Palwal District Congress Committee

Directions

Palwal District Congress Committee Contact information, map and directions, contact form, opening hours, services, ratings, photos, videos and announcements from Palwal District Congress Committee, Political organisation, H. No. CC6, Omaxe City, Palwal.

अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी की महासचिव, CWC सदस्य, लोकसभा सांसद एवं उत्तराखंड प्रदेश कांग्रेस की प्रभारी Kumari Selja जी ...
24/09/2026

अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी की महासचिव, CWC सदस्य, लोकसभा सांसद एवं उत्तराखंड प्रदेश कांग्रेस की प्रभारी Kumari Selja जी को जन्मदिन की मुबारकबाद।
National Congress

रसूलपुर में कांग्रेस बड़ौली ब्लॉक अधिवेशन एवं कार्यकर्ता सम्मेलन आयोजित संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने का लिया संकल्पपल...
20/09/2026

रसूलपुर में कांग्रेस बड़ौली ब्लॉक अधिवेशन एवं कार्यकर्ता सम्मेलन आयोजित संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने का लिया संकल्प

पलवल, 20 सितंबर 2026। रसूलपुर में रविवार को कांग्रेस बड़ौली ब्लॉक अधिवेशन एवं कार्यकर्ता सम्मेलन का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का आयोजन ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष ओमप्रकाश बघेल ने किया, जबकि कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला कांग्रेस अध्यक्ष नेत्रपाल अधाना ने की।

सम्मेलन में मुख्य अतिथि पूर्व मंत्री चौ. करण सिंह दलाल सहित कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं और बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं ने भाग लिया।

कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए जिला कांग्रेस अध्यक्ष नेत्रपाल अधाना ने संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि मजबूत संगठन ही पार्टी की सबसे बड़ी ताकत है और प्रत्येक कार्यकर्ता को गांव, बूथ और आम जनता के बीच सक्रिय भूमिका निभाते हुए कांग्रेस की नीतियों एवं विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाना चाहिए।

पूर्व मंत्री करण सिंह दलाल ने भी कार्यकर्ताओं का उत्साह बढ़ाते हुए संगठन को मजबूत करने और आपसी एकजुटता के साथ जनहित के मुद्दों को मजबूती से उठाने का आह्वान किया।

सम्मेलन के दौरान संगठन की आगामी गतिविधियों, बूथ स्तर पर कार्यकर्ताओं की सक्रियता तथा पार्टी को जमीनी स्तर पर और मजबूत करने को लेकर विस्तार से चर्चा हुई। कार्यकर्ताओं ने एकजुट होकर संगठन को मजबूती प्रदान करने का संकल्प लिया।
कार्यक्रम में एससी जिला अध्यक्ष शुगर सिंह, रमेश खटना, जाहिद अजमत, विनोद बैंसला, डॉ. यशपाल मावई, कुलदीप बैंसला, इरफान खान, लोकेश बेनीवाल, अशोक मुनीरगढ़ी, असगर हुसैन, नरेंद्र चेची, होराम कसाना, रोहतास मावई, अनुज तंवर, लब्बू गुर्जर, हरेंद्र डागर, पूजा गैरा, कविता बाल्यान, धर्मेंद्र बाल्यान, राजेंद्र खोकियाका, युवा काँग्रेस पलवल विधानसभा के अध्यक्ष मुकुल देशवाल जी सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।

सम्मेलन का मुख्य संदेश यही रहा कि कांग्रेस संगठन को गांव-गांव और बूथ-बूथ तक मजबूत करते हुए कार्यकर्ताओं की भागीदारी बढ़ाई जाएगी और जनता के मुद्दों को मजबूती से उठाया जाएगा।

🚨 खुले मैनहोल ने ली मासूम बच्ची की जान — प्रशासन की लापरवाही कब तक?होडल विधानसभा के भेंडोली गांव के दलित परिवार से संबंध...
19/09/2026

🚨 खुले मैनहोल ने ली मासूम बच्ची की जान — प्रशासन की लापरवाही कब तक?

होडल विधानसभा के भेंडोली गांव के दलित परिवार से संबंध रखने वाले श्री भारत की चार वर्षीय मासूम बच्ची पलवल शहर की प्रकाश कॉलोनी में अपने घर के सामने खेलते समय खुले मैनहोल में गिर गई, जिससे उसकी दर्दनाक मौत हो गई।

मैं अपनी टीम के साथ उस बच्ची के पिता से मिला और अपनी शोक संवेदना व्यक्त की l

मैं समझता हूँ कि यह सिर्फ एक हादसा नहीं, बल्कि प्रशासन की गंभीर लापरवाही का परिणाम है। शहर में खुले मैनहोल और बदहाल सीवरेज व्यवस्था आम नागरिकों की जान के लिए खतरा बनी हुई है।

सबसे दुर्भाग्यपूर्ण बात यह है कि इतनी दर्दनाक घटना के बावजूद अभी तक पब्लिक हेल्थ विभाग के जिम्मेदार अधिकारियों और सड़क निर्माण करने वाले ठेकेदार के खिलाफ एफआईआर दर्ज नहीं की गई है।

कांग्रेस पार्टी की स्पष्ट मांग है कि—

🔴 जिम्मेदार JE, SDO और XEN सहित संबंधित अधिकारियों तथा ठेकेदार के खिलाफ तत्काल एफआईआर दर्ज की जाए।
🔴 पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कर जिम्मेदारी तय की जाए।
🔴 पीड़ित परिवार को उचित आर्थिक मुआवजा दिया जाए।
🔴 पलवल शहर के सभी खुले मैनहोल तत्काल बंद कराए जाएं और खतरनाक सीवरेज व्यवस्था को दुरुस्त किया जाए।

एक मासूम की जान चली गई—अब किसी और परिवार को ऐसी त्रासदी न झेलनी पड़े।

कांग्रेस पार्टी पीड़ित परिवार के साथ मजबूती से खड़ी है और दोषियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की मांग करती है।

17/09/2026
आज दिनांक 17.09.2026 को गुरुग्राम के बादशाहपुर स्थित ट्यूलिप क्लब हाउस, सेक्टर-70 में हरियाणा प्रदेश कांग्रेस कमेटी की स...
17/09/2026

आज दिनांक 17.09.2026 को गुरुग्राम के बादशाहपुर स्थित ट्यूलिप क्लब हाउस, सेक्टर-70 में हरियाणा प्रदेश कांग्रेस कमेटी की सभी जिला कांग्रेस कमेटियों की मासिक समीक्षा बैठक में शामिल हुआ। बैठक की अध्यक्षता हरियाणा प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष श्री राव नरेंद्र सिंह जी ने की तथा हरियाणा कांग्रेस प्रभारी श्री संजय दत्त जी एवं AICC सचिव एवं सह-प्रभारी श्री जितेंद्र बघेल जी की गरिमामयी उपस्थिति रही।

बैठक में पलवल जिला कांग्रेस कमेटी की ओर से संगठनात्मक गतिविधियों एवं जमीनी स्तर पर किए जा रहे कार्यों की प्रगति से प्रदेश नेतृत्व को अवगत कराया।

बैठक में मंडल मैपिंग, ब्लॉक कांग्रेस सम्मेलनों, SIR से संबंधित कार्य, बूथ स्तर पर मतदाता सहायता केंद्र, स्थानीय जनसमस्याओं तथा संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने को लेकर विस्तृत समीक्षा एवं आगामी कार्ययोजना पर चर्चा हुई। साथ ही आने वाले तीन महीनों के लिए स्पष्ट, समयबद्ध एवं परिणाम आधारित संगठनात्मक कार्ययोजना पर भी जोर दिया गया।

मैंने प्रदेश प्रभारी श्री संजय दत्त जी, प्रदेश अध्यक्ष श्री राव नरेंद्र सिंह जी एवं सह-प्रभारी श्री जितेंद्र बघेल जी को विश्वास दिलाया कि पलवल जिला कांग्रेस कमेटी संगठन सृजन अभियान की भावना के अनुरूप जिला, ब्लॉक, मंडल एवं बूथ स्तर तक संगठन को और अधिक मजबूत, सक्रिय एवं प्रभावी बनाने के लिए पूरी प्रतिबद्धता के साथ कार्य करेगी।

हमारा संकल्प है कि कांग्रेस की विचारधारा, जनहित के मुद्दों और आम जनता की आवाज को बूथ स्तर तक मजबूती से पहुंचाया जाए तथा कार्यकर्ताओं को संगठित कर जनता के बीच निरंतर सक्रिय रखा जाए।

नेत्रपाल अधाना
जिला अध्यक्ष, कांग्रेस कमेटी पलवल

17/09/2026

गुरुग्राम के कल्याण बैंसला से जुड़े हिट एंड रन मामले में मेरी स्पष्ट मांग है कि हिट एंड रन से संबंधित धारा को छोड़कर FIR में लगाई गई बाकी सभी धाराएं हटाई जाएं।

यदि उपलब्ध साक्ष्यों से यह मामला सड़क दुर्घटना और उसके बाद वाहन मौके से ले जाने का है, तो हत्या के प्रयास सहित अन्य गंभीर धाराओं को लगाए रखना न्यायसंगत नहीं है।

मेरी मांग है कि—

🔹 हिट एंड रन की धारा को बरकरार रखा जाए।
🔹 हिट एंड रन को छोड़कर बाकी सभी धाराएं तत्काल हटाई जाएं।
🔹 CCTV फुटेज, मेडिकल रिपोर्ट, प्रत्यक्षदर्शियों के बयान और अन्य उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर निष्पक्ष जांच की जाए।
🔹 किसी भी व्यक्ति के खिलाफ ऐसी गंभीर धाराएं न लगाई जाएं, जिनका पर्याप्त तथ्यात्मक और कानूनी आधार उपलब्ध न हो।

पीड़ित को न्याय मिलना चाहिए, लेकिन न्याय के साथ निष्पक्षता और कानून का समान रूप से पालन भी जरूरी है।

हिट एंड रन की कार्रवाई हो, लेकिन बाकी सभी धाराएं हटाई जाएं।

आज दिनांक 16.09.2026 को श्रीमती पूजा गेरा जी ने हरियाणा प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष आदरणीय श्री राव नरेंद्र सिंह जी के नेतृत...
16/09/2026

आज दिनांक 16.09.2026 को श्रीमती पूजा गेरा जी ने हरियाणा प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष आदरणीय श्री राव नरेंद्र सिंह जी के नेतृत्व में कांग्रेस पार्टी की सदस्यता ग्रहण की।

इस अवसर पर आदरणीय प्रदेश अध्यक्ष श्री राव नरेंद्र सिंह जी ने उन्हें कांग्रेस पार्टी का पटका पहनाकर विधिवत रूप से कांग्रेस परिवार में स्वागत किया। इस अवसर पर मुझे भी उपस्थित रहने का अवसर मिला।

मैं श्रीमती पूजा गेरा जी का कांग्रेस परिवार में हार्दिक स्वागत एवं अभिनंदन करता हूँ और विश्वास व्यक्त करता हूँ कि वे कांग्रेस की विचारधारा, जनहित और जनसेवा के संकल्प को मजबूत करने में अपना महत्वपूर्ण योगदान देंगी।

कांग्रेस परिवार में आपका हार्दिक स्वागत एवं अभिनंदन। 🇮🇳

16/09/2026

🚨 खुले मैनहोल ने ली मासूम बच्ची की जान — प्रशासन की लापरवाही कब तक?

होडल विधानसभा के भेंडोली गांव के दलित परिवार से संबंध रखने वाले श्री भारत की चार वर्षीय मासूम बच्ची पलवल शहर की प्रकाश कॉलोनी में अपने घर के सामने खेलते समय खुले मैनहोल में गिर गई, जिससे उसकी दर्दनाक मौत हो गई।

यह सिर्फ एक हादसा नहीं, बल्कि प्रशासन की गंभीर लापरवाही का परिणाम है। शहर में खुले मैनहोल और बदहाल सीवरेज व्यवस्था आम नागरिकों की जान के लिए खतरा बनी हुई है।

सबसे दुर्भाग्यपूर्ण बात यह है कि इतनी दर्दनाक घटना के बावजूद अभी तक पब्लिक हेल्थ विभाग के जिम्मेदार अधिकारियों और सड़क निर्माण करने वाले ठेकेदार के खिलाफ एफआईआर दर्ज नहीं की गई है।

कांग्रेस पार्टी की स्पष्ट मांग है कि—

🔴 जिम्मेदार JE, SDO और XEN सहित संबंधित अधिकारियों तथा ठेकेदार के खिलाफ तत्काल एफआईआर दर्ज की जाए।
🔴 पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कर जिम्मेदारी तय की जाए।
🔴 पीड़ित परिवार को उचित आर्थिक मुआवजा दिया जाए।
🔴 पलवल शहर के सभी खुले मैनहोल तत्काल बंद कराए जाएं और खतरनाक सीवरेज व्यवस्था को दुरुस्त किया जाए।

एक मासूम की जान चली गई—अब किसी और परिवार को ऐसी त्रासदी न झेलनी पड़े।

कांग्रेस पार्टी पीड़ित परिवार के साथ मजबूती से खड़ी है और दोषियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की मांग करती है।

आज  दिनांक 12.09.2026 को हरियाणा सह प्रभारी जितेन्द्र बघेल जी एवं रोहतक से सांसद श्री दीपेन्द्र सिंह हुड्डा जी एवं नेत्र...
12/09/2026

आज दिनांक 12.09.2026 को हरियाणा सह प्रभारी जितेन्द्र बघेल जी एवं रोहतक से सांसद श्री दीपेन्द्र सिंह हुड्डा जी एवं नेत्रपाल अधाना जी ने होडल और हसनपुर ब्लॉक कांग्रेस कार्यकर्ता सम्मेलन को संबोधित किया एवं नव-नियुक्त ब्लॉक अध्यक्षों भाई प्रिंस सौरोत और विनोद बैसला को शुभकामनाएं दी।

इस कार्यकर्म की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष नेत्रपाल अधाना ने की ।

इसी दौरान सभा को संबोधित करते हुए सह प्रभारी श्री जितेंद्र बघेल जी एवं सांसद दीपेंद्र सिंह हुड्डा ने कहा कि हरियाणा की जनता महंगाई, बेरोजगारी और भ्रष्टाचार से पहले ही त्रस्त है। अपनी जायज मांगों के लिए संघर्ष कर रहे सफाई कर्मचारियों को डराने, निलंबित करने या दंडात्मक कार्रवाई करने से सरकार बाज आए। कर्मचारियों की आवाज दबाने के बजाय उनसे तत्काल संवाद कर उनकी मांगों का न्यायसंगत समाधान किया जाए अन्यथा कांग्रेस जनता और कर्मचारियों के हक में सड़क से सदन तक निर्णायक संघर्ष करेगी!

इसी दौरान विधायक रघुबीर सिंह तेवतिया जी, प्रेम सिंह दलाल जी, हरियाणा प्रदेश कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष चौ. उदयभान जी, देवेश कुमार जी, अब्दुल गफ्फार कुरैशी जी, जगन डागर जी, तरुण तेवतिया जी, जिला उपाध्यक्ष भूषण सरपंच जी, महेंद्र इरफान, कुलदीप बैसला, अशोक, होराम कशाना रोहताश मवई, यशपाल मवई, असगर ख़ान जी, बेनीवाल जी , पलवल ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष अनूप पराशर जी, हथीन ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष राजेन्द्र सिंह जी, बड़ोली ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष ओमप्रकाश बघेल ओमी जी, जाहिद जी, विकास दायमा जी, संजू सौरोत जी, राहुल बांसा, इजहार हसनपुर जी, अमित चंदेल जी, चुन्नू राजपूत जी, माधव सौरोत जी, रघुबीर रावत जी आदि नेतागण मौजूद रहे।

📍होडल, पलवल

Indian National Congress Indian National Congress - Delhi Indian National Congress - Haryana Mallikarjun Kharge Rahul Gandhi K.C. Venugopal Ajay Maken Sanjay Dutt Rao Narender Singh Bhupinder Singh Hooda Deepender Singh Hooda Challa Vamshi Chand Reddy

11/09/2026

इतिहास को व्यंग्य से नहीं, तथ्यों से समझना चाहिए! 🇮🇳

नयनपाल रावत जी, पूर्व विधायक, ने दिनांक 07.09.2026 को पलवल मीनार गेट पर UGC के विरोध प्रदर्शन में व्यंग्य करते हुए कहा कि “बाबा साहेब को संविधान निर्माता कहते हैं, जबकि वे सिर्फ Drafting Committee के सदस्य थे।”

तथ्य यह है कि डॉ. भीमराव आंबेडकर Drafting Committee के अध्यक्ष थे, केवल सदस्य नहीं। संविधान के प्रारूप को तैयार करने, उसे व्यवस्थित करने और संविधान सभा में उसका मजबूती से पक्ष रखने में उनकी केंद्रीय भूमिका थी।

अनुच्छेद 14 — कानून के समक्ष समानता और समान संरक्षण।
अनुच्छेद 15 — धर्म, जाति, लिंग आदि के आधार पर भेदभाव का निषेध।
अनुच्छेद 17 — अस्पृश्यता का पूर्ण उन्मूलन।

इन प्रावधानों के पीछे बाबा साहेब की समानता, सामाजिक न्याय और जातिगत भेदभाव से मुक्ति की दृढ़ संवैधानिक सोच स्पष्ट दिखाई देती है।

बाबा साहेब केवल संविधान के प्रारूप समिति के अध्यक्ष नहीं थे, वे सामाजिक न्याय की उस संवैधानिक चेतना के प्रमुख शिल्पकार थे जिसने करोड़ों वंचित लोगों को समान अधिकार और सम्मान का रास्ता दिया।

बाबा साहेब को शत-शत नमन। 🙏🇮🇳

Address

H. No. CC6, Omaxe City
Palwal
121102

Website

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Palwal District Congress Committee posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Shortcuts

Share