State Crime Branch, Haryana

State Crime Branch, Haryana An elite unit of Haryana police. Cracks difficult crimes. Fights drug smuggling, human trafficking, cybercrime and financial frauds.

Operates cybercrime helpline 1930, Cyber Forensic Lab & NATGRID & Dog Squad. Follow it for the latest updates.

एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट, गुरुग्राम ने बाल श्रम कर रहे 4 बाल मज़दूरों को रेस्क्यू किया। रेहड़ी संचालकों, भोजनालयों को ...
16/08/2023

एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट, गुरुग्राम ने बाल श्रम कर रहे 4 बाल मज़दूरों को रेस्क्यू किया। रेहड़ी संचालकों, भोजनालयों को बालश्रम से संबंधित परिणामों के बाबत शिक्षित किया। इसके अतिरिक्त बाल मज़दूरों की टीम द्वारा कॉउन्सिलिंग की गई।

स्टेट क्राइम ब्रांच, हरियाणा की मानव तस्करी निरोधक ईकाई सिरसा यूनिट ने बाल संरक्षण यूनिट, सिरसा के साथ मिलकर पांच बच्चों...
10/08/2023

स्टेट क्राइम ब्रांच, हरियाणा की मानव तस्करी निरोधक ईकाई सिरसा यूनिट ने बाल संरक्षण यूनिट, सिरसा के साथ मिलकर पांच बच्चों को अलग-अलग दुकान पर बाल मजदूरी करते हुए रेस्क्यू किये।..


उत्तर प्रदेश से गुमशुदा, मानसिक दिव्यांग महिला, रह रही थी हिसार के एक निजी आश्रम में।एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट, फतेहा...
09/08/2023

उत्तर प्रदेश से गुमशुदा, मानसिक दिव्यांग महिला, रह रही थी हिसार के एक निजी आश्रम में।
एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट, फतेहाबाद ने उत्तर प्रदेश के कुशीनगर में ढूंढा परिवार।
परिवार ने किया एएचटीयू को धन्यवाद।


राज्य अपराध शाखा भिवानी की मानव तस्करी निरोधक ईकाई ने एक निजी आश्रम में रह रहे मानसिक दिव्यांग नाबालिग को परिवार से मिलव...
30/07/2023

राज्य अपराध शाखा भिवानी की मानव तस्करी निरोधक ईकाई ने एक निजी आश्रम में रह रहे मानसिक दिव्यांग नाबालिग को परिवार से मिलवाया.
उत्तर प्रदेश के मेरठ जिले के रहने वाले है परिवार जन.
टीम ने बाल कल्याण समिति भिवानी के माध्यम से परिवार को सौंपा...



एंटी एटीएम फ्रॉड अनुसन्धान शाखा, राज्य अपराध शाखा, जींद ने एटीएम ठग अनवर उर्फ़ आशु वासी घगोत, जिला पलवल को किया गिरफ्तार....
29/07/2023

एंटी एटीएम फ्रॉड अनुसन्धान शाखा, राज्य अपराध शाखा, जींद ने एटीएम ठग अनवर उर्फ़ आशु वासी घगोत, जिला पलवल को किया गिरफ्तार.
2021 में जींद में हुई एटीएम ठगी में था आरोपी संलिप्त.
आरोपी को माननीय न्यायालय में किया गया पेश...

एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट, एससीबी हिसार ने 54 वर्षीय तोताराम का परिवार, इंदौर, मध्यप्रदेश में ढूंढा .तोताराम के पुत्र...
28/07/2023

एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट, एससीबी हिसार ने 54 वर्षीय तोताराम का परिवार, इंदौर, मध्यप्रदेश में ढूंढा .
तोताराम के पुत्र विजेश से वीडियो कॉल पर करवाई पहचान.
गुमशुदा को परिवार के सकुशल हवाले किया.

लाल क़िला देखने की इच्छा में एक भुला वापिस घर का रास्ता,कुरुक्षेत्र का नाबालिग 10 वर्षीय बच्चा लाल देखने के लिए ट्रैन मे...
17/07/2023

लाल क़िला देखने की इच्छा में एक भुला वापिस घर का रास्ता,
कुरुक्षेत्र का नाबालिग 10 वर्षीय बच्चा लाल देखने के लिए ट्रैन में बैठ पहुंचा था दिल्ली ।
एएचटीयू यमुनानगर को मिली सुचना तो गुरुद्वारों के संबंधित थानों से ढूंढा बच्चे का प्रवासी परिवार, किया सकुशल परिवार के हवाले ।।

एएचटीयू फतेहाबाद ने अनाज मंडी सिरसा रोड फतेहाबाद में मंदबुद्धि लावारिस बुजर्ग उम्र करीब 70 वर्ष को निजी आश्रम में रखवाया...
13/07/2023

एएचटीयू फतेहाबाद ने अनाज मंडी सिरसा रोड फतेहाबाद में मंदबुद्धि लावारिस बुजर्ग उम्र करीब 70 वर्ष को निजी आश्रम में रखवाया ।
टीम द्वारा बुज़ुर्ग का परिवार ढूंढा गया और 7 वर्ष बाद बुज़ुर्ग को उसके परिवार से मिलवाया गया।

एकलौते बेटे को माँ से मिलवाया क्राइम ब्रांच ने,2 महीने से ढूंढ रही थी अपने बेटे को ।एएचटीयू यूनिट पंचकूला ने पंजाब में ढ...
12/07/2023

एकलौते बेटे को माँ से मिलवाया क्राइम ब्रांच ने,
2 महीने से ढूंढ रही थी अपने बेटे को ।
एएचटीयू यूनिट पंचकूला ने पंजाब में ढूंढा एकलौता बेटा,
वीडियो कॉल पर करवाई पहचान।।

कुरुक्षेत्र निवासी महेन्दर को पुर्तगाल में पढ़ रहे बेटे कि आवाज़ निकाल कर की 1.50 लाख की ठगी। ठगी समझ आने पर दी 1930 पर शि...
29/06/2023

कुरुक्षेत्र निवासी महेन्दर को पुर्तगाल में पढ़ रहे बेटे कि आवाज़ निकाल कर की 1.50 लाख की ठगी।
ठगी समझ आने पर दी 1930 पर शिकायत तो पुलिस ने बचाये 1 लाख रूपए।

ध्यान दें -
यदि विदेश से कोई आपका रिश्तेदार बनकर आपको कॉल करता है कि उसने आपके खाते में पैसे डाले हैं। वह पैसे दरअसल साइबर ठग आपको डराकर आपसे ठगी करता है। साइबर ठग डाले हुए पैसों की नकली रसीद भी आपको व्हाट्सएप देता है। इस प्रकार की मोडस ऑपरेंडी को समझें और ठगो से सावधान रहें। इसके अलावा, यदि इस तरह की कोई फोन कॉल आपके पास आती है तो पहले अच्छी तरह इसकी जांच कर ले। अगर ज़रूरत हो तो वीडियो कॉल पर पहचान सुनिश्चित अवश्य करें।

राज्य अपराध शाखा भिवानी की मानव तस्करी निरोधक ईकाई द्वारा निजी आश्रम में आवासरत मानसिक दिव्यांग 23 वर्षीय युवक के परिजनो...
28/06/2023

राज्य अपराध शाखा भिवानी की मानव तस्करी निरोधक ईकाई द्वारा निजी आश्रम में आवासरत मानसिक दिव्यांग 23 वर्षीय युवक के परिजनों को टीम द्वारा तलाश किया गया। टीम के परिजन तहसील कोसी कलां, जिला मथुरा, उतरप्रदेश के रहने वाले पाए गए। टीम द्वारा युवक को सकुशल परिजनों को सौंपा गया।

एएचटीयू टीम फतेहाबाद को सूचना प्राप्त हुई कि एक बुजुर्ग (मानसिक दिव्यांग) उम्र करीब 65-70 वर्ष व दिखाई नहीं देता और अपना...
26/06/2023

एएचटीयू टीम फतेहाबाद को सूचना प्राप्त हुई कि एक बुजुर्ग (मानसिक दिव्यांग) उम्र करीब 65-70 वर्ष व दिखाई नहीं देता और अपना पता बताने में भी असमर्थ थे। टीम द्वारा अस्पताल में बुजुर्ग का उपचार करवाया गया और काफी प्रयासों उपरांत परिवार का पता करके सकुशल परिवार के हवाले किया।

Address

State Crime Branch, Headquarters
Panchkula
134116

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when State Crime Branch, Haryana posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Share