनके परिजनों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं!

वायु सेना ने अपने अद्वितीय शौर्य, अनुशासन और राष्ट्रनिष्ठा से भारत माता की अटल सुरक्षा सुनिश्चित की है। आपदा हो या युद्ध का मैदान हर परिस्थिति में वायु वीरों ने साहस व शौर्य की अमिट गाथा रची है।

राष्ट्र को अपने आकाश प्रहरी वीरों पर असीम गर्व है।

जय हिंद!

आशा उत्साह की जननी है। आशा में तेज है, बल है, जीवन है। आशा ही संसार की संचालक शक्ति है। -मुंशी प्रेमचंद जी सुप्रसिद्ध ले...
08/10/2025

आशा उत्साह की जननी है। आशा में तेज है, बल है, जीवन है। आशा ही संसार की संचालक शक्ति है। -मुंशी प्रेमचंद जी सुप्रसिद्ध लेखक एवं संवेदनशील रचनाकार 'उपन्यास सम्राट' मुंशी प्रेमचंद जी की पुण्यतिथि पर उन्हें विनम्र श्रद्धांजलि!
अपने यथार्थवादी लेखन से उन्होंने समाज की आवाज़ बनकर गरीबी, अन्याय व भेदभाव के खिलाफ संघर्ष को पन्नों पर जीवंत किया। उनका साहित्य आज भी अत्यंत जनप्रिय एवं प्रेरणादायी है।
#मुंशी_प्रेमचंद #मुंशी_प्रेमचंद_जी #मुंशी_प्रेमचंद_जी_की_पुण्यतिथि

Address

Omaxe City Palwal
Palwal
121102

Website

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Satbir Singh Patel posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Contact The Organization

Send a message to Satbir Singh Patel:

Share