Rajesh Goyal

Rajesh Goyal उठो, जागो और तब तक मत रुको जब तक लक्ष्य की प्राप्ति ना हो जाए.. !!

!! सचिव, हरियाणा राज्य तकनीकी शिक्षा बोर्ड !!

!! निदेशक, हरियाणा कौशल विकास मिशन !!

!! अखिल भारतीय सह समन्वयक, स्वावलंबी भारत अभियान !!

!! पूर्व निजी सचिव मुख्यमंत्री हरियाणा सरकार !!

05/08/2026

करनाल आईटीआई में प्रदेश की पहली रोबोटिक व एआई लैब का शुभारंभ हरियाणा स्किल डेवलपमेंट मिशन के मिशन निदेशक डॉ राजेश गोयल जी द्वारा किया गया !!

25/06/2026

25 जून 1975 की वह रात भारतीय लोकतंत्र के इतिहास का सबसे काला अध्याय है, जिसे देश आज 'संविधान हत्या दिवस' के रूप में स्मरण कर रहा है। आपातकाल भारत के लोकतंत्र और संविधान पर हुआ सबसे बड़ा आघात था। तत्कालीन प्रधानमंत्री श्रीमती इंदिरा गांधी के नेतृत्व वाली कांग्रेस सरकार के इस निर्णय ने लोकतांत्रिक व्यवस्थाओं को गहरी चोट पहुंचाई। उस दौर में नागरिक अधिकारों का हनन हुआ, प्रेस की स्वतंत्रता पर ताले लगाए गए और अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता का गला घोंट दिया गया।

सत्ता के अहंकार में लिया गया यह निर्णय कांग्रेस की तानाशाही मानसिकता का सबसे बड़ा प्रतीक है। दुर्भाग्य से कांग्रेस आज भी इसी मानसिकता से ग्रसित है।लोकतंत्र की रक्षा के लिए संघर्ष करने वाले अनेक लोगों ने दमन और असहनीय यातनाओं का सामना किया।

यह दिवस हमें लोकतांत्रिक मूल्यों, संवैधानिक मर्यादाओं और नागरिक अधिकारों की रक्षा के संकल्प को और मजबूत करने की प्रेरणा देता है।

शौर्य, स्वाभिमान और अदम्य साहस की प्रतिमूर्ति, झांसी की रानी लक्ष्मीबाई जी के बलिदान दिवस पर उन्हें कोटि-कोटि नमन।1857 क...
18/06/2026

शौर्य, स्वाभिमान और अदम्य साहस की प्रतिमूर्ति, झांसी की रानी लक्ष्मीबाई जी के बलिदान दिवस पर उन्हें कोटि-कोटि नमन।

1857 के प्रथम स्वतंत्रता संग्राम में मातृभूमि की रक्षा हेतु उन्होंने जिस अद्वितीय वीरता और पराक्रम के साथ विदेशी शासन को चुनौती दी, वह भारतीय इतिहास का एक स्वर्णिम अध्याय है। उनका 'स्वराज्य' के प्रति अटूट संकल्प और सर्वोच्च बलिदान हमें राष्ट्र की अखंडता एवं स्वाभिमान की रक्षा के लिए सदैव समर्पित रहने की प्रेरणा देता है।

राष्ट्र गौरव और नारी शक्ति की प्रतीक रानी लक्ष्मीबाई का जीवन युगों-युगों तक आने वाली पीढ़ियों में देशभक्ति, साहस और राष्ट्रसेवा की भावना का संचार करता रहेगा।

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के तृतीय सरसंघचालक परम पूज्य मधुकर दत्तात्रेय ‘बालासाहेब’ देवरस जी की पुण्यतिथि पर उन्हें विनम्र...
17/06/2026

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के तृतीय सरसंघचालक परम पूज्य मधुकर दत्तात्रेय ‘बालासाहेब’ देवरस जी की पुण्यतिथि पर उन्हें विनम्र श्रद्धांजलि।

श्रद्धेय देवरस जी ने अपने विचारों, कार्यों और संगठनात्मक नेतृत्व से राष्ट्र निर्माण एवं सामाजिक समरसता को नई दिशा प्रदान की। उन्होंने समाज को कुरीतियों से मुक्त करने के लिए निरंतर संघर्ष किया। राष्ट्रहित में उनका योगदान सदैव स्मरणीय रहेगा।

महान क्रांतिकारी, राष्ट्रभक्ति और बलिदान के प्रतीक पंडित रामप्रसाद बिस्मिल जी की जयंती पर उन्हें मेरा कोटि-कोटि नमन।उनका...
11/06/2026

महान क्रांतिकारी, राष्ट्रभक्ति और बलिदान के प्रतीक पंडित रामप्रसाद बिस्मिल जी की जयंती पर उन्हें मेरा कोटि-कोटि नमन।

उनका त्याग, समर्पण और राष्ट्रप्रेम प्रत्येक भारतीय को मातृभूमि की सेवा तथा राष्ट्रहित को सर्वोपरि रखने की प्रेरणा देता है। स्वतंत्र भारत के निर्माण में उनके अमूल्य योगदान को देश सदैव कृतज्ञतापूर्वक स्मरण करता रहेगा।

आज पंचकुला के प्रतिष्ठित क्षेत्रवासियों से मिलना जुलना हुआ !
02/05/2026

आज पंचकुला के प्रतिष्ठित क्षेत्रवासियों से मिलना जुलना हुआ !

समस्त प्रदेशवासियों को बुद्ध पूर्णिमा की हार्दिक शुभकामनाएँ।सत्य, अहिंसा और करुणा के प्रतीक भगवान बुद्ध का जीवन तथा उनके...
01/05/2026

समस्त प्रदेशवासियों को बुद्ध पूर्णिमा की हार्दिक शुभकामनाएँ।

सत्य, अहिंसा और करुणा के प्रतीक भगवान बुद्ध का जीवन तथा उनके विचार सम्पूर्ण मानवता के लिए शाश्वत प्रेरणा के स्रोत हैं। इस पावन अवसर पर भगवान बुद्ध के शांति और लोक-कल्याण के मार्ग का अनुसरण करना ही उनके प्रति सच्ची श्रद्धांजलि होगी।

समस्त प्रदेशवासियों को सिख पंथ के तृतीय गुरु, श्री गुरु अमरदास जी के प्रकाश पर्व की हार्दिक शुभकामनाएँ।गुरु साहिब ने साम...
30/04/2026

समस्त प्रदेशवासियों को सिख पंथ के तृतीय गुरु, श्री गुरु अमरदास जी के प्रकाश पर्व की हार्दिक शुभकामनाएँ।

गुरु साहिब ने सामाजिक कुरीतियों के विरुद्ध मुखर आवाज उठाई और पंगत-संगत की गौरवमयी परंपरा के माध्यम से समाज को एकता के सूत्र में पिरोया। निस्वार्थ सेवा और समर्पण से आलोकित उनका जीवन हम सभी के लिए प्रेरणा का पुंज है।

धन्य-धन्य गुरु साहिब के चरणों में कोटि-कोटि नमन।

समस्त देशवासियों को राष्ट्रीय पंचायती राज दिवस की हार्दिक बधाई।लोकतंत्र की सफलता पंचायतों की मजबूती पर निर्भर करती है। ख...
24/04/2026

समस्त देशवासियों को राष्ट्रीय पंचायती राज दिवस की हार्दिक बधाई।

लोकतंत्र की सफलता पंचायतों की मजबूती पर निर्भर करती है। खुशहाल और सशक्त होते गाँव ही देश के विकास को नई दिशा दे रहे हैं।

ग्रामीण विकास की योजनाओं को धरातल पर उतारने तथा हर चेहरे पर मुस्कान लाने के लिए हम निरंतर प्रयासरत हैं। जनता की सीधी भागीदारी और सामूहिक प्रयासों से ही एक विकसित भारत का निर्माण संभव है।

विश्व पृथ्वी दिवस पर समस्त प्रदेशवासियों को हार्दिक शुभकामनाएँ।प्रकृति और मानव का अटूट संबंध ही जीवन का आधार है। आज के द...
22/04/2026

विश्व पृथ्वी दिवस पर समस्त प्रदेशवासियों को हार्दिक शुभकामनाएँ।

प्रकृति और मानव का अटूट संबंध ही जीवन का आधार है। आज के दिन हमें अपनी धरती को स्वच्छ और हरा-भरा बनाए रखने के अपने संकल्प को और अधिक मजबूत करना चाहिए। दिल्ली के हरित भविष्य के लिए पर्यावरण संरक्षण अत्यंत अनिवार्य है। पौधारोपण, जल संरक्षण और संसाधनों का उचित उपयोग ही जलवायु परिवर्तन की चुनौतियों का सही समाधान है। आपकी आज की सजगता ही आने वाली पीढ़ियों को एक स्वस्थ और सुरक्षित वातावरण प्रदान करेगी।

Address

Panchkula

Website

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Rajesh Goyal posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Shortcuts

Share

Category