02/09/2025
हरियाणा पर्यटन दिवस समारोह
स्थान: माउंटेन कवेल, मोरनी हिल्स
तिथि: 01 सितम्बर 2025
थीम: "वोकल फॉर लोकल"
1 सितम्बर 2025 को मोरनी हिल्स स्थित माउंटेन कवेल में हरियाणा पर्यटन विभाग द्वारा हरियाणा पर्यटन दिवस का भव्य आयोजन किया गया। इस वर्ष समारोह की थीम "वोकल फॉर लोकल" रखी गई थी, जिसके अंतर्गत स्थानीय संस्कृति, व्यंजन और परंपराओं को प्रोत्साहित किया गया।
इस विशेष अवसर पर मेहमानों के लिए हरियाणा के पारंपरिक व्यंजनों की विशेष प्रस्तुति की गई, जिसमें देशी पकवानों के साथ-साथ विभिन्न प्रकार की स्वादिष्ट चटनियों ने सबका दिल जीत लिया। मेहमानों ने नारियल की चटनी, धनिए-पुदीने की चटनी, टमाटर-लहसुन की चटनी, और स्थानीय जड़ी-बूटियों से बनी अनोखी चटनियों का भरपूर आनंद लिया।
समारोह का मुख्य आकर्षण था स्थानीय व्यंजन, जिन्हें पारंपरिक तरीके से पकाया गया और प्रेमपूर्वक परोसा गया। मेहमानों ने स्थानीय पकवान अस्कलियाँ, खीर, पूड़े और कई अन्य लोकल व्यजनों का लुत्फ उठाया।
इस आयोजन ने न केवल हरियाणा की सांस्कृतिक विरासत को उजागर किया, बल्कि स्थानीय उत्पादों और कारीगरों को भी एक महत्वपूर्ण मंच प्रदान किया। "वोकल फॉर लोकल" की भावना को आत्मसात करते हुए, इस आयोजन ने पर्यटन के साथ-साथ स्थानीय अर्थव्यवस्था को भी मजबूती देने का संदेश दिया।
हरियाणा पर्यटन विभाग का यह प्रयास सराहनीय रहा और आगंतुकों के बीच लोकल संस्कृति के प्रति एक नया उत्साह और गर्व का भाव उत्पन्न हुआ।